Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: बिकिनी लुक पर कंगना रनौत ने उठाए सवाल, अब कृति ने दिया करारा जवाब; जानिए पूरा विवाद
Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: रक्षाबंधन पर ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं कृति सेनन अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कंगना रनौत ने विज्ञापन की स्टाइलिंग पर सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया।

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन थीम वाले एक ज्वेलरी विज्ञापन में नजर आईं। विज्ञापन में उन्होंने आइवरी रंग का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है, जिसमें ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल है। विज्ञापन में रक्षाबंधन के दौरान कृति को अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधते दिखाया गया है। वहीं बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी नाराजगी जताई। विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ट्रोलिंग के बाद कृति सेनन ने भी करारा जवाब देते हुए अपनी बात रखी।
कंगना रनौत ने जाहिर की नाराजगी
इस विवाद के बीच कंगना रनौत ने भी विज्ञापन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना कृति का नाम लिए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल उठाया कि जब महिलाओं के पास पारंपरिक और आधुनिक कपड़ों के इतने विकल्प हैं, तो रक्षाबंधन जैसे त्योहार के मौके पर ऐसा लुक क्यों चुना गया। कंगना के बयान के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर और ज्यादा चर्चा में आ गया।
कुत्ते को राखी बांधने पर भी उठे सवाल
बता दें, कि इस विज्ञापन में कृति सेनन अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती हुई नजर आती हैं। विज्ञापन का यह हिस्सा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने इसे रक्षाबंधन की परंपराओं से जोड़कर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने कृति के इस अंदाज को सामान्य और भावनात्मक बताया।
कृति सेनन ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
वहीं कंगना की टिप्पणी और सोशल मीडिया आलोचना के बाद कृति सेनन ने भी अब अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली भावना कपड़ों से नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं से होती है। साथ ही, कृति ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए। समय के साथ पारंपरिक फैशन बदलता रहा है, लेकिन किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को केवल उसके कपड़ों से आंकना सही नहीं है।
