Raghav Juyal Film : एंटरटेनमेंट डेस्क। राघव जुयाल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में राघव एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा स्टार बनने का सपना देखता है और सलमान खान की फिल्म में काम पाने की पूरी कोशिश करता है।
संघर्ष और कॉमेडी से भरपूर कहानी
फिल्म में राघव अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। अजय एक स्ट्रगलिंग एक्टर है, जो हर दिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करता है। लेकिन उसकी जिंदगी में होने वाली मजेदार घटनाएं और गलतफहमियां कहानी को बेहद मनोरंजक बना देती हैं।
ट्रेलर की शुरुआत एक दिलचस्प डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि एक अभिनेता की सबसे बड़ी ताकत खुद पर भरोसा करना है। इसके बाद अजय की जिंदगी में आने वाले कई मजेदार मोड़ दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं।

ट्रेलर के मजेदार डायलॉग
फिल्म में कई ऐसे कॉमिक सीन हैं जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। खास तौर पर एक सीन में अजय अपनी गर्लफ्रेंड और उसके भाई को लेकर ऐसी कहानी सुनाता है कि पूरा माहौल हंसी से भर जाता है।
इसके अलावा ट्रेलर में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का भी हल्के-फुल्के अंदाज में जिक्र किया गया है। एक सीन में अजय बताता है कि उसने ‘किसी का भाई, किसी की बहन’ नाम की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है और उसे उम्मीद है कि भाईजान के भाई का रोल उसे मिल जाएगा।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में राघव जुयाल के साथ संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एन, निकी अनेजा वालिया, विकल्प मेहता, नासेर अल अज़्जेह, विनीत बीप कुमार, देव बी. अग्रवाल, बरखा सिंह, विवान भटेना, टीना देसाई और पार्वती ओमानाकुट्टन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Satluj Controversy Explained : दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ क्यों हटाई? जानिए पूरा मामला
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘भाई तेरा स्टार है’ का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। फिल्म का निर्माण ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 के बैनर तले किया गया है। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।