Aayudh

Categories

Amrit Bharat Station Scheme: 17 जुलाई को MP को मिलेगी बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे 13 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण

Amrit Bharat Station Scheme:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देशभर के 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इनमें मध्य प्रदेश के 13 स्टेशन भी शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल सकें।

Nashe se Doori hai Jaroori : ड्रग माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस! पुलिस को फ्री हैंड, CM बोले- नशामुक्त समाज बनाने पर सरकार का जोर

MP के 13 अमृत स्टेशनों का होगा लोकार्पण

भोपाल में सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इनमें मध्य प्रदेश के 13 स्टेशन शामिल हैं। विदिशा, सांची, अशोकनगर, छतरपुर और छिंदवाड़ा समेत कई स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है।

MP UCC Draft Ready: लिव-इन से शादी तक! MP में UCC का ड्राफ्ट तैयार, कई बड़े नियम बदलने की तैयारी

एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होंगे स्टेशन

रेलवे ने अमृत स्टेशनों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया है। यात्रियों को बेहतर वेटिंग एरिया, बेबी फीडिंग रूम, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, इंटीग्रेटेड पार्किंग और 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (FOB) जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यूरोप की तर्ज पर हुआ विकास

सौरभ कटारिया ने बताया कि इन स्टेशनों का विकास यूरोप के आधुनिक रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर किया गया है। इन्हें केवल रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, जहां यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Nitin Gadkari Statement : हवा में उड़ने वाली बस भी लाने वाला हूं… उन्नाव में जनसभा में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

कॉमर्शियल स्पेस पर भी दिया गया जोर

स्टेशनों में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कॉमर्शियल स्पेस भी विकसित किया गया है। इससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और रेलवे की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

फेज-2 में होगा और विस्तार

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के दूसरे चरण में इन स्टेशनों के दूसरे हिस्से का भी विकास किया जाएगा, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *