Aayudh

Categories

Congress Cyclothon Fine : कांग्रेस की साइक्लोथॉन पर इंदौर नगर निगम का एक्शन, गंदगी फैलाने पर 2 हजार का स्पॉट फाइन

Congress Cyclothon Fine

Congress Cyclothon Fine : मध्य प्रदेश। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कांग्रेस की साइक्लोथॉन यात्रा के दौरान गंदगी फैलाने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर 2 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया। यह कार्रवाई गांधी प्रतिमा के सामने कार्यक्रम के बाद फैले कचरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बना लिया।

MP UCC Draft Ready: लिव-इन से शादी तक! MP में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कई बड़े नियम बदलने की तैयारी

भाजपा प्रवक्ता ने उठाए थे सवाल

गांधी प्रतिमा के सामने फैले कचरे को लेकर भाजपा प्रवक्ता जेपी मूलचंदानी ने सवाल उठाए थे। उन्होंने स्वच्छता को लेकर कांग्रेस की रैली पर निशाना साधते हुए नगर निगम से कार्रवाई की मांग की थी।

इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन को देखते हुए स्पॉट फाइन की कार्रवाई की। अधिकारियों ने साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी आयोजकों की भी बताई।

MP Congress Cyclothon : पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस की 200 KM साइक्लोथॉन शुरू, इंदौर में फूल-मालाओं से स्वागत

एसएसयूआई प्रदेश प्रभारी के नाम से कटी रसीद

नगर निगम की ओर से 2 हजार रुपये की स्पॉट फाइन रसीद एसएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी के नाम से जारी की गई। यह कार्रवाई नगर निगम के स्वच्छता नियमों के तहत की गई है। इंदौर लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का सबसे स्वच्छ शहर रहा है।

ऐसे में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। इस कार्रवाई के बाद सार्वजनिक आयोजनों में स्वच्छता नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

MP Politics : कांग्रेस को लग सकता है झटका! अवधेश नायक की BJP में वापसी की अटकलें तेज

यहां देखिये सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *