Aayudh

Categories

Nitin Gadkari on Ethanol : मुझे और एथेनॉल को बदनाम किया जा रहा है… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान चर्चा में

Nitin Gadkari on Ethanol

Nitin Gadkari on Ethanol : नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एथेनॉल को लेकर दिया गया बयान एक बार फिर चर्चा में है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें और एथेनॉल दोनों को बेवजह बदनाम किया जा रहा है। गडकरी ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी वाहन निर्माता कंपनी ने उनसे यह शिकायत नहीं की है कि एथेनॉल के इस्तेमाल से गाड़ियां खराब हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल एथेनॉल का समर्थन नहीं करते, बल्कि ईंधन के सभी वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने की बात करते हैं।

एथेनॉल को लेकर क्या बोले नितिन गडकरी?

इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा कि एथेनॉल के खिलाफ कई तरह की बातें कही जाती हैं, लेकिन उनके पास वाहन कंपनियों की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है कि इससे इंजन या गाड़ियों को नुकसान हो रहा है।

Indore Nab Drug Smuggler : 11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, मंदसौर से इंदौर तक चला नशे का धंधा

उन्होंने कहा कि एथेनॉल को लेकर फैलाई जा रही कई धारणाएं तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। गडकरी के अनुसार, वैकल्पिक ईंधन का उद्देश्य पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करना, प्रदूषण घटाना और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है।

सिर्फ एथेनॉल नहीं, सभी वैकल्पिक ईंधन पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी सोच केवल एथेनॉल तक सीमित नहीं है। वे लगातार ऐसे सभी ईंधनों के उपयोग की वकालत करते रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए बेहतर हों और आयातित ईंधन पर देश की निर्भरता कम करें।

उन्होंने कहा कि भविष्य में बायोफ्यूल, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सीएनजी और अन्य स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उनका मानना है कि देश को ऊर्जा के कई विकल्पों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

Shehnaaz Aryan Dating : राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में साथ दिखे शहनाज और आर्यन खान, डेटिंग रूमर्स ने फिर पकड़ा जोर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, मैं देशवासियों से रिक्वेस्ट करता हूं, मुझे एक भी पेट्रोल गाड़ी इथेनॉल की वजह से खराब हुई दिखाओ। डीलर के पास जाओ, उसे कंप्लेंट करो, और एक कॉपी मुझे भी भेजो। ये सब झूठे क्लेम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *