Datia Bypoll 2026: दतिया उपचुनाव में भाजपा ने खेला नया दांव! आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार; नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकट

Datia Bypoll 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को इस बार टिकट नहीं मिला। भाजपा के इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। Nasha Mukt MP Mission: 15 जुलाई से शुरू होगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, सीएम मोहन यादव ने की जनभागीदारी की अपील आशुतोष तिवारी पर भाजपा ने जताया भरोसा भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए आशुतोष तिवारी के नाम को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक सूची में उनके नाम की घोषणा की गई। पार्टी ने इस उपचुनाव में नए चेहरे पर भरोसा जताते हुए साफ संकेत दिया है कि वह बदली हुई रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है। अब आशुतोष तिवारी भाजपा की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ चुनावी मुकाबला करेंगे। Rajendra Bharti News : दिल्ली हाईकोर्ट से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को बड़ा झटका, 3 साल की सजा पर नहीं मिली राहत नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट दतिया सीट से कई बार विधायक रहे और मध्य प्रदेश सरकार में गृह मंत्री का दायित्व संभाल चुके डॉ. नरोत्तम मिश्रा को इस बार टिकट नहीं दिया गया। लंबे समय से इस सीट पर भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा रहे मिश्रा का टिकट कटना प्रदेश की राजनीति में बड़ी घटना माना जा रहा है। पार्टी के इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पिछली बार राजेंद्र भारती ने दी थी मात 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। यह हार भाजपा के लिए काफी अहम मानी गई थी। अब उपचुनाव में पार्टी ने नए उम्मीदवार पर दांव लगाकर सीट पर दोबारा कब्जा करने की रणनीति बनाई है। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। PM Modi Foreign Visit: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, रक्षा-व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प उम्मीदवार घोषित होने के साथ ही दतिया में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के नए चेहरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं कांग्रेस भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। दोनों दलों के बीच यह मुकाबला काफी रोचक रहने की संभावना है और आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार भी तेज होने की उम्मीद है।
Nasha Mukt MP Mission: 15 जुलाई से शुरू होगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान, सीएम मोहन यादव ने की जनभागीदारी की अपील

Nasha Mukt MP Mission: मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए एक बार फिर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा न सिर्फ व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। PM Modi Foreign Visit: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, रक्षा-व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा अभियान मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से 15 से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा और समाज को नशे से दूर रखने का संदेश दिया जाएगा। Bulldozer Action on TMC: सिलीगुड़ी में TMC कार्यालय पर चला बुलडोजर! नदी के बांध से हटाया गया कथित अवैध कब्जा युवाओं से की खास अपील सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं की सबसे अहम भूमिका है। ऐसे में युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और अपने बेहतर भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, क्षमता और जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। 2029 तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वर्ष 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसके लिए विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। Lock Upp 2 में बंदूक लेकर पहुंचे गोविंदा, पत्नी सुनीता के पुराने बयान पर किया मजेदार रिएक्शन स्कूल-कॉलेजों में भी होंगे कार्यक्रम अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को नशे के नुकसान और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। सामूहिक प्रयास से बनेगा नशामुक्त मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने परिवार, समाज व आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य जरूर हासिल होगा।
PM Modi Foreign Visit: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, रक्षा-व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में वह न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देना है। Lock Upp 2 में बंदूक लेकर पहुंचे गोविंदा, पत्नी सुनीता के पुराने बयान पर किया मजेदार रिएक्शन ऑस्ट्रेलिया से सीधे पहुंचे न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के तीन देशों के दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया में कई महत्वपूर्ण समझौतों के बाद अब वह न्यूजीलैंड पहुंचे हैं, जहां उनका स्वागत आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। रक्षा और व्यापार पर रहेगा फोकस Rajendra Bharti News : दिल्ली हाईकोर्ट से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को बड़ा झटका, 3 साल की सजा पर नहीं मिली राहत न्यूजीलैंड दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, खेल और आपसी रणनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात से दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा मिलेगी। ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में कई आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वायाडक्ट बिजनेस सेंटर में व्यापार और खेल से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना होंगे और रविवार सुबह नई दिल्ली पहुंचेंगे। Amarnath Yatra 2026: पहले हफ्ते में ही 90% पिघले बाबा बर्फानी! ग्लोबल वॉर्मिंग या कुछ और? जानिए पूरी वजह ऑस्ट्रेलिया में हुए कई अहम समझौते ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिविल न्यूक्लियर एनर्जी, समुद्री सुरक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई समझौते हुए। इन समझौतों को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। भारत की विदेश नीति के लिए अहम दौरा विशेषज्ञों के अनुसार, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का यह दौरा भारत की विदेश नीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा व रक्षा क्षेत्र में नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
Lock Upp 2 में बंदूक लेकर पहुंचे गोविंदा, पत्नी सुनीता के पुराने बयान पर किया मजेदार रिएक्शन

Lock Upp 2 : एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जल्द ही रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आने वाले हैं। शो के नए प्रोमो में गोविंदा की एंट्री काफी खास दिखाई गई है। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के पुराने मजाकिया बयान का जिक्र करते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। गोविंदा का हुआ खास स्वागत शो की होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने गोविंदा का जोरदार स्वागत किया। फराह ने उन्हें ‘हीरो नंबर 1’ कहकर स्टेज पर बुलाया। गोविंदा भी अपने पुराने अंदाज में मजाक करते नजर आए और उन्होंने माहौल को लाइट बना दिया। Cheque Bounce Case : राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, 3 महीने के लिए फिर जाना होगा जेल पत्नी सुनीता के बयान पर गोविंदा ने किया मजाक शो के दौरान फराह खान ने गोविंदा से उनकी पत्नी सुनीता के पुराने बयान को लेकर सवाल किया। इस पर गोविंदा ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वह “गोली” लेकर आए हैं। गोविंदा ने मजाक में कहा, “ये तो मुझे सीने में गोली मारना चाहती थी, मैंने कहा मार ले।” उनकी इस बात को सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। वहीं, सुनीता आहूजा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। क्या था सुनीता का पुराना बयान? दरअसल, साल 2024 में गोविंदा के साथ एक हादसा हुआ था। वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई और उनके पैर में लग गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Shehnaaz Aryan Dating : राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में साथ दिखे शहनाज और आर्यन खान, डेटिंग रूमर्स ने फिर पकड़ा जोर इस घटना के बाद जब सुनीता से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर गोली उन्होंने चलाई होती तो पैर पर नहीं, सीधे सीने पर मारतीं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब ‘लॉक अप 2’ के प्रोमो में गोविंदा ने उसी बयान को याद करते हुए मजाक किया, जिसे देखकर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Rajendra Bharti News : दिल्ली हाईकोर्ट से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को बड़ा झटका, 3 साल की सजा पर नहीं मिली राहत

Rajendra Bharti News : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी और ट्रायल कोर्ट की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही निचली अदालत द्वारा सुनाई गई तीन साल की सजा फिलहाल बरकरार रहेगी। इस मामले में सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई थी। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद उन्हें तत्काल कोई कानूनी राहत नहीं मिली है। दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग हुई खारिज राजेंद्र भारती ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी। उनका तर्क था कि दोषसिद्धि पर रोक मिलने से उन्हें आगे कानूनी राहत मिल सकती है। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और याचिका खारिज कर दी। Nitin Gadkari on Ethanol : मुझे और एथेनॉल को बदनाम किया जा रहा है… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान चर्चा में अदालत ने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करते हुए पहले से सुनाई गई सजा को प्रभावी रहने दिया। इससे पूर्व हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सुनाया गया है। ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ा है मामला यह पूरा मामला ग्रामीण विकास बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी प्रकरण का है। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने राजेंद्र भारती को दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। इसी दोषसिद्धि के कारण उनकी विधायकी भी चली गई थी। इसके बाद उन्होंने राहत की उम्मीद में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद ट्रायल कोर्ट का आदेश फिलहाल प्रभावी रहेगा। Indore Nab Drug Smuggler : 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, मंदसौर से इंदौर तक चला नशे का धंधा दतिया में 30 जुलाई को मतदान बता दें कि दतिया सीट खाली होने के बाद चुनाव की स्थिति बनी। लंबे इंताजर के बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उपचुनाव के लिए 13 जुलाई 2026 तक नामांकन फॉर्म जमा किए जाएंगे। 14 जुलाई को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 16 जुलाई को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 30 जुलाई को मतदान होगा, वहीं 3 अगस्त को मतगणना होगी।
Nitin Gadkari on Ethanol : मुझे और एथेनॉल को बदनाम किया जा रहा है… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान चर्चा में

Nitin Gadkari on Ethanol : नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एथेनॉल को लेकर दिया गया बयान एक बार फिर चर्चा में है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें और एथेनॉल दोनों को बेवजह बदनाम किया जा रहा है। गडकरी ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी वाहन निर्माता कंपनी ने उनसे यह शिकायत नहीं की है कि एथेनॉल के इस्तेमाल से गाड़ियां खराब हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल एथेनॉल का समर्थन नहीं करते, बल्कि ईंधन के सभी वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने की बात करते हैं। एथेनॉल को लेकर क्या बोले नितिन गडकरी? इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा कि एथेनॉल के खिलाफ कई तरह की बातें कही जाती हैं, लेकिन उनके पास वाहन कंपनियों की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है कि इससे इंजन या गाड़ियों को नुकसान हो रहा है। Indore Nab Drug Smuggler : 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, मंदसौर से इंदौर तक चला नशे का धंधा उन्होंने कहा कि एथेनॉल को लेकर फैलाई जा रही कई धारणाएं तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। गडकरी के अनुसार, वैकल्पिक ईंधन का उद्देश्य पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करना, प्रदूषण घटाना और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। सिर्फ एथेनॉल नहीं, सभी वैकल्पिक ईंधन पर जोर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी सोच केवल एथेनॉल तक सीमित नहीं है। वे लगातार ऐसे सभी ईंधनों के उपयोग की वकालत करते रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए बेहतर हों और आयातित ईंधन पर देश की निर्भरता कम करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में बायोफ्यूल, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सीएनजी और अन्य स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उनका मानना है कि देश को ऊर्जा के कई विकल्पों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। Shehnaaz Aryan Dating : राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में साथ दिखे शहनाज और आर्यन खान, डेटिंग रूमर्स ने फिर पकड़ा जोर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, मैं देशवासियों से रिक्वेस्ट करता हूं, मुझे एक भी पेट्रोल गाड़ी इथेनॉल की वजह से खराब हुई दिखाओ। डीलर के पास जाओ, उसे कंप्लेंट करो, और एक कॉपी मुझे भी भेजो। ये सब झूठे क्लेम हैं।
Cheque Bounce Case : राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, 3 महीने के लिए फिर जाना होगा जेल

Cheque Bounce Case : एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने उनकी 3 महीने की जेल की सजा को बरकरार रखा है। इसके साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अभिनेता का व्यवहार संतोषजनक नहीं रहा और उन्हें वापस जेल भेजने का आदेश दिया। 5 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है मामला यह मामला साल 2010 का है। उस समय राजपाल यादव ने अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और तय समय पर कर्ज नहीं चुकाया जा सका। इसके बाद कंपनी ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया। अब आपकी Instagram फोटो से AI बना सकता है नई तस्वीरें! Meta Muse फीचर से बढ़ीं प्राइवेसी की चिंताएं पहले भी मिल चुकी थी जेल की सजा इस मामले में साल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद सेशन कोर्ट ने भी इस फैसले को सही माना था। बाद में मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने कुछ समय के लिए सजा पर रोक लगाई थी और राजपाल यादव को बकाया रकम चुकाने का मौका दिया था। कोर्ट ने व्यवहार पर उठाए सवाल हाईकोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव कई बार अपने वादे पूरे करने में सफल नहीं रहे। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनके बयानों में अंतर पाया और उनके रवैये को संदिग्ध बताया। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी की गई थी। Shehnaaz Aryan Dating : राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में साथ दिखे शहनाज और आर्यन खान, डेटिंग रूमर्स ने फिर पकड़ा जोर शिकायतकर्ता कंपनी ने रकम लेकर मामला खत्म करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखते हुए उन्हें फिर से जेल भेजने का आदेश दिया है।
अब आपकी Instagram फोटो से AI बना सकता है नई तस्वीरें! Meta Muse फीचर से बढ़ीं प्राइवेसी की चिंताएं

Meta Muse : अगर आपका Instagram अकाउंट पब्लिक है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। Meta ने अपना नया AI इमेज जनरेशन मॉडल Meta Muse पेश किया है। इसके बाद यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि अब AI आपकी पब्लिक फोटो, रील और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करके नई AI तस्वीरें बना सकता है। क्या है Meta Muse? Meta Muse, Meta का नया AI इमेज जनरेशन मॉडल है। यह Meta AI, Instagram और WhatsApp के साथ काम करता है। नए फीचर के तहत अगर किसी का Instagram अकाउंट पब्लिक है, तो Meta AI उसकी पब्लिक तस्वीरों और रील्स का इस्तेमाल AI इमेज बनाने के लिए कर सकता है। Awiqli Weekly Insulin : भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में एक बार लगने वाला इंसुलिन Awiqli, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत प्राइवेसी को लेकर क्यों बढ़ी चिंता? सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू है। यानी यूजर्स से पहले परमिशन नहीं ली जाती। अगर कोई इस फीचर का इस्तेमाल नहीं चाहता, तो उसे खुद जाकर सेटिंग बदलनी होगी। प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी फोटो का सोशल मीडिया पर पब्लिक होना, इसका मतलब यह नहीं है कि उसका इस्तेमाल AI से नई तस्वीरें बनाने के लिए भी किया जाए। Vidisha Suicide Case : पत्नी के टॉर्चर से परेशान युवक ने खाया जहर, ससुराल पक्ष इस्लाम अपनाने का बना रहा था दबाव क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए बढ़ सकता है खतरा विशेषज्ञों का मानना है कि इस फीचर से कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को ज्यादा नुकसान हो सकता है। उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल फर्जी एडवर्टाइस, फेक प्रोफाइल या गलत कंटेंट बनाने में किया जा सकता है। इससे उनकी पहचान और साख पर भी असर पड़ सकता है। यूजर्स क्या कर सकते हैं? अगर आप नहीं चाहते कि आपकी पब्लिक फोटो और रील्स का इस्तेमाल AI के लिए हो, तो Instagram की Privacy और AI Settings जरूर जांचें। जरूरत पड़ने पर अपना अकाउंट Private करें या AI से जुड़ी सेटिंग्स को बंद कर दें। US-Iran War Update : इजराइल ने ट्रम्प की हत्या की साजिश का दिया था अलर्ट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ा दावा डिजिटल दौर में आपकी फोटोज और निजी जानकारी भी आपकी पहचान का हिस्सा हैं, इसलिए सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स समय-समय पर जांचना और उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक अपडेट करना जरूरी है।
Indore Nab Drug Smuggler : 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, मंदसौर से इंदौर तक चला नशे का धंधा

Indore Nab Drug Smuggler : मध्य प्रदेश। इंदौर के खजराना में पुलिस को नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। यहां से खजराना थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंदसौर के एक युवक को 110 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 11 लाख रुपए है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। खजराना पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, हमें हमारे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ,वाघेला गार्डन के पास बायपास पर एक आदमी ब्रॉउन शुगर लेकर घूम रहा है। वह आदमी वहां के युवाओं को निशाने पर रखते हुए ब्रॉन्ड शुगर उन्हें बेचने की फिराक में है। Vidisha Suicide Case : पत्नी के टॉर्चर से परेशान युवक ने खाया जहर, ससुराल पक्ष इस्लाम अपनाने का बना रहा था दबाव सूचना मिलने के बाद उस एरिया की घेराबंदी की गई और संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे धार लिया। जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 110 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के बताये अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकिशन उर्फ रामनिवास गिरी उम्र 28 साल, निवासी ग्राम काटिया, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर के रूप में हुई है। वह 8वीं तक पढ़ा है और खेती करता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद नशे का आदी है। नशे की लत और जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मंदसौर के कोटड़ी क्षेत्र से सस्ते दाम पर ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में महंगे दाम पर बेचता था। Rajendra Bharti Case : राजेंद्र भारती की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, राजनीतिक समीकरणों पर रहेगी नजर नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि ब्राउन शुगर के सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
Sheikh Hasina Bangladesh Return : शेख हसीना बांग्लादेश जाकर करेंगी सरेंडर, बोलीं- जाते ही मार देंगे मुझे…

Sheikh Hasina Bangladesh Return : ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वह दिसंबर 2026 के आसपास अपने देश लौटने की योजना बना रही हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह लौटकर अदालत के सामने सरेंडर करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर खतरे का एहसास है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने देश वापस जाना चाहती हैं। यह पहला अवसर है जब उन्होंने अपनी संभावित वापसी की समयसीमा सार्वजनिक रूप से बताई है। US-Iran War Update : इजराइल ने ट्रम्प की हत्या की साजिश का दिया था अलर्ट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ा दावा ‘गिरफ्तारी या मौत का डर है, फिर भी लौटूंगी’ रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश लौटने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है या उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वह अपने देश लौटने का फैसला कर चुकी हैं। उनके अनुसार, परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अब अपने देश वापस जाने का समय आ गया है और वह अदालत की प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हैं। Rajendra Bharti Case : राजेंद्र भारती की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, राजनीतिक समीकरणों पर रहेगी नजर देश की मिट्टी में मरने की जताई इच्छा शेख हसीना ने भावुक होते हुए कहा कि यदि उनके जीवन का अंत होता है तो वह अपने देश की धरती पर ही हो। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता वहीं दफन हैं और वह भी उसी मिट्टी से जुड़ी हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने देश और पार्टी के लोगों के साथ खड़ा होना उनका कर्तव्य है। Vidisha Suicide Case : पत्नी के टॉर्चर से परेशान युवक ने खाया जहर, ससुराल पक्ष इस्लाम अपनाने का बना रहा था दबाव कानूनी मामलों पर बनी हुई है नजर शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में कई कानूनी मामले चल रहे हैं। इन मामलों को लेकर न्यायिक प्रक्रिया जारी है। उनकी प्रस्तावित वापसी और अदालत में सरेंडर की घोषणा के बाद अब पूरे घटनाक्रम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है। आने वाले समय में बांग्लादेश की राजनीति पर इसके असर को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।