Aayudh

Categories

MP News: नौकरी के बदले धर्म परिवर्तन का आरोप! जबलपुर के स्कूल में मचा बवाल, जानिए पूरा मामला

MP News: जबलपुर के रिमझा स्थित सेंट अलायसियस स्कूल में धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल के दो कर्मचारियों ने प्रबंधन पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने और इनकार करने पर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया।

Ladli Behna Yojana Scam: सावधान! लाड़ली बहना योजना के नाम पर हो रही ठगी, कहीं आपके पास भी तो नहीं आया ऐसा मैसेज?

क्या है पूरा मामला?

स्कूल के कर्मचारी अमन अहिरवार और राकेश कुमार का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि धर्म परिवर्तन के बदले कई तरह के प्रलोभन दिए गए और जब उन्होंने इनकार किया तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारियों का दावा है कि अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Bhopal Scholarship Scam : MBA छात्रों के नाम पर 118 फर्जी खाते, करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी !

प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव

मामले की जानकारी सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में लगे बैनर और पोस्टर फाड़ दिए तथा बैरिकेडिंग भी क्षतिग्रस्त कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

VHP-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि गरीब हिंदू कर्मचारियों पर नौकरी से निकालने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

MP Cabinet Decision : आंगनबाड़ी राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अगली कैबिनेट ने UCC मसौदे को मिलेगी मंजूरी

हिंदू संगठन की नेता ने लगाए गंभीर आरोप

हिंदू संगठन की नेता आरती शुक्ला ने कहा कि शिक्षा संस्थान की आड़ में धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियां चलाना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर अनुचित दबाव बनाया गया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

प्रबंधन का पक्ष आना बाकी

फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *