Aayudh

Categories

Vidisha Suicide Case : पत्नी के टॉर्चर से परेशान युवक ने खाया जहर, ससुराल पक्ष इस्लाम अपनाने का बना रहा था दबाव

Vidisha Suicide Case

Vidisha Suicide Case : मध्य प्रदेश। विदिशा में एक युवक की पत्नी और ससुराल पक्ष के कथित मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बैसरिया निवासी 27 साल के आकाश प्रजापति ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से पहले उन्होंने एक रिश्तेदार से फोन पर बातचीत की, जिसमें पत्नी पर झूठे बलात्कार के मामले में जेल भेजने की धमकी, पैसे की मांग और धर्म परिवर्तन का दबाव देने का आरोप लगाया। पुलिस अब ऑडियो, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है।

थाने के बाहर जहर खाने की घटना

आकाश प्रजापति को 7 जुलाई को उनकी पत्नी आसमा (30) की शिकायत पर सिविल लाइन थाने बुलाया गया था। आसमा ने भरण-पोषण की राशि न मिलने की शिकायत की थी। थाने में दोनों पक्षों की बातचीत हुई।

Rajendra Bharti Case : राजेंद्र भारती की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, राजनीतिक समीकरणों पर रहेगी नजर

इसके बाद आकाश थाने से बाहर निकले और जहर खा लिया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां 9 जुलाई को उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

ऑडियो में युवक ने क्या कहा

आकाश ने रिश्तेदार से फोन पर बात करते हुए बताया कि पत्नी आसमा सुबह 6 बजे घर आई और दरवाजा पीटने लगी। वह सो रहा था। आसमा ने कहा कि सब पर बलात्कार का केस लगवा दूंगी, 10 लाख रुपये और घर अपने नाम पर चाहिए।

उन्होंने अपनी एक्टिवा स्कूटी भी ले ली। आकाश ने कहा कि अगर फिर जेल गए तो इज्जत खराब हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने वाले उनकी रिपोर्ट नहीं लिख रहे हैं और पहले भी चार बार उन्हें 151 के तहत जेल भेजा गया।

Indore Drugs Case : जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से घंटों पूछताछ, जांच पूरी होने तक शहर छोड़ने पर रोक

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

आकाश ने ऑडियो में आसमा खान, उनके बेटे आमिर खान, भाई शाहिद खान, शाहरुख खान, शादिक खान, चंदा खान, पिता लियाकत खान और मां शायरा खान का नाम लेकर कहा कि ये सभी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। वे मुसलमान बनने का दबाव बना रहे थे। न देने पर सब पर 376 का केस लगाने की धमकी दी जा रही थी। आकाश ने कहा कि उनके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।

पिता का बयान

आकाश के पिता जगदीश प्रजापति ने बताया कि शादी के बाद से ही आसमा पैसे की मांग करती रहती थी। इस दबाव में उनका ट्रक और मकान तक बिक गया। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

Bhopal Minor Gang Rape : भोपाल में मानसिक कमजोर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, बनाया वीडियो और भाई को भेजा

पुलिस की जांच

सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डिंग की पुष्टि होनी बाकी है। सभी सबूतों, परिजनों के बयानों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच चल रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *