MP Promotion News : भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर अब सभी विभागों से अब तक किए गए प्रोमोशंस का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को अपने-अपने विभाग में अब तक हुई पदोन्नतियों की पूरी जानकारी तय ऑनलाइन लिंक पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
CM ऑफिस ने मांगी पदोन्नतियों की पूरी जानकारी
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 8 जुलाई 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों में अब तक हुई पदोन्नतियों का ब्यौरा तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते सभी विभागों को अपने यहां हुई पदोन्नतियों का डेटा ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा गया है।
LPG Cylinders Video Viral : बाढ़ के पानी में बहे 3 हजार LPG सिलेंडर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ऑनलाइन लिंक पर दर्ज करनी होगी जानकारी
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विभागवार पदोन्नति से जुड़ी पूरी जानकारी विभागों को तय ऑनलाइन लिंक पर दर्ज करनी होगी। सभी विभागों को यह काम तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।
GAD ने सभी विभागों को लिखा पत्र
सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिन्द्र राव की ओर से जारी पत्र सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को भेजा गया है। पत्र में 30 जून 2026 को जारी उस आदेश का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें विभागों को पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे।
Weather Today : महाराष्ट्र-गुजरात में बाढ़ जैसे हालात! दिल्ली-NCR और मप्र में भारी बारिश का अलर्ट
क्या है इस आदेश का मतलब?
सरकार फिलहाल राज्य के सभी विभागों में अब तक हुई पदोन्नतियों का पूरा डेटा एक जगह जुटा रही है। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस विभाग में कितनी पदोन्नतियां हुई हैं और किन विभागों में प्रक्रिया अभी लंबित है।
