AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›विदेश›इजरायल में नेतन्याहू की कुर्सी पर खतरा! आइज़ेनकोट के समर्थन में 67 सांसद, PM बनने का रास्ता साफ

इजरायल में नेतन्याहू की कुर्सी पर खतरा! आइज़ेनकोट के समर्थन में 67 सांसद, PM बनने का रास्ता साफ

इजरायल में सरकार गठन को लेकर सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। विपक्षी नेता गादी आइसेनकोट को 120 सदस्यीय संसद के 67 सांसदों का समर्थन मिला है, जबकि बेंजामिन नेतन्याहू के पक्ष में 46 सांसदों ने सिफारिश की है। अब सबकी नजरें राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के 8 नवंबर को होने वाले फैसले पर टिकी हैं।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 6 Nov 2026
इजरायल में नेतन्याहू की कुर्सी पर खतरा! आइज़ेनकोट के समर्थन में 67 सांसद, PM बनने का रास्ता साफ
इजरायल में नेतन्याहू की कुर्सी पर खतरा!

इजरायल में आम चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर सियासी तस्वीर बदलती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने विपक्षी नेता गादी आइसेनकोट ने चुनौती पेश की है। राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के साथ हुई राजनीतिक दलों की बैठक में 120 सदस्यीय संसद (नेसेट) के 67 सांसदों ने आइसेनकोट को अगली सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपने की सिफारिश की है। वहीं, नेतन्याहू के समर्थन में 46 सांसद सामने आए हैं।

आइसेनकोट को मिले इस समर्थन में अरब नेतृत्व वाली पार्टियों की अहम भूमिका रही। हालांकि, 67 सांसदों की सिफारिश मिलने का मतलब यह नहीं है कि उनकी सरकार बनना तय हो गया है। राष्ट्रपति को अभी यह तय करना है कि किस नेता के पास सरकार बनाने और गठबंधन को बहुमत तक पहुंचाने की बेहतर संभावना है।

अरब पार्टियों के समर्थन से आइसेनकोट को मिली बढ़त

'द टाइम्स ऑफ इजरायल' और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार 5 नवंबर को अरब पार्टियों के गठबंधन 'जॉइंट लिस्ट' ने गादी आइसेनकोट के समर्थन का ऐलान किया। गठबंधन के 11 सांसदों ने राष्ट्रपति से आइसेनकोट को सरकार बनाने का मौका देने की सिफारिश की।

इससे पहले अरब नेतृत्व वाली राआम पार्टी के 8 सांसद भी आइसेनकोट के समर्थन में सिफारिश कर चुके थे। इसके अलावा विपक्षी गठबंधन के 48 सांसद उनके साथ हैं। इस तरह कुल 67 सांसदों ने आइसेनकोट के पक्ष में समर्थन जताया है।

यह संख्या संसद में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटों से ज्यादा है। हालांकि, इन सभी दलों का एक साथ सरकार में शामिल होना अभी तय नहीं है।

नेतन्याहू के गठबंधन के पास 53 सीटें

इजरायल की 120 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसे 27 सीटें मिलीं। वहीं, गादी आइसेनकोट की यशार पार्टी ने 21 सीटें हासिल कीं।

चुनाव के बाद नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास कुल 53 सीटें हैं। दूसरी तरफ आइसेनकोट के नेतृत्व वाले यहूदी विपक्षी दलों के गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। अरब नेतृत्व वाली दो पार्टियों के पास कुल 19 सीटें हैं।

ऐसे में अरब पार्टियों का समर्थन सरकार गठन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण हो गया है। हालांकि, आइसेनकोट के सामने इन दलों के समर्थन को स्थायी राजनीतिक व्यवस्था में बदलने की चुनौती होगी।

नेतन्याहू को अपने सहयोगी दल से भी नहीं मिला समर्थन

सरकार गठन की इस प्रक्रिया में नेतन्याहू को अपने पुराने सहयोगी दल यूनाइटेड तोराह जुडाइज्म (UTJ) से भी अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। पार्टी ने राष्ट्रपति के सामने किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में सिफारिश नहीं करने का फैसला किया।

राष्ट्रपति की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, नेतन्याहू को 46 सांसदों का समर्थन मिला, जबकि 7 सांसदों ने किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में सिफारिश नहीं की।

इससे नेतन्याहू के सामने गठबंधन को दोबारा मजबूत करने की चुनौती खड़ी हो गई है। दूसरी ओर, आइसेनकोट को समर्थन देने वाले दलों के बीच भी कई मुद्दों पर मतभेद हैं

राष्ट्रपति हर्ज़ोग रविवार को करेंगे फैसला

राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने 5 नवंबर को सभी राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श पूरा करने के बाद कहा कि वह रविवार, 8 नवंबर को किसी एक सांसद को सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला करेंगे।

हर्ज़ोग ने स्पष्ट किया कि केवल सांसदों की सिफारिशों के आधार पर फैसला नहीं होगा। उन्हें यह भी देखना होगा कि कौन-सा नेता अलग-अलग दलों को साथ लेकर बहुमत वाली सरकार बना सकता है।

जिस नेता को सरकार बनाने का मौका मिलेगा, उसे इसके लिए 28 दिन का समय दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर 14 दिन का अतिरिक्त समय भी मिल सकता है। फिलहाल नेतन्याहू कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

#IsraelElection2026#BenjaminNetanyahu#GadiEisenkot

संबंधित खबरें

यूरोप में 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, फ्रांस ने भेजे फाइटर जेट; कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

यूरोप में 15 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, फ्रांस ने भेजे फाइटर जेट; कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग

विदेश
5 Nov 2026, 06:20 pm
रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबाल से संन्यास लिया, दुनिया में सबसे ज्यादा गोल किए; सिर्फ क्लब के लिए खेलेंगे

रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबाल से संन्यास लिया, दुनिया में सबसे ज्यादा गोल किए; सिर्फ क्लब के लिए खेलेंगे

विदेश
5 Nov 2026, 05:09 pm
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस में हासिल किया बहुमत

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस में हासिल किया बहुमत

विदेश
4 Nov 2026, 11:57 am
नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय यात्री की मौत; लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय यात्री की मौत; लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

विदेश
3 Nov 2026, 10:48 am
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले जहाज पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से किया गया अटैक

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले जहाज पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से किया गया अटैक

विदेश
31 Oct 2026, 06:37 am
जापान, अमेरिका और ब्रिटेन में इमरजेंसी तैयारी पर जोर, घरों में राशन रखने की सलाह; जानिए क्या है वजह?

जापान, अमेरिका और ब्रिटेन में इमरजेंसी तैयारी पर जोर, घरों में राशन रखने की सलाह; जानिए क्या है वजह?

विदेश
30 Oct 2026, 03:00 pm
कैप्टन स्मित मच्छार को मिला सर्वोच्च सम्मान, UAE राष्ट्रपति ने लगाया गले, दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद'

कैप्टन स्मित मच्छार को मिला सर्वोच्च सम्मान, UAE राष्ट्रपति ने लगाया गले, दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद'

विदेश
28 Oct 2026, 03:45 pm
पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने ट्रंप पर लगाया आरोप, एपस्टीन से संबंधों वाली रिपोर्ट में जिक्र

पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने ट्रंप पर लगाया आरोप, एपस्टीन से संबंधों वाली रिपोर्ट में जिक्र

विदेश
27 Oct 2026, 06:02 pm
अमेरिका में सनातन परंपराओं का नया केंद्र बनेगा, पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा के मंदिर बनेंगे

अमेरिका में सनातन परंपराओं का नया केंद्र बनेगा, पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा के मंदिर बनेंगे

विदेश
27 Oct 2026, 12:26 pm
नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प नाराज, नॉर्वे को लेकर की तीखी टिप्पणी

नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रम्प नाराज, नॉर्वे को लेकर की तीखी टिप्पणी

विदेश
26 Oct 2026, 06:18 pm
ट्रंप की नई धमकी से फिर भड़केगा युद्ध? जानिए ईरान ने जवाब में किस जगह को बनाया निशाना और क्या है नई चाल?

ट्रंप की नई धमकी से फिर भड़केगा युद्ध? जानिए ईरान ने जवाब में किस जगह को बनाया निशाना और क्या है नई चाल?

विदेश
24 Oct 2026, 11:51 am
लाहौर की हवा दुनिया में सबसे खराब, AQI 410 के पार; टॉप 10 में भारत के 3 शहर

लाहौर की हवा दुनिया में सबसे खराब, AQI 410 के पार; टॉप 10 में भारत के 3 शहर

विदेश
23 Oct 2026, 05:36 pm
अभी-अभी

सूर्य कुमार यादव के परिवार से मिले PM मोदी, सूर्या की बेटी का भजन सुनते रहे; प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो

6 Nov 2026
मनोरंजन

रणबीर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए ₹65 करोड़, 'आदिपुरुष' को नहीं दे पाई मात; 2026 की दूसरी बड़ी ओपनिंग

6 Nov 2026
देश

'गरीब प्रदूषण नहीं फैलाता, नुकसान उठाता है', दीपावली से पहले SC का तंज, कहा- उम्मीद है दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे

6 Nov 2026
मध्यप्रदेश

MP में लगा कचरे का ढेर, आज पानी सप्लाई भी बंद; सफाई कर्मचारी बोले- मांगे नहीं मानी तो काम पर नहीं लौटेंगे

6 Nov 2026
मध्यप्रदेश

इस दिवाली भी बिक रही कार्बाइड गन, 2200 रुपये तक कीमत; पिछले साल सैकड़ों लोगों की आंख जल गई थी

6 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें