Aayudh

Categories

Shehnaaz Aryan Dating : राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में साथ दिखे शहनाज और आर्यन खान, डेटिंग रूमर्स ने फिर पकड़ा जोर

Raghav Juyal birthday party

Shehnaaz Aryan Dating : एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता और डांसर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शहनाज गिल और राघव जुयाल की रही। पार्टी से बाहर आते समय दोनों साथ नजर आए। वायरल वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ थामे बाहर निकलती दिखीं, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के डेटिंग रूमर्स तेज हो गए। पार्टी में शाहरुख खान के बेटे और फिल्ममेकर आर्यन खान भी नजर आए। इस दौरान आर्यन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भीड़ में गिरे एक फैन की मदद करते दिखाई दे रहे हैं।

Lock Upp 2 : गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की खबरों और रिश्ते पर कही बड़ी बात

शहनाज गिल और राघव फिर साथ आए नजर

पार्टी खत्म होने के बाद आर्यन खान सबसे पहले बाहर निकले। उनके पीछे राघव जुयाल और शहनाज गिल साथ दिखाई दिए। वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ पकड़कर बाहर आती नजर आईं। दोनों की यह केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर अटकलें शुरू हो गईं।

हालांकि, शहनाज और राघव कई बार साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। तभी से दोनों के नाम को लेकर अफवाहें सामने आती रही हैं।

Maniesh Paul Mother Death: मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया पहले से ज्यादा खामोश लग रही है’

आर्यन खान ने गिरे हुए फैन की की मदद

पार्टी के बाहर आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की भीड़ जुट गई। इसी दौरान एक फैन सेल्फी लेने की कोशिश में गिर पड़ा। आर्यन तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे उठाकर मदद की। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक अन्य वीडियो में आर्यन भीड़ से बचने के लिए लिफ्ट के अंदर नीचे बैठते हुए भी नजर आए।

Lock Upp 2 में गौरव खन्ना की एंट्री से मचा धमाल! आकांक्षा हुईं इमोशनल, दोनों के रिश्ते पर फिर उठे सवाल

कई सेलेब्स ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में मुनव्वर फारूकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल समेत कई सितारे शामिल हुए। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव की अगली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *