Aayudh

Categories

Lock Upp 2 में गौरव खन्ना की एंट्री से मचा धमाल! आकांक्षा हुईं इमोशनल, दोनों के रिश्ते पर फिर उठे सवाल

Gaurav Khanna in Lock Upp 2 Promo

Gaurav Khanna in Lock Upp 2 : एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है और आने वाला एपिसोड काफी खास होने वाला है। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना की एंट्री होने वाली है। खास बात यह है कि गौरव शो की कंटेस्टेंट और अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे हैं। शो के नए प्रोमो में गौरव की एंट्री ने सभी का ध्यान खींच लिया है। लंबे समय बाद दोनों को एक साथ देखकर आकांक्षा भावुक नजर आईं, वहीं गौरव ने अपने अंदाज में माहौल को हल्का कर दिया।

गौरव खन्ना की एंट्री से इमोशनल हुईं आकांक्षा

सामने आए प्रोमो में शो की होस्ट फराह खान गौरव की एंट्री का ऐलान करती हैं। इसके बाद गौरव कैजुअल अंदाज में आकांक्षा के सामने पहुंचते हैं। गौरव को देखकर आकांक्षा काफी खुश हो जाती हैं और इमोशनल नजर आती हैं। इस दौरान गौरव मजाकिया अंदाज में कहते हैं, बैंड बजा दिया तूने।

Satluj Controversy Explained : दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ क्यों हटाई? जानिए पूरा मामला

फैमिली वीक में दिखेगा दोनों का खास बॉन्ड

गौरव और आकांक्षा की मुलाकात का यह छोटा सा प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब दर्शकों को इंतजार है कि आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच किस तरह की बातचीत देखने को मिलेगी। फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि दोनों के रिश्ते को लेकर जो खबरें सामने आई थीं, उनका सच क्या है।

तलाक की खबरों से चर्चा में आया था रिश्ता

बता दें कि ‘लॉक अप 2’ की शुरुआत में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना अलग रह रहे हैं और उनके रिश्ते में मुश्किलें चल रही हैं।इसके बाद दोनों के तलाक की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

UGC-NET Paper Leak: NEET के बाद अब UGC-NET विवादों में! 90 सवाल मैच होने की चर्चा, पेपर बेचने के गंभीर आरोप

कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था, तो कुछ फैंस इस खबर से हैरान रह गए थे। हालांकि गौरव खन्ना ने अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि उनके और आकांक्षा के बीच आज भी प्यार और सपोर्ट है। उन्होंने कहा था कि वह हमेशा अपनी पत्नी का साथ देंगे।

10 साल पहले हुई थी गौरव और आकांक्षा की शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

MP Promotion News : मध्य प्रदेश में प्रमोशन पर बड़ा अपडेट, CM ऑफिस ने सभी विभागों से मांगा पूरा रिकॉर्ड

अब ‘लॉक अप 2’ में दिखेगा रिश्ते का नया पहलू

गौरव खन्ना की एंट्री के बाद अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि शो में दोनों के बीच क्या बातचीत होती है और क्या उनके रिश्ते को लेकर कोई नया खुलासा सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *