Shehnaaz Aryan Dating : राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में साथ दिखे शहनाज और आर्यन खान, डेटिंग रूमर्स ने फिर पकड़ा जोर

Shehnaaz Aryan Dating : एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता और डांसर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शहनाज गिल और राघव जुयाल की रही। पार्टी से बाहर आते समय दोनों साथ नजर आए। वायरल वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ थामे बाहर निकलती दिखीं, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के डेटिंग रूमर्स तेज हो गए। पार्टी में शाहरुख खान के बेटे और फिल्ममेकर आर्यन खान भी नजर आए। इस दौरान आर्यन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भीड़ में गिरे एक फैन की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। Lock Upp 2 : गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की खबरों और रिश्ते पर कही बड़ी बात शहनाज गिल और राघव फिर साथ आए नजर पार्टी खत्म होने के बाद आर्यन खान सबसे पहले बाहर निकले। उनके पीछे राघव जुयाल और शहनाज गिल साथ दिखाई दिए। वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ पकड़कर बाहर आती नजर आईं। दोनों की यह केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई और उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि, शहनाज और राघव कई बार साफ कर चुके हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। तभी से दोनों के नाम को लेकर अफवाहें सामने आती रही हैं। Maniesh Paul Mother Death: मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया पहले से ज्यादा खामोश लग रही है’ आर्यन खान ने गिरे हुए फैन की की मदद पार्टी के बाहर आर्यन खान को देखने के लिए फैंस की भीड़ जुट गई। इसी दौरान एक फैन सेल्फी लेने की कोशिश में गिर पड़ा। आर्यन तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे उठाकर मदद की। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक अन्य वीडियो में आर्यन भीड़ से बचने के लिए लिफ्ट के अंदर नीचे बैठते हुए भी नजर आए। Lock Upp 2 में गौरव खन्ना की एंट्री से मचा धमाल! आकांक्षा हुईं इमोशनल, दोनों के रिश्ते पर फिर उठे सवाल कई सेलेब्स ने बढ़ाई पार्टी की रौनक राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में मुनव्वर फारूकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल समेत कई सितारे शामिल हुए। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव की अगली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Amarnath Yatra 2026: पहले हफ्ते में ही 90% पिघले बाबा बर्फानी! ग्लोबल वॉर्मिंग या कुछ और? जानिए पूरी वजह

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा शुरू होने के कुछ ही दिनों में पवित्र बर्फ शिवलिंग यानी बाबा बर्फानी के करीब 90 फीसदी पिघल जाने से नई बहस छिड़ गई है। रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच पर्यावरण पर बढ़ते दबाव, ग्लोबल वॉर्मिंग और यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष ने मामले की जांच की मांग की है। Bulldozer Action on TMC: सिलीगुड़ी में TMC कार्यालय पर चला बुलडोजर! नदी के बांध से हटाया गया कथित अवैध कब्जा पहले हफ्ते में ही तेजी से पिघला शिवलिंग 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के पहले सप्ताह में ही बाबा बर्फानी का प्राकृतिक बर्फ शिवलिंग काफी हद तक पिघल गया। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शिवलिंग लगभग पूरी तरह समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गया है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यावरण विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। Monsoon Alert: देशभर में मानसून का डबल अटैक! उत्तराखंड में 1000 यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें; राजस्थान में ट्रेनें रद्द रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु इस बार अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुरुआती चार दिनों में ही 93 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। वहीं दूसरे दिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जो पिछले कई वर्षों में दूसरे दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा बताया जा रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी यात्रा में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या का जिक्र किया है। ग्लोबल वॉर्मिंग या इंसानी दखल? बाबा बर्फानी के तेजी से पिघलने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमालयी क्षेत्र में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण, भारी मशीनों का इस्तेमाल, अस्थायी ढांचों और गुफा के पास बढ़ती गतिविधियों का भी असर पड़ सकता है। US-Iran War Update : इजराइल ने ट्रम्प की हत्या की साजिश का दिया था अलर्ट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ा दावा PDP और कांग्रेस ने उठाए सवाल पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि जब शिवलिंग इतनी जल्दी पिघल रहा है तो गुफा तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना की जरूरत पर भी सवाल उठते हैं। वहीं कांग्रेस ने पूरे मामले की स्वतंत्र वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि गुफा के पास बनाए गए रेन शेल्टर और अन्य निर्माण कार्यों के प्रभाव का भी अध्ययन होना चाहिए। बिना पंजीकरण पहुंच रहे श्रद्धालुओं पर चिंता प्रशासन ने बिना पंजीकरण और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के यात्रा पर पहुंच रहे लोगों को लेकर भी चिंता जताई है। श्राइन बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालुओं की सीमा तय की है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग बिना पंजीकरण पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने भी जताई चिंता इंदौर से पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया कि पहले बाबा बर्फानी के दर्शन 40 से 45 दिनों तक होते थे, लेकिन अब यह अवधि घटकर केवल पांच से सात दिन रह गई है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने चौथे दिन दर्शन किए, तब तक शिवलिंग काफी छोटा हो चुका था। आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल बाबा बर्फानी के तेजी से पिघलने की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर अमरनाथ यात्रा, बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और हिमालय के संवेदनशील पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर गंभीर बहस छेड़ दी है।
Vidisha Suicide Case : पत्नी के टॉर्चर से परेशान युवक ने खाया जहर, ससुराल पक्ष इस्लाम अपनाने का बना रहा था दबाव

Vidisha Suicide Case : मध्य प्रदेश। विदिशा में एक युवक की पत्नी और ससुराल पक्ष के कथित मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बैसरिया निवासी 27 साल के आकाश प्रजापति ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से पहले उन्होंने एक रिश्तेदार से फोन पर बातचीत की, जिसमें पत्नी पर झूठे बलात्कार के मामले में जेल भेजने की धमकी, पैसे की मांग और धर्म परिवर्तन का दबाव देने का आरोप लगाया। पुलिस अब ऑडियो, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है। थाने के बाहर जहर खाने की घटना आकाश प्रजापति को 7 जुलाई को उनकी पत्नी आसमा (30) की शिकायत पर सिविल लाइन थाने बुलाया गया था। आसमा ने भरण-पोषण की राशि न मिलने की शिकायत की थी। थाने में दोनों पक्षों की बातचीत हुई। Rajendra Bharti Case : राजेंद्र भारती की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, राजनीतिक समीकरणों पर रहेगी नजर इसके बाद आकाश थाने से बाहर निकले और जहर खा लिया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां 9 जुलाई को उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था। ऑडियो में युवक ने क्या कहा आकाश ने रिश्तेदार से फोन पर बात करते हुए बताया कि पत्नी आसमा सुबह 6 बजे घर आई और दरवाजा पीटने लगी। वह सो रहा था। आसमा ने कहा कि सब पर बलात्कार का केस लगवा दूंगी, 10 लाख रुपये और घर अपने नाम पर चाहिए। उन्होंने अपनी एक्टिवा स्कूटी भी ले ली। आकाश ने कहा कि अगर फिर जेल गए तो इज्जत खराब हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने वाले उनकी रिपोर्ट नहीं लिख रहे हैं और पहले भी चार बार उन्हें 151 के तहत जेल भेजा गया। Indore Drugs Case : जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से घंटों पूछताछ, जांच पूरी होने तक शहर छोड़ने पर रोक ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप आकाश ने ऑडियो में आसमा खान, उनके बेटे आमिर खान, भाई शाहिद खान, शाहरुख खान, शादिक खान, चंदा खान, पिता लियाकत खान और मां शायरा खान का नाम लेकर कहा कि ये सभी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वे मुसलमान बनने का दबाव बना रहे थे। न देने पर सब पर 376 का केस लगाने की धमकी दी जा रही थी। आकाश ने कहा कि उनके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। पिता का बयान आकाश के पिता जगदीश प्रजापति ने बताया कि शादी के बाद से ही आसमा पैसे की मांग करती रहती थी। इस दबाव में उनका ट्रक और मकान तक बिक गया। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। Bhopal Minor Gang Rape : भोपाल में मानसिक कमजोर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, बनाया वीडियो और भाई को भेजा पुलिस की जांच सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डिंग की पुष्टि होनी बाकी है। सभी सबूतों, परिजनों के बयानों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच चल रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
US-Iran War Update : इजराइल ने ट्रम्प की हत्या की साजिश का दिया था अलर्ट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ा दावा

US-Iran War Update : वांशिगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने अमेरिका को पहले ही चेतावनी दी थी कि ईरान ट्रम्प की हत्या की साजिश बना रहा है। हालांकि, इस दावे की अभी तक अमेरिका या ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। WSJ की रिपोर्ट में क्या दावा किया गया? अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के मुताबिक, इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन को खुफिया जानकारी दी थी कि ईरान ट्रम्प को निशाना बनाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी एजेंसियां पहले इस तरह की किसी नई साजिश पर नजर नहीं रख रही थीं। Monsoon Alert: देशभर में मानसून का डबल अटैक! उत्तराखंड में 1000 यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें; राजस्थान में ट्रेनें रद्द वहीं, व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रम्प ने भी कहा था कि ईरान की हिटलिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर है और उन्हें लगातार सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव अभी भी बरकरार दोनों देशों के बीच हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक इलाकों में धमाकों की खबर सामने आई है। अमेरिका ने इन घटनाओं में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है और कहा है कि वह अब भी बातचीत के जरिए समाधान चाहता है। हालांकि, इससे पहले अमेरिका लगातार दो दिन ईरान में बड़े सैन्य हमले कर चुका है। वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर चुका है। इस वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है। Indore Drugs Case : जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से घंटों पूछताछ, जांच पूरी होने तक शहर छोड़ने पर रोक तेल सप्लाई और खामेनेई की शोकसभा पर भी नजर अमेरिका-ईरान तनाव का असर तेल बाजार पर भी दिख रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को लेकर चिंता बनी हुई है। हालांकि, शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। उधर, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को कुम शहर में शोकसभा होगी। फिलहाल, ट्रम्प की सुरक्षा, अमेरिका-ईरान तनाव और मिडिल ईस्ट के हालात पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
Bulldozer Action on TMC: सिलीगुड़ी में TMC कार्यालय पर चला बुलडोजर! नदी के बांध से हटाया गया कथित अवैध कब्जा

Bulldozer Action on TMC: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी कार्यालय पर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की है। प्रशासन का आरोप है कि यह कार्यालय पंचनई नदी के बांध की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। पहले नोटिस जारी किया गया, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। West Bengal Politics: TMC को बड़ा झटका! सुष्मिता देब, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाइक BJP में शामिल नदी के बांध पर बना था पार्टी कार्यालय नगर निगम के अनुसार, वार्ड नंबर-47 में पंचनई नदी के बांध पर कथित तौर पर कब्जा कर TMC का कार्यालय बनाया गया था। सरकारी जमीन खाली कराने के लिए पहले संबंधित पक्ष को नोटिस दिया गया था। Monsoon Alert: देशभर में मानसून का डबल अटैक! उत्तराखंड में 1000 यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें; राजस्थान में ट्रेनें रद्द नोटिस के बाद शुरू हुई कार्रवाई प्रशासन ने बताया कि 3 जुलाई को कार्यालय हटाने का नोटिस जारी किया गया था। तय समय के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी करते हुए बांध की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। Lock Upp 2 : गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की खबरों और रिश्ते पर कही बड़ी बात बीजेपी ने TMC पर लगाए आरोप इस कार्रवाई के बाद बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पार्टी का दावा है कि करीब पांच साल पहले इस कार्यालय का निर्माण शुरू हुआ था। उस समय इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीओ से की गई थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए निर्माण कार्य रोक दिया गया था। ‘रातों-रात पूरा किया गया निर्माण’ बीजेपी का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बाद में रातों-रात कार्यालय का निर्माण पूरा कर लिया गया। पार्टी ने यह भी दावा किया कि उस समय राज्य में TMC की सरकार थी और सिलीगुड़ी के तत्कालीन मेयर ने इस कार्यालय का उद्घाटन भी किया था। नगर निगम का पक्ष नगर निगम का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है। पहले नोटिस जारी किया गया और तय समय बीतने के बाद सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Rajendra Bharti Case : राजेंद्र भारती की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, राजनीतिक समीकरणों पर रहेगी नजर

Rajendra Bharti Case : नई दिल्ली। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की बैंक एफडी घोटाला मामले में दायर याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट फैसला सुना सकता है। गुरुवार को सरकार और अन्य पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब राजनीतिक दलों और क्षेत्र की जनता की नजर आज आने वाले फैसले पर है, क्योंकि इसका असर राजेंद्र भारती के राजनीतिक भविष्य के साथ-साथ दतिया उपचुनाव की रणनीति पर भी पड़ सकता है। बैंक एफडी मामले में सजा के बाद पहुंचा केस हाईकोर्ट बैंक एफडी घोटाला मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2 अप्रैल को राजेंद्र भारती को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। इसी कार्रवाई को चुनौती देते हुए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। Indore Drugs Case : जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से घंटों पूछताछ, जांच पूरी होने तक शहर छोड़ने पर रोक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट पहले ही चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर चुका है। अब इस याचिका पर आने वाला फैसला पूरे मामले की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है। पी. चिदंबरम ने अदालत में रखी दलील सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने राजेंद्र भारती की ओर से पक्ष रखा। उन्होंने अदालत से कहा कि यह विवाद आपराधिक नहीं बल्कि सिविल प्रकृति का है। उनके अनुसार, संबंधित बैंक ने भी पहले इस मामले को सिविल विवाद मानते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि समझौते की राशि अब तक नहीं मिली है और संबंधित एफडी बैंक में सुरक्षित रखी गई है। अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। West Bengal Politics: TMC को बड़ा झटका! सुष्मिता देब, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाइक BJP में शामिल हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी चुनावी रणनीति दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अब तक अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों दल हाईकोर्ट के फैसले के बाद अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सकते हैं। ऐसे में आज आने वाला निर्णय केवल कानूनी नहीं बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Lock Upp 2 : गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की खबरों और रिश्ते पर कही बड़ी बात

Lock Upp 2 : एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी अभिनेता गौरव खन्ना पहली बार रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलने पहुंचे। शो के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते, तलाक की खबरों और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर खुलकर बात की। इस बातचीत के बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तलाक की खबरों पर क्या कहा? गौरव खन्ना ने साफ किया कि उनके और आकांक्षा के बीच तलाक को लेकर सिर्फ बातचीत हुई थी। अभी तक दोनों ने कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। उन्होंने कहा कि लोग बिना पूरी जानकारी के अलग-अलग बातें बना रहे हैं, जबकि कानूनी तौर पर आज भी दोनों पति-पत्नी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थे, तभी उनके तलाक की खबरें सामने आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। Raghav Juyal Film : राघव जुयाल की ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी- ड्रामा का मिलेगा डबल डोज सोशल मीडिया की अफवाहों पर जताई नाराजगी गौरव ने कहा कि इंटरनेट पर उनके रिश्ते को लेकर कई गलत बातें कही जा रही हैं। लोगों ने अपनी तरफ से अलग-अलग कहानियां बना ली हैं, जबकि सच्चाई कुछ और है। उनके मुताबिक, सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब परिवार और अपने करीबी लोगों के बारे में झूठी बातें फैलाई जाती हैं। मजाक में कही ऐसी बात, सभी हंस पड़े शो के दौरान आकांक्षा ने गौरव से पूछा कि क्या वह यह शो जीत सकती हैं। इस पर फराह खान ने मजाकिया अंदाज में कुछ कहा, जिसके बाद गौरव ने हंसते हुए जवाब दिया, “जो 10 साल मेरे साथ खेल गई, वो कोई भी गेम जीत सकती है।” उनकी यह बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। Maniesh Paul Mother Death: मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया पहले से ज्यादा खामोश लग रही है’ आकांक्षा की सेक्सुअलिटी पर भी रखी अपनी राय शो में आकांक्षा पहले ही बता चुकी थीं कि वह बाइसेक्शुअल हैं। इस विषय पर गौरव ने कहा कि उन्हें शादी से पहले ही इस बात की जानकारी थी। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो उसे उसी रूप में स्वीकार करना चाहिए। उनके अनुसार, उन्होंने हमेशा आकांक्षा का सम्मान किया और उन्हें जैसे हैं, वैसे ही अपनाया। दोनों क्यों हुए अलग? आकांक्षा चमोला ने शो में बताया कि वह और गौरव पिछले करीब 18 महीनों से अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था। आकांक्षा के मुताबिक, दोनों की सोच कुछ अहम मुद्दों पर अलग थी। उन्होंने यह भी बताया कि गौरव पिता बनना चाहते थे, जबकि वह मां बनने के लिए तैयार नहीं थीं। Lock Upp 2 में गौरव खन्ना की एंट्री से मचा धमाल! आकांक्षा हुईं इमोशनल, दोनों के रिश्ते पर फिर उठे सवाल फैंस कर रहे हैं चर्चा शो में हुई बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की जमकर चर्चा हो रही है। कई लोग गौरव के बात करने के तरीके की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग दोनों के रिश्ते को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
Monsoon Alert: देशभर में मानसून का डबल अटैक! उत्तराखंड में 1000 यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें; राजस्थान में ट्रेनें रद्द

Monsoon Alert: मानसून ने तय समय से पहले पूरे देश को कवर कर लिया है, लेकिन इसके साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड में भूस्खलन से हजारों यात्री फंस गए हैं, उत्तर प्रदेश में बारिश से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि राजस्थान में कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना जताई है। Indore Drugs Case : जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से घंटों पूछताछ, जांच पूरी होने तक शहर छोड़ने पर रोक 36 दिन में पूरे देश में पहुंचा मानसून भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून ने सिर्फ 36 दिनों में पूरे देश को कवर कर लिया। सामान्य तौर पर यह प्रक्रिया करीब 38 दिन में पूरी होती है। हालांकि, अगले दो दिनों के बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ सकती है। West Bengal Politics: TMC को बड़ा झटका! सुष्मिता देब, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाइक BJP में शामिल उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 यात्री फंसे उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1000 यात्री फंस गए हैं। लगातार बारिश को देखते हुए 10 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग भी चट्टानें गिरने से बंद है, जबकि हरिद्वार की कई सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। यूपी में बारिश से 10 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश के 69 शहरों में हुई बारिश के बीच अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की जान चली गई। बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। हरदोई में दो बहनें नदी में बह गईं, जबकि कई अन्य जिलों से भी बारिश से जुड़े हादसों की खबरें सामने आई हैं। E20 Petrol News: E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इंजन खराब नहीं होता, माइलेज को लेकर भी बताया सच! राजस्थान में मकान ढहे, ट्रेनें प्रभावित राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश के चलते एक मकान ढह गया, जिसमें छह लोग मलबे में दब गए। अजमेर के किशनगढ़ में भी कच्चा मकान गिरने से माता-पिता और उनका बच्चा मलबे में फंस गया। लगातार बारिश के कारण राज्य में छह ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई अन्य ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में जलभराव और ट्रैफिक जाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।
Raghav Juyal Film : राघव जुयाल की ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी- ड्रामा का मिलेगा डबल डोज

Raghav Juyal Film : एंटरटेनमेंट डेस्क। राघव जुयाल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में राघव एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा स्टार बनने का सपना देखता है और सलमान खान की फिल्म में काम पाने की पूरी कोशिश करता है। संघर्ष और कॉमेडी से भरपूर कहानी फिल्म में राघव अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। अजय एक स्ट्रगलिंग एक्टर है, जो हर दिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करता है। लेकिन उसकी जिंदगी में होने वाली मजेदार घटनाएं और गलतफहमियां कहानी को बेहद मनोरंजक बना देती हैं। Maniesh Paul Mother Death: मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया पहले से ज्यादा खामोश लग रही है’ ट्रेलर की शुरुआत एक दिलचस्प डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि एक अभिनेता की सबसे बड़ी ताकत खुद पर भरोसा करना है। इसके बाद अजय की जिंदगी में आने वाले कई मजेदार मोड़ दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ट्रेलर के मजेदार डायलॉग फिल्म में कई ऐसे कॉमिक सीन हैं जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। खास तौर पर एक सीन में अजय अपनी गर्लफ्रेंड और उसके भाई को लेकर ऐसी कहानी सुनाता है कि पूरा माहौल हंसी से भर जाता है। Lock Upp 2 में गौरव खन्ना की एंट्री से मचा धमाल! आकांक्षा हुईं इमोशनल, दोनों के रिश्ते पर फिर उठे सवाल इसके अलावा ट्रेलर में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का भी हल्के-फुल्के अंदाज में जिक्र किया गया है। एक सीन में अजय बताता है कि उसने ‘किसी का भाई, किसी की बहन’ नाम की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है और उसे उम्मीद है कि भाईजान के भाई का रोल उसे मिल जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट फिल्म में राघव जुयाल के साथ संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया, विकल्प मेहता, नासेर अल अज़्जेह, विनीत बीप कुमार, देव बी. अग्रवाल, बरखा सिंह, विवान भटेना, टीना देसाई और पार्वती ओमानाकुट्टन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। Satluj Controversy Explained : दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ क्यों हटाई? जानिए पूरा मामला कब रिलीज होगी फिल्म? ‘भाई तेरा स्टार है’ का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। फिल्म का निर्माण ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 के बैनर तले किया गया है। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Indore Drugs Case : जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से घंटों पूछताछ, जांच पूरी होने तक शहर छोड़ने पर रोक

Indore Drugs Case : मध्य प्रदेश। इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से ड्रग्स मामले में कई घंटे तक पूछताछ की गई। राजेंद्र नगर पुलिस ने देर रात पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामला अभी जांच के चरण में है। जरूरत पड़ने पर नाना पटवारी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। जांच पूरी होने तक उन्हें इंदौर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। Make in MP: पीथमपुर बनेगा ‘मेक इन एमपी’ का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब! 272 करोड़ के नए प्लांट से 5 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार ड्रग पेडलर्स के बयान के बाद हुई पूछताछ पुलिस के अनुसार ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम लिया था। इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। अधिकारियों ने उनके बयान दर्ज किए और मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी ली। पुलिस ने कहा कि पूछताछ जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। West Bengal Politics: TMC को बड़ा झटका! सुष्मिता देब, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाइक BJP में शामिल सीडीआर और अन्य तथ्यों की हो रही जांच जांच एजेंसियों ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सहित अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर भी पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों और नाना पटवारी के बीच किसी तरह का संपर्क या संबंध था या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। Nana Patwari Drug Network : PCC चीफ जीतू पटवारी के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला? जांच पूरी होने तक इंदौर छोड़ने की अनुमति नहीं डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि मामला अभी अनुसंधान के चरण में है। इसी कारण नाना पटवारी को जांच पूरी होने तक इंदौर से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच के दौरान किसी अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता हुई तो उन्हें फिर से राजेंद्र नगर थाने बुलाया जाएगा। पुलिस फिलहाल ड्रग्स नेटवर्क और उससे जुड़े संभावित कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है।