Ranveer Singh Paternity Leave : एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने की तैयारी में हैं, ताकि वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकें।
परिवार को देंगे पहली प्राथमिकता
बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी में व्यस्त हैं। खबरों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी और इसका पहला शेड्यूल दिवाली तक पूरा करने की योजना है।
Lock Upp 2 में बंदूक लेकर पहुंचे गोविंदा, पत्नी सुनीता के पुराने बयान पर दिया मजेदार रिएक्शन
इसके बाद रणवीर कुछ समय के लिए काम से दूरी बना सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फैसला उन्होंने इसलिए लिया है ताकि दीपिका पादुकोण और अपने दूसरे बच्चे के साथ शुरुआती समय को पूरी तरह जी सकें।
दिवाली के बाद ले सकते हैं पैटरनिटी ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के बाद रणवीर सिंह पैटरनिटी ब्रेक पर जा सकते हैं। इसी दौरान दीपिका की डिलीवरी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अभिनेता परिवार के इस खास पल में हर समय उनके साथ रहना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘प्रलय’ का दूसरा शेड्यूल साल 2027 में शुरू किया जाएगा।
पहली बार ज़ॉम्बी थ्रिलर में नजर आएंगे रणवीर
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ एक ज़ॉम्बी थ्रिलर होगी। यह उनके करियर की पहली फिल्म है, जिसमें वह इस अलग जॉनर में दिखाई देंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी और बाकी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है।
Lock Upp 2 : गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की खबरों और रिश्ते पर कही बड़ी बात
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में होगा। इस किरदार के लिए रणवीर खास तैयारी कर रहे हैं और खुद को मेंटली और फिजिकली रूप से तैयार कर रहे हैं।
जल्द घर आएगा नया मेहमान
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी की थी। सितंबर 2024 में दोनों ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। कपल ने अब तक अपनी बेटी को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखा है।
इसी साल अप्रैल में दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। अब दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं और फैंस भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।