Amrit Bharat Station Scheme: 17 जुलाई को MP को मिलेगी बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे 13 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण

Amrit Bharat Station Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देशभर के 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इनमें मध्य प्रदेश के 13 स्टेशन भी शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल सकें। Nashe se Doori hai Jaroori : ड्रग माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस! पुलिस को फ्री हैंड, CM बोले- नशामुक्त समाज बनाने पर सरकार का जोर MP के 13 अमृत स्टेशनों का होगा लोकार्पण भोपाल में सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इनमें मध्य प्रदेश के 13 स्टेशन शामिल हैं। विदिशा, सांची, अशोकनगर, छतरपुर और छिंदवाड़ा समेत कई स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। MP UCC Draft Ready: लिव-इन से शादी तक! MP में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कई बड़े नियम बदलने की तैयारी एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होंगे स्टेशन रेलवे ने अमृत स्टेशनों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया है। यात्रियों को बेहतर वेटिंग एरिया, बेबी फीडिंग रूम, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, इंटीग्रेटेड पार्किंग और 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (FOB) जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यूरोप की तर्ज पर हुआ विकास सौरभ कटारिया ने बताया कि इन स्टेशनों का विकास यूरोप के आधुनिक रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर किया गया है। इन्हें केवल रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, जहां यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। Nitin Gadkari Statement : हवा में उड़ने वाली बस भी लाने वाला हूं… उन्नाव में जनसभा में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कॉमर्शियल स्पेस पर भी दिया गया जोर स्टेशनों में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कॉमर्शियल स्पेस भी विकसित किया गया है। इससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और रेलवे की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। फेज-2 में होगा और विस्तार रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के दूसरे चरण में इन स्टेशनों के दूसरे हिस्से का भी विकास किया जाएगा, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Nashe se Doori hai Jaroori : ड्रग माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस! पुलिस को फ्री हैंड, CM बोले- नशामुक्त समाज बनाने पर सरकार का जोर

Nashe se Doori hai Jaroori : मध्य प्रदेश। भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर और पैम्पलेट का विमोचन किया। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए तैयार की गई विशेष जागरूकता किट और ‘जन सुरक्षा सृजन संवाद’ साहित्य का भी लोकार्पण किया। सरकार का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा मुक्ति का व्यापक संदेश पहुंचाना है। पुलिसिंग के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ समाज को नशामुक्त बनाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। Nitin Gadkari Statement : हवा में उड़ने वाली बस भी लाने वाला हूं… उन्नाव में जनसभा में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और नक्सलवाद तथा ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ड्रग माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और अब नशे के कारोबार के खिलाफ भी पूरी ताकत से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि ड्रग माफिया और नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस को पूरी छूट दी गई है। सरकार ने नशे के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। SC on Bhojshala Case : भोजशाला के पास जुम्मे की नमाज की अनुमति, SCका बड़ा निर्देश; ASI परिसर से न करे छेड़छाड़ 2029 तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य पर फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार अन्य राज्यों और सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय कर अभियान चला रही है। MP Cabinet Decision : आंगनबाड़ी राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अगली कैबिनेट ने UCC मसौदे को मिलेगी मंजूरी उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही नशामुक्त मध्य प्रदेश और नशामुक्त भारत का सपना साकार होगा।
IND vs ENG: जानिए क्यों जैकब बेथेल की पारी बनी चर्चा का विषय! पहले रन ने ही बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड के युवा ओपनर जैकब बेथेल ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एजबेस्टन में खेले जा रहे मुकाबले में बेथेल को अपना खाता खोलने के लिए 13 गेंदों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही वह वनडे में पहला रन बनाने के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे ओपनर बन गए। Hormuz Strait Attack: भारतीय नाविक की मौत के बाद हरकत में भारत! MEA ने उठाया बड़ा कदम, जानिए पूरी खबर 13वीं गेंद पर खुला खाता 22 वर्षीय जैकब बेथेल और बेन डकेट ने इंग्लैंड की पारी की शुरुआत की। हालांकि बेथेल शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। उन्हें अपना पहला रन बनाने के लिए 13 गेंदों का इंतजार करना पड़ा, जिससे उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। Nitin Gadkari Statement : हवा में उड़ने वाली बस भी लाने वाला हूं… उन्नाव में जनसभा में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एलिस्टर कुक के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचे वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के ओपनर के तौर पर पहला रन बनाने में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सर एलिस्टर कुक के नाम है। उन्होंने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18वीं गेंद पर अपना खाता खोला था। अब जैकब बेथेल 13 गेंद बाद पहला रन बनाकर इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। MP UCC Draft Ready: लिव-इन से शादी तक! MP में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कई बड़े नियम बदलने की तैयारी एजबेस्टन में इंग्लैंड का दमदार रिकॉर्ड एजबेस्टन मैदान इंग्लैंड के लिए काफी सफल रहा है। इंग्लिश टीम यहां लगातार सात वनडे मुकाबले जीत चुकी है। इस मैदान पर उसे आखिरी हार 2014 में भारत के खिलाफ मिली थी, जब टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। जोस बटलर ने खेला 200वां वनडे इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के लिए यह मुकाबला भी खास रहा। उन्होंने अपने करियर का 200वां वनडे मैच खेला और इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने।
Nitin Gadkari Statement : हवा में उड़ने वाली बस भी लाने वाला हूं… उन्नाव में जनसभा में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Nitin Gadkari Statement : उत्तर प्रदेश। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान भविष्य की परिवहन परियोजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस मौके पर उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भविष्य में देश में हवा में उड़ने वाली बसें भी लाने की योजना है। हालांकि उन्होंने इस परियोजना की समय-सीमा या तकनीकी विवरण साझा नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद लखनऊ से कानपुर की दूरी लगभग 45 मिनट में तय की जा सकेगी। Nitin Gadkari on Ethanol : मुझे और एथेनॉल को बदनाम किया जा रहा है… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान चर्चा में नई सड़क परियोजनाओं और 3-लेयर कॉरिडोर की घोषणा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने लगभग 4,850 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक एक तीन मंजिला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना है। इस कॉरिडोर में नीचे सामान्य सड़क, बीच में फ्लाईओवर और सबसे ऊपर मेट्रो लाइन होगी। गडकरी ने कहा कि इस परियोजना का भूमि पूजन इसी वर्ष दिसंबर से पहले करने का लक्ष्य है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। SC on Bhojshala Case : भोजशाला के पास जुम्मे की नमाज की अनुमति, SCका बड़ा निर्देश; ASI परिसर से न करे छेड़छाड़ उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि मजबूत सड़क नेटवर्क से निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को बेहतर सड़क नेटवर्क के जरिए देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा- मैं हवा में उड़ने वाली बस भी लाने वाला हूं। किसान पथ पर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। इसके डिजाइन योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह को दिखाकर अंतिम रूप दिया जाएगा। लखनऊ में कार्यक्रम के समापन के बाद नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। MP Cabinet Decision : आंगनबाड़ी राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अगली कैबिनेट ने UCC मसौदे को मिलेगी मंजूरी मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे सहित कई सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि करीब 9 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं प्रदेश के परिवहन नेटवर्क को नई गति देंगी और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
MP News: नौकरी के बदले धर्म परिवर्तन का आरोप! जबलपुर के स्कूल में मचा बवाल, जानिए पूरा मामला

MP News: जबलपुर के रिमझा स्थित सेंट अलायसियस स्कूल में धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल के दो कर्मचारियों ने प्रबंधन पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने और इनकार करने पर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। Ladli Behna Yojana Scam: सावधान! लाड़ली बहना योजना के नाम पर हो रही ठगी, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया ऐसा मैसेज? क्या है पूरा मामला? स्कूल के कर्मचारी अमन अहिरवार और राकेश कुमार का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि धर्म परिवर्तन के बदले कई तरह के प्रलोभन दिए गए और जब उन्होंने इनकार किया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारियों का दावा है कि अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। Bhopal Scholarship Scam : MBA छात्रों के नाम पर 118 फर्जी खाते, करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी ! प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव मामले की जानकारी सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में लगे बैनर और पोस्टर फाड़ दिए तथा बैरिकेडिंग भी क्षतिग्रस्त कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। VHP-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि गरीब हिंदू कर्मचारियों पर नौकरी से निकालने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। MP Cabinet Decision : आंगनबाड़ी राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अगली कैबिनेट ने UCC मसौदे को मिलेगी मंजूरी हिंदू संगठन की नेता ने लगाए गंभीर आरोप हिंदू संगठन की नेता आरती शुक्ला ने कहा कि शिक्षा संस्थान की आड़ में धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियां चलाना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर अनुचित दबाव बनाया गया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। प्रबंधन का पक्ष आना बाकी फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
SC on Bhojshala Case : भोजशाला के पास जुम्मे की नमाज की अनुमति, SCका बड़ा निर्देश; ASI परिसर से न करे छेड़छाड़

SC on Bhojshala Case : नई दिल्ली। धार स्थित भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि मुस्लिम समुदाय के लिए हर शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज अदा करने हेतु भोजशाला परिसर के पास एक उपयुक्त खुला स्थान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना भोजशाला परिसर में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव नहीं किया जाएगा। यह सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हुई, जिसमें भोजशाला परिसर को मां सरस्वती का मंदिर माना गया था। Bhopal Scholarship Scam : MBA छात्रों के नाम पर 118 फर्जी खाते, करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी ! अंतरिम राहत से इनकार मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने फिलहाल मुस्लिम पक्ष को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। यानी हाईकोर्ट के आदेश पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई। हालांकि, अदालत ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और संकेत दिया कि मामले की विस्तृत सुनवाई अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी। सुनवाई के बाद भोजशाला संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार परिसर में नियमित पूजा-अर्चना जारी रहेगी। MP Cabinet Decision : आंगनबाड़ी राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अगली कैबिनेट ने UCC मसौदे को मिलेगी मंजूरी दोनों पक्षों ने अदालत में रखे अपने-अपने तर्क मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हुजैफा अहमदी और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि हाईकोर्ट के फैसले से वर्षों से चली आ रही धार्मिक व्यवस्था बदल गई है। उन्होंने पूजा स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 का हवाला देते हुए कहा कि लंबे समय से परिसर में शुक्रवार को नमाज अदा की जाती रही है। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और प्रशासन ने शांति बनाए रखी। Congress Cyclothon Fine : कांग्रेस की साइक्लोथॉन पर इंदौर नगर निगम का एक्शन, गंदगी फैलाने पर 2 हजार का स्पॉट फाइन अगली सुनवाई पर टिकी रहेंगी सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की अंतिम सुनवाई में ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ASI की रिपोर्ट और दोनों पक्षों के कानूनी तर्कों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। फिलहाल अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने के साथ सीमित अंतरिम निर्देश दिए हैं। अब इस संवेदनशील मामले की अगली सुनवाई पर सभी पक्षों और प्रदेश की नजरें टिकी हैं।
Bhopal Scholarship Scam : MBA छात्रों के नाम पर 118 फर्जी खाते, करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी !

Bhopal Scholarship Scam : मध्य प्रदेश। भोपाल में सरकारी छात्रवृत्ति योजना से जुड़े कथित बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने करीब एक करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि में गड़बड़ी के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक निजी मैनेजमेंट कॉलेज से जुड़े लोग और यूको बैंक के अधिकारी शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, MBA छात्रों के नाम पर उनकी जानकारी के बिना बैंक खाते खोले गए और उन्हीं खातों में छात्रवृत्ति की राशि जमा कराकर निकाल ली गई। 2020 से 2021 के बीच हुआ कथित फर्जीवाड़ा CBI की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला जनवरी 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच का है। जांच में सामने आया कि भोपाल के एक निजी मैनेजमेंट कॉलेज और यूको बैंक की हबीबगंज शाखा के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से 118 बैंक खाते खोले गए। MP Cabinet Decision : आंगनबाड़ी राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अगली कैबिनेट ने UCC मसौदे को मिलेगी मंजूरी इनमें से कई छात्रों ने न तो छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था और न ही बैंक खाता खुलवाने की जानकारी दी थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, इन खातों में करीब 99.48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि जमा कराई गई। फर्जी दस्तावेज और OTP के जरिए निकाली गई राशि जांच में सामने आया कि कई बैंक खातों को खोलने के लिए छात्रों के नाम से आवेदन पत्र तैयार किए गए और उन पर कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर किए गए। कई मामलों में KYC नियमों का पालन नहीं किया गया। कुछ खातों में गलत दस्तावेजों के आधार पर प्रक्रिया पूरी की गई। CBI के अनुसार, कॉलेज की ओर से दिए गए कुछ बोनाफाइड प्रमाणपत्र भी जांच में संदिग्ध पाए गए। छात्रों की जगह कॉलेज से जुड़े लोगों के नंबर लगाए गए CBI की जांच में यह भी सामने आया कि कई खातों में मोबाइल नंबर छात्रों के बजाय कॉलेज से जुड़े लोगों के लगाए गए थे। इससे बैंक लेनदेन से जुड़े OTP उन्हीं लोगों के मोबाइल पर पहुंचते थे। Hafiz Saeed Warrant : NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट इसके अलावा कुछ डेबिट कार्ड भी छात्रों तक पहुंचने के बजाय कॉलेज कर्मचारी के पास होने की बात सामने आई है। छात्रवृत्ति की राशि जमा होने के बाद ATM के माध्यम से पैसे निकालने का आरोप है। अन्य कॉलेजों में भी जांच का दायरा बढ़ सकता है मामले का खुलासा यूको बैंक के भोपाल जोनल कार्यालय की शिकायत के बाद हुआ। बैंक रिकॉर्ड, खाता खोलने के दस्तावेज और छात्रवृत्ति भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के बाद CBI ने एफआईआर दर्ज की। Nasha Mukt MP Mission : ‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, CM मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इसी तरह की गड़बड़ी अन्य कॉलेजों या बैंक खातों में भी हुई है। जांच के दौरान नए नाम सामने आने पर कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है।
MP Cabinet Decision : आंगनबाड़ी राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अगली कैबिनेट ने UCC मसौदे को मिलेगी मंजूरी

MP Cabinet Decision : भोपाल। मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बच्चों के पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों को मिलने वाले टेक होम राशन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा। पहले यह काम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के माध्यम से किया जाता था। नई व्यवस्था के तहत चयनित स्व-सहायता समूह राशन तैयार करेंगे और उसे आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाएंगे। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य राशन की गुणवत्ता बेहतर करना और पूरी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। Dhar Bhojshala Case : भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष से मांगा जवाब स्व-सहायता समूहों के लिए तय होंगे गुणवत्ता मानक नई व्यवस्था में राशन तैयार करने वाले स्व-सहायता समूहों के लिए विशेष गुणवत्ता नियम बनाए जाएंगे। इन नियमों के अनुसार राशन तैयार, पैक और वितरित किया जाएगा। जो समूह वर्तमान में टेक होम राशन बनाने का काम कर रहे हैं, वे आगे भी जुड़े रहेंगे। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता में सुधार आएगा और वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी। UCC मसौदे पर 18 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक भोपाल में 21 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 जुलाई को एक और कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। यह बैठक भोपाल जिले के जगदीशपुर में होगी। Congress Cyclothon Fine : कांग्रेस की साइक्लोथॉन पर इंदौर नगर निगम का एक्शन, गंदगी फैलाने पर 2 हजार का स्पॉट फाइन जानकारी के अनुसार, इस बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को मंजूरी दी जा सकती है। इसके बाद इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश करने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को विधानसभा सत्र के लिए पूरी तैयारी रखने और सवालों के तथ्यात्मक जवाब देने के निर्देश दिए हैं। GST, योजनाओं और युवाओं को लेकर भी बड़े फैसले कैबिनेट बैठक में पंचायतों की ऑडिट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ लॉन्च किया गया। साथ ही पंचायत दर्पण पोर्टल पर पेमेंट गेटवे सुविधा शुरू की गई। सरकार ने कई योजनाओं को वर्ष 2031 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। GST से जुड़े मामलों के लिए GST अपीलीय बोर्ड बनाने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) दस्तावेजों की प्रक्रिया सरल करने को भी मंजूरी दी गई। इससे कारोबारियों और MSME सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद है। Nasha Mukt MP Mission : ‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, CM मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ युवा वर्ष 2027 और पौधरोपण अभियान पर फोकस कैबिनेट ने समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए बैंक गारंटी व्यवस्था जारी रखने का फैसला किया। इसके अलावा सरकार ‘युवा वर्ष 2027’ की तैयारी शुरू करेगी। दिसंबर 2026 तक युवाओं और आम लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। वहीं, बारिश के मौसम में पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इंदौर में 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
Ladli Behna Yojana Scam: सावधान! लाड़ली बहना योजना के नाम पर हो रही ठगी, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया ऐसा मैसेज?

Ladli Behna Yojana Scam: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के नाम पर साइबर ठग महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए पुराने आवेदन पत्र भेजकर महिलाओं से पंजीयन और किस्त बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। प्रशासन ने इसे फर्जीवाड़ा बताते हुए जांच शुरू कर दी है। MP UCC Draft Ready: लिव-इन से शादी तक! MP में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कई बड़े नियम बदलने की तैयारी पुराने आवेदन पत्र बन रहे ठगी का हथियार ठग वर्ष 2023 में लाड़ली बहना योजना के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र महिलाओं के व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं। इन फॉर्म में नाम, फोटो और मोबाइल नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी मौजूद है। इसके साथ एक QR कोड भेजकर 1350 रुपये जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। Dhar Bhojshala Case : भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष से मांगा जवाब 3000 रुपये की किस्त का दिया जा रहा झांसा साइबर ठग दावा कर रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना के तीसरे चरण में महिलाओं का नाम जोड़कर मासिक किस्त 3000 रुपये कर दी जाएगी। इसके लिए 31 अगस्त 2026 तक विशेष शिविर लगने की झूठी जानकारी भी सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है, जिससे कई महिलाएं ठगी का शिकार हो चुकी हैं। पुलिस की फोटो लगाकर बनाया भरोसा भिंड जिले की एक महिला ने बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर वर्ष 2023 का आवेदन पत्र भेजा गया। मैसेज भेजने वाले नंबर की प्रोफाइल पर पुलिस वर्दी पहने युवक की तस्वीर लगी थी। आरोपी ने 1350 रुपये जमा करने पर योजना का लाभ शुरू कराने का दावा किया। हालांकि महिला ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद भुगतान नहीं किया। Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आज खुल सकते हैं कई राज! CBI पेश कर सकती है AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट? शिकायत से बच रही हैं पीड़ित महिलाएं ग्वालियर में कई महिलाओं से QR कोड के जरिए रुपये ऐंठे जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अधिकांश महिलाएं शिकायत दर्ज कराने से बच रही हैं। प्रशासन को आशंका है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा हो सकता है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि पुराने आवेदन पत्र ठगों तक कैसे पहुंचे। प्रशासन की अपील प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि लाड़ली बहना योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि करें। किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें और संदिग्ध कॉल, मैसेज या QR कोड मिलने पर तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना दें।
Hafiz Saeed Warrant : NIA कोर्ट का बड़ा आदेश, लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट

Hafiz Saeed Warrant : नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। जम्मू की विशेष NIA अदालत ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। यह आदेश 8 जुलाई को विशेष न्यायाधीश ने पारित किया। इससे पहले NIA ने मामले में हाफिज सईद के खिलाफ पूरक आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया था। एजेंसी का कहना है कि आरोपी जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है, इसलिए उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। Dhar Bhojshala Case : भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष से मांगा जवाब कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला पूरक आरोपपत्र में हाफिज सईद पर व्यक्तिगत रूप से और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) तथा उसके सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के प्रमुख के रूप में आरोप लगाए गए हैं। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी और हिरासत में पूछताछ निष्पक्ष, व्यापक और प्रभावी जांच के लिए जरूरी है। इसके बाद वारंट को आगे की कार्रवाई के लिए NIA के जम्मू कार्यालय भेज दिया गया। Nasha Mukt MP Mission : ‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, CM मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ पहलगाम हमले में 26 लोगों की हुई थी हत्या जांच एजेंसी के अनुसार, हाफिज सईद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला है और इस मामले में फरार आरोपी है। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे। MP Politics : कांग्रेस को लग सकता है झटका! अवधेश नायक की BJP में वापसी की अटकलें तेज हाफिज सईद को भारत और अमेरिका पहले ही वैश्विक आतंकवादी घोषित कर चुके हैं। उसे वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता भी माना जाता है। अब NIA इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को तेज करने में जुटी है।