E-Governance Award: मध्य प्रदेश ने डिजिटल प्रशासन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2026 में साइबर सुरक्षा श्रेणी का प्रतिष्ठित रजत पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभाग के अधिकारियों और पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे प्रदेश में पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रशासन की बड़ी सफलता बताया।
Satluj Controversy Explained : दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ क्यों हटाई? जानिए पूरा मामला
साइबर सुरक्षा में मिला राष्ट्रीय सम्मान
भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2026 में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग को साइबर सुरक्षा श्रेणी में रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विभाग द्वारा डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित, प्रभावी और नागरिकों के लिए आसान बनाने के प्रयासों की पहचान है।
Weather Today : महाराष्ट्र-गुजरात में बाढ़ जैसे हालात! दिल्ली-NCR और मप्र में भारी बारिश का अलर्ट
सीएम मोहन यादव ने दी पूरी टीम को बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, आयुक्त संकेत भोंडवे, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश में सुशासन और डिजिटल बदलाव की दिशा में किए गए लगातार प्रयासों का परिणाम है।
Satluj Controversy Explained : दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ क्यों हटाई? जानिए पूरा मामला
ई-नगरपालिका प्लेटफॉर्म बना सफलता की मिसाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा विकसित ई-नगरपालिका प्लेटफॉर्म ने नगरीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सरल बनाया है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से नागरिकों को कई सेवाएं अब पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से मिल रही हैं।
डिजिटल सेवाओं को मिलेगा और विस्तार
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विभाग इसी तरह नवाचार और नई तकनीकों के जरिए नागरिकों को बेहतर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य तकनीक के माध्यम से प्रशासन को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाना है।