Aayudh

Categories

MP Politics : कांग्रेस को लग सकता है झटका! अवधेश नायक की BJP में वापसी की अटकलें तेज

BJP candidate Ashutosh Tiwari met Awadhesh Nayak

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता अवधेश नायक को लेकर नई चर्चाओं ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। हाल ही में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी उनके निवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे अवधेश नायक एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का रुख कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक किसी भी दल में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

MP Congress Cyclothon : पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस की 200 KM साइक्लोथॉन शुरू, इंदौर में फूल-मालाओं से स्वागत

सोशल मीडिया पोस्ट में कही फैसले की बात

अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि उनके घर कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के नेता शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की। नायक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

उन्होंने कहा कि बसई अंचल और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से चर्चा के बाद अगले एक-दो दिनों में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका हर फैसला केवल दतिया के हित को ध्यान में रखकर होगा और समर्थकों से किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की।

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव में गरमाई ब्राह्मण राजनीति, फूल सिंह बरैया बोले- BJP ने अपने ही नेताओं की ‘राजनीतिक हत्या’ की

2023 में छोड़ी थी BJP

अवधेश नायक लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे थे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब उपचुनाव से पहले यदि उनकी भाजपा में वापसी होती है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा।

बताया जा रहा है कि रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उनसे मिलने पहुंचे थे। ऐसे में अगले एक-दो दिनों में होने वाला उनका फैसला दतिया विधानसभा उपचुनाव की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *