Aayudh

Dhar Bhojshala Case : भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष से मांगा जवाब

Supreme Court

Dhar Bhojshala Case : नई दिल्ली। धार स्थित भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम सुनवाई करते हुए हिंदू पक्ष को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुस्लिम पक्ष की उस याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की। अदालत ने हिंदू पक्ष से याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है। Congress Cyclothon Fine : कांग्रेस की साइक्लोथॉन पर इंदौर नगर निगम का एक्शन, गंदगी फैलाने पर 2 हजार का स्पॉट फाइन अंतिम सुनवाई के लिए अलग से तय होगी तारीख सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि इस मामले को अंतिम सुनवाई के लिए उस समय सूचीबद्ध किया जाएगा, जब दोनों पक्षों के वरिष्ठ वकीलों के पास पर्याप्त समय उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी पक्ष तैयार रहें तो मामले की विस्तृत सुनवाई एक ही दिन में पूरी की जा सकती है। अदालत ने संकेत दिया कि संवेदनशील मामलों में सभी पक्षों को पर्याप्त अवसर देना जरूरी है ताकि सभी तर्क विस्तार से सुने जा सकें। Nasha Mukt MP Mission : ‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, CM मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ संवेदनशील मामले में संयमित भाषा की सलाह सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों के वरिष्ठ वकीलों को यह भी सलाह दी कि वे अपनी दलीलों के दौरान शब्दों का चयन बेहद सावधानी से करें। अदालत ने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और बहस के दौरान संयमित तथा जिम्मेदार भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अब सभी की नजर इस मामले की अगली सुनवाई पर रहेगी, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने कानूनी तर्क अदालत के सामने रखेंगे।

Congress Cyclothon Fine : कांग्रेस की साइक्लोथॉन पर इंदौर नगर निगम का एक्शन, गंदगी फैलाने पर 2 हजार का स्पॉट फाइन

Congress Cyclothon Fine

Congress Cyclothon Fine : मध्य प्रदेश। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कांग्रेस की साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान गंदगी फैलाने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर 2 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया। यह कार्रवाई गांधी प्रतिमा के सामने कार्यक्रम के बाद फैले कचरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बना लिया। MP UCC Draft Ready: लिव-इन से शादी तक! MP में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कई बड़े नियम बदलने की तैयारी भाजपा प्रवक्ता ने उठाए थे सवाल गांधी प्रतिमा के सामने फैले कचरे को लेकर भाजपा प्रवक्ता जेपी मूलचंदानी ने सवाल उठाए थे। उन्होंने स्वच्छता को लेकर कांग्रेस की रैली पर निशाना साधते हुए नगर निगम से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन को देखते हुए स्पॉट फाइन की कार्रवाई की। अधिकारियों ने साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी आयोजकों की भी बताई। MP Congress Cyclothon : पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस की 200 KM साइक्लोथॉन शुरू, इंदौर में फूल-मालाओं से स्वागत एसएसयूआई प्रदेश प्रभारी के नाम से कटी रसीद नगर निगम की ओर से 2 हजार रुपये की स्पॉट फाइन रसीद एसएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी के नाम से जारी की गई। यह कार्रवाई नगर निगम के स्वच्छता नियमों के तहत की गई है। इंदौर लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का सबसे स्वच्छ शहर रहा है। ऐसे में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। इस कार्रवाई के बाद सार्वजनिक आयोजनों में स्वच्छता नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। MP Politics : कांग्रेस को लग सकता है झटका! अवधेश नायक की BJP में वापसी की अटकलें तेज यहां देखिये सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Hormuz Strait Attack: भारतीय नाविक की मौत के बाद हरकत में भारत! MEA ने उठाया बड़ा कदम, जानिए पूरी खबर

Hormuz Strait Attack: होर्मुज स्ट्रेट में दो वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीय समेत आठ लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद विदेश मंत्रालय (MEA) ने ईरान के वरिष्ठ राजनयिकों को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आज खुल सकते हैं कई राज! CBI पेश कर सकती है AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट? भारत ने जताया कड़ा विरोध विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद होसैनी समेत ईरानी राजनयिकों को तलब किया। मंत्रालय ने भारतीय नागरिक की मौत और अन्य नाविकों के घायल होने पर गहरी चिंता जताते हुए इस घटना पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया। MP UCC Draft Ready: लिव-इन से शादी तक! MP में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कई बड़े नियम बदलने की तैयारी दो टैंकरों पर हुआ था हमला रिपोर्ट के मुताबिक, मोम्बासा और अल बहिया नाम के दो कमर्शियल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से गुजर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। हमले के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। एक भारतीय की मौत, कई घायल हमले में मोम्बासा जहाज पर तैनात एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई। इसके अलावा आठ लोग घायल हुए, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव में गरमाई ब्राह्मण राजनीति, फूल सिंह बरैया बोले- BJP ने अपने ही नेताओं की ‘राजनीतिक हत्या’ की यूएई ने भी जताई चिंता संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा हैं। साथ ही यूएई ने अपने नागरिकों और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने की बात भी कही है। बढ़ सकता है क्षेत्रीय तनाव होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल आपूर्ति का महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। ऐसे में इस तरह के हमले से न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Nasha Mukt MP Mission : ‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, CM मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

MP Anti Drug Campaign

Nasha Mukt MP Mission : भोपाल। मध्य प्रदेश में नशामुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर आज से ‘नशा से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत होगी। अभियान का शुभारंभ भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सरकार का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। Nasha Mukt MP Mission: 15 जुलाई से शुरू होगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, सीएम मोहन यादव ने की जनभागीदारी की अपील 15 से 30 जुलाई तक चलेगा अभियान यह विशेष अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक पूरे मध्य प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जिलों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद, रैलियां और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। MP Politics : कांग्रेस को लग सकता है झटका! अवधेश नायक की BJP में वापसी की अटकलें तेज नशामुक्त मध्य प्रदेश के संकल्प को मिलेगा बल कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। सरकार का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना, समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त मध्य प्रदेश के संकल्प को और मजबूत बनाना है।

MP UCC Draft Ready: लिव-इन से शादी तक! MP में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कई बड़े नियम बदलने की तैयारी

MP UCC Draft Ready: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उच्च स्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को UCC का फाइनल ड्राफ्ट सौंप दिया है। ड्राफ्ट में लिव-इन रिलेशनशिप का अनिवार्य पंजीयन, सभी धर्मों के लिए विवाह पंजीकरण, बहुविवाह पर रोक और कोर्ट से ही तलाक को मान्यता देने जैसी कई अहम सिफारिशें शामिल हैं। Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आज खुल सकते हैं कई राज! CBI पेश कर सकती है AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट? CM को सौंपा गया UCC का फाइनल ड्राफ्ट उच्च स्तरीय समिति ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को UCC का ड्राफ्ट सौंप दिया। अब इसे कानूनी परीक्षण के लिए विधि विभाग के पास भेजा गया है। माना जा रहा है कि सरकार मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा में पेश कर सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार का होगा और ड्राफ्ट में बदलाव की संभावना भी बनी हुई है। MP Politics : कांग्रेस को लग सकता है झटका! अवधेश नायक की BJP में वापसी की अटकलें तेज बिना पंजीयन लिव-इन पर हो सकती है कार्रवाई ड्राफ्ट के मुताबिक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों को रजिस्ट्रार के सामने अपने संबंध का पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रार इसकी जानकारी संबंधित थाने को भेजेगा और अभिभावकों को भी सूचित किया जा सकता है। यदि कोई जोड़ा बिना पंजीयन लिव-इन में रहता है तो इसे दंडनीय अपराध मानने की सिफारिश की गई है। विवाह, तलाक और बहुविवाह पर भी नए नियम ड्राफ्ट में सभी धर्मों के लोगों के लिए विवाह पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा मौखिक या प्रथागत तलाक को अमान्य मानते हुए केवल कोर्ट से होने वाले तलाक को कानूनी मान्यता देने की सिफारिश की गई है। साथ ही पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी पर पूरी तरह रोक लगाने और बहुविवाह को अपराध की श्रेणी में रखने का प्रस्ताव भी शामिल है। MP Politics : कांग्रेस को लग सकता है झटका! अवधेश नायक की BJP में वापसी की अटकलें तेज संपत्ति अधिकार और आदिवासियों पर क्या प्रस्ताव? ड्राफ्ट में सभी धर्मों के बेटे और बेटियों को संपत्ति में समान उत्तराधिकार का अधिकार देने की बात कही गई है। वहीं आदिवासी समुदायों और कुछ विशेष पिछड़ी जातियों को UCC के दायरे से बाहर रखने की सिफारिश भी की गई है। मुख्यमंत्री पहले भी इस संबंध में संकेत दे चुके हैं। तीन भागों में तैयार किया गया ड्राफ्ट समिति ने तीन खंडों में UCC का प्रारूप तैयार किया है। इसमें अनुशंसाएं, विधेयक का प्रारूप और 9.58 लाख से अधिक लोगों से मिले जनसुझावों का विश्लेषण शामिल है। अब सभी की नजर सरकार के अंतिम फैसले और मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयक पर टिकी है।

Ranveer Singh Paternity Leave : दूसरे बच्चे के जन्म से पहले रणवीर सिंह का बड़ा फैसला, कुछ समय के लिए फिल्मों से बनाएंगे दूरी!

Ranveer Singh Paternity Leave

Ranveer Singh Paternity Leave :  एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने की तैयारी में हैं, ताकि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें। परिवार को देंगे पहली प्राथमिकता बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी में व्यस्त हैं। खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी और इसका पहला शेड्यूल दिवाली तक पूरा करने की योजना है। Lock Upp 2 में बंदूक लेकर पहुंचे गोविंदा, पत्नी सुनीता के पुराने बयान पर दिया मजेदार रिएक्शन इसके बाद रणवीर कुछ समय के लिए काम से दूरी बना सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फैसला उन्होंने इसलिए लिया है ताकि दीपिका पादुकोण और अपने दूसरे बच्चे के साथ शुरुआती समय को पूरी तरह जी सकें। दिवाली के बाद ले सकते हैं पैटरनिटी ब्रेक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के बाद रणवीर सिंह पैटरनिटी ब्रेक पर जा सकते हैं। इसी दौरान दीपिका की डिलीवरी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अभिनेता परिवार के इस खास पल में हर समय उनके साथ रहना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘प्रलय’ का दूसरा शेड्यूल साल 2027 में शुरू किया जाएगा। पहली बार ज़ॉम्बी थ्रिलर में नजर आएंगे रणवीर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ एक ज़ॉम्बी थ्रिलर होगी। यह उनके करियर की पहली फिल्म है, जिसमें वह इस अलग जॉनर में दिखाई देंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी और बाकी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है। Lock Upp 2 : गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की खबरों और रिश्ते पर कही बड़ी बात रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में होगा। इस किरदार के लिए रणवीर खास तैयारी कर रहे हैं और खुद को मेंटली और फिजिकली रूप से तैयार कर रहे हैं। जल्द घर आएगा नया मेहमान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी की थी। सितंबर 2024 में दोनों ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। कपल ने अब तक अपनी बेटी को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखा है। Shehnaaz Aryan Dating : राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में साथ दिखे शहनाज और आर्यन खान, डेटिंग रूमर्स ने फिर पकड़ा जोर इसी साल अप्रैल में दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। अब दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं और फैंस भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में आज खुल सकते हैं कई राज! CBI पेश कर सकती है AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट?

Twisha Case Update

Twisha Sharma Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मिस्ट्री केस में मंगलवार की सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान CBI जांच से जुड़े अहम दस्तावेज और AIIMS दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट कोर्ट के सामने रख सकती है। Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव में गरमाई ब्राह्मण राजनीति, फूल सिंह बरैया बोले- BJP ने अपने ही नेताओं की ‘राजनीतिक हत्या’ की आज कोर्ट में क्या होगा? मामले में दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत मंगलवार को समाप्त हो रही है। ऐसे में CBI उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश करेगी। जांच एजेंसी अदालत से न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग कर सकती है, ताकि जांच से जुड़ी बची हुई प्रक्रिया पूरी की जा सके। MP Congress Cyclothon : पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस की 200 KM साइक्लोथॉन शुरू, इंदौर में फूल-मालाओं से स्वागत AIIMS की रिपोर्ट पर रहेगी सबकी नजर सूत्रों के मुताबिक, CBI सुनवाई के दौरान दिल्ली AIIMS की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी अदालत में पेश कर सकती है। इस रिपोर्ट को पूरे मामले का अहम हिस्सा माना जा रहा है, क्योंकि इससे ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों पर स्थिति साफ होने की उम्मीद है। जांच अंतिम चरण में, जल्द आ सकती है चार्जशीट करीब 60 दिनों से चल रही जांच अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि CBI जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल मामले में अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल कर सकती है। ऐसे में मंगलवार की सुनवाई जांच की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। Ram Mandir Donation: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रस्ट को नोटिस! जानिए कब होगी अगली सुनवाई 12 मई को मिली थी ट्विशा की लाश ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। शुरुआती पोस्टमार्टम पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने AIIMS दिल्ली से दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। अब उसी फॉरेंसिक रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं।

MP Politics : कांग्रेस को लग सकता है झटका! अवधेश नायक की BJP में वापसी की अटकलें तेज

BJP candidate Ashutosh Tiwari met Awadhesh Nayak

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता अवधेश नायक को लेकर नई चर्चाओं ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। हाल ही में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी उनके निवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे अवधेश नायक एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का रुख कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक किसी भी दल में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। MP Congress Cyclothon : पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस की 200 KM साइक्लोथॉन शुरू, इंदौर में फूल-मालाओं से स्वागत सोशल मीडिया पोस्ट में कही फैसले की बात अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि उनके घर कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के नेता शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की। नायक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि बसई अंचल और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से चर्चा के बाद अगले एक-दो दिनों में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका हर फैसला केवल दतिया के हित को ध्यान में रखकर होगा और समर्थकों से किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की। Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव में गरमाई ब्राह्मण राजनीति, फूल सिंह बरैया बोले- BJP ने अपने ही नेताओं की ‘राजनीतिक हत्या’ की 2023 में छोड़ी थी BJP अवधेश नायक लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे थे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब उपचुनाव से पहले यदि उनकी भाजपा में वापसी होती है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। बताया जा रहा है कि रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उनसे मिलने पहुंचे थे। ऐसे में अगले एक-दो दिनों में होने वाला उनका फैसला दतिया विधानसभा उपचुनाव की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

MP Congress Cyclothon : पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस की 200 KM साइक्लोथॉन शुरू, इंदौर में फूल-मालाओं से स्वागत

MP Congress Cyclothon

MP Congress Cyclothon : इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार सुबह इंदौर से भोपाल तक साइक्लोथॉन की शुरुआत की। यह यात्रा NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ी, CBSE परीक्षा से जुड़े विवाद, पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत स्वयं साइकिल चलाकर इंदौर से भोपाल तक का सफर तय करेंगे। यात्रा का उद्देश्य छात्रों, युवाओं और अभिभावकों तक इन मुद्दों को पहुंचाना और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को मजबूत करना है। दो दिनों में भोपाल पहुंचेगी यात्रा साइक्लोथॉन सोमवार सुबह करीब आठ बजे आरएनटी मार्ग से शुरू हुई। यात्रा दो दिनों में भोपाल पहुंचेगी। शुरुआत में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और युवा इसमें शामिल हुए। रास्ते में इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल जिले से भी साइकिल यात्री लगातार इस अभियान से जुड़ेंगे। Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव में गरमाई ब्राह्मण राजनीति, फूल सिंह बरैया बोले- BJP ने अपने ही नेताओं की ‘राजनीतिक हत्या’ की कांग्रेस का दावा है कि हर जिले से लगभग 500 साइकिल यात्री यात्रा में शामिल होंगे। इस तरह भोपाल पहुंचने तक दो हजार से अधिक लोग इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। पहले दिन यात्रा का रात्रि विश्राम सीहोर जिले के आष्टा स्थित गोकुलधाम मैरिज गार्डन में होगा। इसके बाद अगले दिन कोठरी कस्बे से यात्रा फिर शुरू होगी। मुफ्त शिक्षा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग यात्रा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि देश को अब ऐसी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत है, जिसमें सभी बच्चों को केजी से पीजी तक गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क शिक्षा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि समाज और देश के भविष्य से जुड़ा विषय है। Viral Video Fact Check : पति की हत्या कर शव गैस सिलेंडर में भरने का मामला फर्जी! वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खोली पोल उनके अनुसार, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और बेहतर शिक्षा दिलाना तथा सभी प्रतियोगी और प्रोफेशनल परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने NEET परीक्षा में सामने आए विवादों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगना पूरे देश के हित में जरूरी है। यात्रा के दौरान दिखा अलग-अलग मुद्दों का संदेश साइक्लोथॉन के दौरान कई प्रतीकात्मक दृश्य भी देखने को मिले। एक अवसर पर जीतू पटवारी जिस ट्रक की छत पर पहुंचे, वहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी चढ़ गए। भीड़ बढ़ने पर कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने कार्यकर्ताओं से ट्रक से नीचे उतरने की अपील की ताकि किसी तरह की दुर्घटना या नुकसान न हो। इसके बाद कई कार्यकर्ता नीचे उतर गए। Datia By-election : दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस- बीजेपी प्रत्याशी ने किया नामांकन, नरोत्तम मिश्रा हुए भावुक वहीं, कुपोषण की समस्या को उजागर करने के लिए कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश जोशी साइकिल पर बच्चों की गाड़ी लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस माध्यम से उन्होंने प्रदेश में कुपोषण और बच्चों से जुड़े मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।