AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, शूटर्स को हथियार सप्लाई करने का आरोप

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, शूटर्स को हथियार सप्लाई करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक प्रांजल ठाकरान मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसके भाई का इलाज इंदौर में चल रहा है। डॉक्टरों ने आगे के इलाज और रोबोटिक सर्जरी के लिए उसे इंदौर रेफर किया था।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 24 Oct 2026
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, शूटर्स को हथियार सप्लाई करने का आरोप
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में प्रांजल ठाकरान को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की जांच अब मध्य प्रदेश के इंदौर तक पहुंच गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर पुलिस की मदद से हरियाणा के सोनीपत निवासी इंजीनियर प्रांजल ठाकरान को हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि उसने इस मामले में शूटरों को जरूरी मदद उपलब्ध कराई थी। दूसरी ओर, गुजरात के सूरत से हमले में इस्तेमाल होने की आशंका वाली दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के संपर्कों और हमले की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी हैं।

भाई के इलाज के लिए इंदौर आया था प्रांजल

जानकारी के मुताबिक प्रांजल ठाकरान मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसके भाई का इलाज इंदौर में चल रहा है। डॉक्टरों ने आगे के इलाज और रोबोटिक सर्जरी के लिए उसे इंदौर रेफर किया था। बताया गया है कि उसका भाई पिछले करीब पांच महीने से यहां इलाज करा रहा है। प्रांजल भी अपने भाई से मिलने करीब पांच दिन पहले इंदौर पहुंचा था। इसी दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन का पता चला। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और स्थानीय क्राइम ब्रांच की मदद से परदेशीपुरा इलाके से उसे हिरासत में ले लिया।

जांच एजेंसियों को शक है कि प्रांजल ने शूटरों को लॉजिस्टिक यानी जरूरी संसाधन और दूसरी मदद दी थी। पुलिस अब उसके संपर्कों और मामले में संभावित भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि, उसकी भूमिका अभी जांच के दायरे में है।

सूरत से मिलीं दो पिस्तौल और 10 कारतूस

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और अहम सुराग मिला है। पुलिस ने गुजरात के सूरत से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि इन हथियारों का इस्तेमाल फायरिंग में हुआ था या नहीं और इन्हें आरोपियों तक किसने पहुंचाया।

पुलिस की जांच का एक अहम हिस्सा हथियारों की खरीद, उनकी सप्लाई और शूटरों तक पहुंचने के रास्ते का पता लगाना है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ के जरिए साजिश में शामिल दूसरे लोगों की भूमिका भी सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग

मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर की शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने कार पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग गए। इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक राहगीर को चोटें आईं।

इस मामले में राजस्थान के कोटा से तीन शूटरों को पकड़ा गया था। इसके बाद हरियाणा के सोनीपत और अन्य जगहों से भी कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का आरोप है कि कुछ लोगों ने हथियार उपलब्ध कराने, हमले से पहले रेकी करने और आरोपियों को जरूरी मदद पहुंचाने में भूमिका निभाई। इन आरोपों की जांच जारी है।

#TigerShroffFiringCase#Pranjal Thakran#Indore Crime News#Mumbai Crime Branch#Sonipat Engineer#Surat Weapon Recovery#Bollywood Crime News#टाइगर श्रॉफ फायरिंग#इंदौर क्राइम#प्रांजल ठाकरान#सूरत हथियार बरामद

संबंधित खबरें

जनसुनवाई में विधायक और जल निगम GM आमने-सामने; MLA बोले- बेवकूफ बना रहे, सब बर्बाद करके रखा है

जनसुनवाई में विधायक और जल निगम GM आमने-सामने; MLA बोले- बेवकूफ बना रहे, सब बर्बाद करके रखा है

मध्यप्रदेश
24 Oct 2026, 04:35 pm
राज्यपाल से मिले CM मोहन यादव, 'किसान कल्याण' और 'युवा वर्ष' की तैयारियों पर मंथन

राज्यपाल से मिले CM मोहन यादव, 'किसान कल्याण' और 'युवा वर्ष' की तैयारियों पर मंथन

मध्यप्रदेश
24 Oct 2026, 04:34 pm
भोपाल मास्टर प्लान पर 5 हजार आपत्तियां, छंटनी के लिए 15 दिन; त्योहारों के बीच डेडलाइन की टेंशन!

भोपाल मास्टर प्लान पर 5 हजार आपत्तियां, छंटनी के लिए 15 दिन; त्योहारों के बीच डेडलाइन की टेंशन!

मध्यप्रदेश
24 Oct 2026, 12:47 pm
उज्जैन के अधिकारी ने मगरमच्छ का मांस खाया, थाईलैड का वीडियो शेयर किया; लटकी कार्रवाई की तलवार?

उज्जैन के अधिकारी ने मगरमच्छ का मांस खाया, थाईलैड का वीडियो शेयर किया; लटकी कार्रवाई की तलवार?

मध्यप्रदेश
24 Oct 2026, 10:19 am
धर्म परिवर्तन न करने पर आरोपी अदनान ने चाकू से हमला किया, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता था

धर्म परिवर्तन न करने पर आरोपी अदनान ने चाकू से हमला किया, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता था

मध्यप्रदेश
24 Oct 2026, 09:52 am
MP में ठंड की एंट्री! बारिश का दौर थमा, लेकिन पारा लुढ़का; जानिए आगे कैसा होगा मौसम का हाल

MP में ठंड की एंट्री! बारिश का दौर थमा, लेकिन पारा लुढ़का; जानिए आगे कैसा होगा मौसम का हाल

मध्यप्रदेश
24 Oct 2026, 09:03 am
'मध्य प्रदेश में मत्स्य उत्पादन दोगुना करेंगे', CM मोहन यादव बोले- अगले 3 सालों में उत्पादन 10 लाख टन पहुंचाना लक्ष्य

'मध्य प्रदेश में मत्स्य उत्पादन दोगुना करेंगे', CM मोहन यादव बोले- अगले 3 सालों में उत्पादन 10 लाख टन पहुंचाना लक्ष्य

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 07:41 pm
सिंहस्थ 2028 में हर दिन 13 हजार टन सब्जियों की जरूरत होगी, 20 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी

सिंहस्थ 2028 में हर दिन 13 हजार टन सब्जियों की जरूरत होगी, 20 हजार किसानों को जोड़ने की तैयारी

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 04:39 pm
'नक्सलवाद की तरह ड्रग्स रैकेट को भी खत्म करें', गृहमंत्री शाह के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया निर्देश

'नक्सलवाद की तरह ड्रग्स रैकेट को भी खत्म करें', गृहमंत्री शाह के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया निर्देश

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 04:25 pm
कैश-जेवर को हाथ नहीं लगाया, 'शिम्बा' को लेकर भाग गए चोर; मालिक बोला- मेरे डॉग को जो ढूंढेगा, उसे इनाम दूंगा

कैश-जेवर को हाथ नहीं लगाया, 'शिम्बा' को लेकर भाग गए चोर; मालिक बोला- मेरे डॉग को जो ढूंढेगा, उसे इनाम दूंगा

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 04:06 pm
इंदौर में 2 दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव की कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा

इंदौर में 2 दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव की कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 03:14 pm
मैहर में बाबा बागेश्वर ने खेला क्रिकेट, SP की गेंद पर छक्का जड़ा; 'सनातन संवाद' से पहले मां शारदा का आशीर्वाद लिया

मैहर में बाबा बागेश्वर ने खेला क्रिकेट, SP की गेंद पर छक्का जड़ा; 'सनातन संवाद' से पहले मां शारदा का आशीर्वाद लिया

मध्यप्रदेश
23 Oct 2026, 02:03 pm
अभी-अभी

जनसुनवाई में विधायक और जल निगम GM आमने-सामने; MLA बोले- बेवकूफ बना रहे, सब बर्बाद करके रखा है

24 Oct 2026
मध्यप्रदेश

राज्यपाल से मिले CM मोहन यादव, 'किसान कल्याण' और 'युवा वर्ष' की तैयारियों पर मंथन

24 Oct 2026
देश

केरलम के लोकभवन में मांस परोसने पर रोक, नए राज्यपाल के आदेश पर भड़की कांग्रेस, कहा- लोग खाना चुनने के लिए स्वतंत्र

24 Oct 2026
देश

308 पहिए वाली मशीन 6 महीने में बेल्जियम से UP पहुंची, गन्ने से प्लास्टिक बनाने की तैयारी

24 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान पर 5 हजार आपत्तियां, छंटनी के लिए 15 दिन; त्योहारों के बीच डेडलाइन की टेंशन!

24 Oct 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें