AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›विदेश›UAE में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत; मृतकों में भारतीय भी शामिल

UAE में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत; मृतकों में भारतीय भी शामिल

UAE के रास अल खैमाह में मंगलवार तड़के बस और सड़क किनारे खड़े ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हैं। मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवारों से संपर्क कर 24 घंटे की हेल्पलाइन 800-46342 जारी की है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 25 Nov 2026
UAE में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत; मृतकों में भारतीय भी शामिल
बस-ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत (AI जनरेटेड)

13 Killed in UAE Bus-Truck Collision: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास अल खैमाह में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। अल वतन रोड पर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि, हादसे में कितने भारतीयों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक संख्या अभी सामने नहीं आई है।

ट्रक से जा भिड़ी बस

सूत्रों के मुताबिक, बस में 41 यात्री सवार थे। सड़क पर तकनीकी खराबी के चलते एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान बस उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण हुई कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। शुरुआत में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया।

भारतीय नागरिकों की मौत पर दूतावास ने जताया दुख

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि दुर्घटना में भारतीय नागरिक भी प्रभावित हुए हैं। दूतावास ने मृत भारतीयों के परिजनों से संपर्क किया है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की है। दूतावास की ओर से मदद चाहने वाले लोगों के लिए 24 घंटे की टोल-फ्री हेल्पलाइन भी जारी की गई है। इसके लिए 800-46342 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। हादसे में प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।

फुजैराह में भी हुआ था बड़ा सड़क हादसा

गौरतलब है कि UAE में इससे पहले फुजैराह में भी कई वाहनों की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हुआ था। उस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें चार भारतीय नागरिक शामिल थे। लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

#UAERoadAccident#UAE#RasAlKhaimah#IndianEmbassy#RoadAccident#UAEHindiNews

संबंधित खबरें

इजरायल में नेतन्याहू की कुर्सी पर खतरा! आइज़ेनकोट के समर्थन में 67 सांसद, PM बनने का रास्ता साफ

इजरायल में नेतन्याहू की कुर्सी पर खतरा! आइज़ेनकोट के समर्थन में 67 सांसद, PM बनने का रास्ता साफ

विदेश
6 Nov 2026, 03:19 pm
यूरोप में 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, फ्रांस ने भेजे फाइटर जेट; कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

यूरोप में 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, फ्रांस ने भेजे फाइटर जेट; कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

विदेश
5 Nov 2026, 06:20 pm
रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबाल से संन्यास लिया, दुनिया में सबसे ज्यादा गोल किए; सिर्फ क्लब के लिए खेलेंगे

रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबाल से संन्यास लिया, दुनिया में सबसे ज्यादा गोल किए; सिर्फ क्लब के लिए खेलेंगे

विदेश
5 Nov 2026, 05:09 pm
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस में हासिल किया बहुमत

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस में हासिल किया बहुमत

विदेश
4 Nov 2026, 11:57 am
नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय यात्री की मौत; लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय यात्री की मौत; लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

विदेश
3 Nov 2026, 10:48 am
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले जहाज पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से किया गया अटैक

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले जहाज पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से किया गया अटैक

विदेश
31 Oct 2026, 06:37 am
जापान, अमेरिका और ब्रिटेन में इमरजेंसी तैयारी पर जोर, घरों में राशन रखने की सलाह; जानिए क्या है वजह?

जापान, अमेरिका और ब्रिटेन में इमरजेंसी तैयारी पर जोर, घरों में राशन रखने की सलाह; जानिए क्या है वजह?

विदेश
30 Oct 2026, 03:00 pm
कैप्टन स्मित मच्छार को मिला सर्वोच्च सम्मान, UAE राष्ट्रपति ने लगाया गले, दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद'

कैप्टन स्मित मच्छार को मिला सर्वोच्च सम्मान, UAE राष्ट्रपति ने लगाया गले, दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद'

विदेश
28 Oct 2026, 03:45 pm
पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने ट्रंप पर लगाया आरोप, एपस्टीन से संबंधों वाली रिपोर्ट में जिक्र

पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने ट्रंप पर लगाया आरोप, एपस्टीन से संबंधों वाली रिपोर्ट में जिक्र

विदेश
27 Oct 2026, 06:02 pm
अमेरिका में सनातन परंपराओं का नया केंद्र बनेगा, पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा के मंदिर बनेंगे

अमेरिका में सनातन परंपराओं का नया केंद्र बनेगा, पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा के मंदिर बनेंगे

विदेश
27 Oct 2026, 12:26 pm
नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प नाराज, नॉर्वे को लेकर की तीखी टिप्पणी

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प नाराज, नॉर्वे को लेकर की तीखी टिप्पणी

विदेश
26 Oct 2026, 06:18 pm
ट्रंप की नई धमकी से फिर भड़केगा युद्ध? जानिए ईरान ने जवाब में किस जगह को बनाया निशाना और क्या है नई चाल?

ट्रंप की नई धमकी से फिर भड़केगा युद्ध? जानिए ईरान ने जवाब में किस जगह को बनाया निशाना और क्या है नई चाल?

विदेश
24 Oct 2026, 11:51 am
अभी-अभी

CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, मध्यप्रदेश के वित्तीय मुद्दों और विकास योजनाओं पर की चर्चा

25 Nov 2026
मध्यप्रदेश

कौन है गोपाल भार्गव? लगातार 9 बार विधायक बनने के बाद किया संन्यास का ऐलान

25 Nov 2026
मनोरंजन

लापता बच्चा, बेचैन पिता और मुखौटे के पीछे छिपा राज, जितेंद्र कुमार की 'Dalimb' का ट्रेलर रिलीज;जानें कब आएगी फिल्म?

25 Nov 2026
देश

पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकियों की J&K में 29 कनाल जमीन कुर्क, संपत्ति बेचकर आतंकी फंडिंग करने की रच रहे थे साजिश

25 Nov 2026
देश

2027 में भारत का पहला प्राइवेट PSLV लॉन्च, ISRO चीफ ने गगनयान और स्पेस मिशन पर दिया ये बड़ा अपडेट

25 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें