AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›इंदौर की डॉक्टर को देश में पहला स्थान, इंटरनेट पर देखकर खुद इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत के मामले में डॉ. प्रज्ञा ने किया था शोध

इंदौर की डॉक्टर को देश में पहला स्थान, इंटरनेट पर देखकर खुद इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत के मामले में डॉ. प्रज्ञा ने किया था शोध

अगस्त 2025 में नेपाली युवक की मौत के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने उसके किराए के कमरे की जांच की थी। युवक होटल में शेफ का काम करता था और कुछ समय पहले ही इंदौर आया था।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 3 Nov 2026
इंदौर की डॉक्टर को देश में पहला स्थान, इंटरनेट पर देखकर खुद इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत के मामले में डॉ. प्रज्ञा ने किया था शोध
इंदौर की डॉक्टर प्रज्ञा सिसोदिया को देश में पहला स्थान मिला।

MP News: इंटरनेट पर मौजूद वीडियो और जानकारी का बिना सोचे-समझे इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक मामला इंदौर में सामने आया था। अगस्त 2025 में विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले एक नेपाली युवक की दर्द निवारक दवा के गलत इस्तेमाल से मौत हो गई थी। अब इस मामले की फॉरेंसिक जांच और वैज्ञानिक विश्लेषण पर तैयार शोधपत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान मिला है। MGM मेडिकल कॉलेज इंदौर की डॉ. प्रज्ञा सिसोदिया ने यह शोधपत्र प्रस्तुत किया।

किराए के कमरे में मिले अहम सबूत

अगस्त 2025 में नेपाली युवक की मौत के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने उसके किराए के कमरे की जांच की थी। युवक होटल में शेफ का काम करता था और कुछ समय पहले ही इंदौर आया था। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले थे। हालांकि, जांघ के पास एक छोटा-सा निशान मिलने के बाद जांच की दिशा बदल गई। कमरे की तलाशी में दर्द निवारक दवाओं की दो स्ट्रिप, पाउडर के अवशेष वाला चम्मच, लाइटर और सिरिंज मिली थी। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए लिया।

मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से खुला मामला

जांच के दौरान युवक के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में यूट्यूब पर दवा के असामान्य इस्तेमाल से जुड़े वीडियो मिले। इन जानकारियों के आधार पर फॉरेंसिक टीम ने आशंका जताई कि युवक ने इंटरनेट पर देखे गए तरीके को अपनाया था। दवा की अधिक मात्रा उसके शरीर में पहुंचने से मौत हुई।

विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ दर्द निवारक दवाएं गंभीर परिस्थितियों में ही दी जाती हैं। इनका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह और निगरानी में होना जरूरी है। बिना चिकित्सकीय परामर्श दवा का सेवन या उसका गलत तरीके से इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है।

शोधपत्र में इंटरनेट से होने वाले खतरे का विश्लेषण

डॉ. प्रज्ञा सिसोदिया ने इस घटना को आधार बनाकर शोधपत्र तैयार किया। इसका शीर्षक था- 'Accidental Death Due to Internet Abuse of Therapeutic Drug: The Emerging Threat: A Case Report'।

शोधपत्र में फॉरेंसिक जांच के जरिए यह समझाया गया कि इंटरनेट पर मौजूद अधूरी या भ्रामक जानकारी किस तरह लोगों को खतरनाक कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकती है। इसमें दवा के गलत इस्तेमाल से होने वाले गंभीर परिणामों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया।

राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मिला पहला स्थान

ICFMT (इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी) की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देशभर के विशेषज्ञों और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यहां आयोजित पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में डॉ. प्रज्ञा सिसोदिया के शोधपत्र को पहला स्थान मिला। उन्होंने यह शोध विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. बजरंग कुमार सिंह, डॉ. जेएस तोमर और अन्य फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन में तैयार किया।

यह शोध इंटरनेट पर मिलने वाली जानकारी को आंख बंद करके अपनाने के खतरों की ओर ध्यान दिलाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी भी दवा का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

#Indore News#MGM Medical College#Dr Pragya Sisodia#ICFMT Conference#Forensic Medicine Research#Internet Drug Abuse#YouTube Drug Misuse#नेपाली युवक की मौत#इंदौर समाचार#फॉरेंसिक शोध

संबंधित खबरें

देवास में शराब माफिया ने ट्रक से कुचलकर TI की हत्या कर दी, CM ने गहरा दुख जताया; पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद

देवास में शराब माफिया ने ट्रक से कुचलकर TI की हत्या कर दी, CM ने गहरा दुख जताया; पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद

मध्यप्रदेश
2 Nov 2026, 03:06 pm
मोनाली ठाकुर की सुरमयी प्रस्तुति और आतिशबाजी से जगमगाया मध्यप्रदेश, स्थापना दिवस पर CM ने गिनाईं उपलब्धियां

मोनाली ठाकुर की सुरमयी प्रस्तुति और आतिशबाजी से जगमगाया मध्यप्रदेश, स्थापना दिवस पर CM ने गिनाईं उपलब्धियां

मध्यप्रदेश
2 Nov 2026, 12:31 pm
जज की परीक्षा पास की, ज्वानिंग से पहले सन्यास का रास्ता चुना; जैन दीक्षा लेने चलीं प्रखरश्री दीदी की शाही बग्घी से विदाई

जज की परीक्षा पास की, ज्वानिंग से पहले सन्यास का रास्ता चुना; जैन दीक्षा लेने चलीं प्रखरश्री दीदी की शाही बग्घी से विदाई

मध्यप्रदेश
2 Nov 2026, 04:49 am
'MP में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा', CM मोहन यादव बोले- किसानों को 4 गुना मुआवजा

'MP में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा', CM मोहन यादव बोले- किसानों को 4 गुना मुआवजा

मध्यप्रदेश
2 Nov 2026, 04:28 am
MP का 71वां स्थापना दिवस : 'अल्लाह दुहाई है' से लेकर 'लड़की आंख मारे'... मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति पर झूमी ऑडियंस

MP का 71वां स्थापना दिवस : 'अल्लाह दुहाई है' से लेकर 'लड़की आंख मारे'... मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति पर झूमी ऑडियंस

मध्यप्रदेश
2 Nov 2026, 03:56 am
 MP राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी ने भरा पर्चा, CM मोहन यादव ने किया स्वागत

MP राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी ने भरा पर्चा, CM मोहन यादव ने किया स्वागत

मध्यप्रदेश
31 Oct 2026, 12:39 pm
ट्विशा केस: CBI ने केस दिल्ली ट्रांसफर करने का समर्थन किया, कहा- आरोपी प्रभावशाली, गवाहों को डरा धमका सकते हैं

ट्विशा केस: CBI ने केस दिल्ली ट्रांसफर करने का समर्थन किया, कहा- आरोपी प्रभावशाली, गवाहों को डरा धमका सकते हैं

मध्यप्रदेश
31 Oct 2026, 11:04 am
मध्य प्रदेश में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं तेज धूप, 27 जिलों में अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल

मध्य प्रदेश में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं तेज धूप, 27 जिलों में अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल

मध्यप्रदेश
31 Oct 2026, 09:58 am
सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय के पशुपालकों को मिलेगा इनाम, MP में 5 दिवसीय 'गोपाल-कृष्ण ग्राम प्रतियोगिता' का आज आखिरी दिन

सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय के पशुपालकों को मिलेगा इनाम, MP में 5 दिवसीय 'गोपाल-कृष्ण ग्राम प्रतियोगिता' का आज आखिरी दिन

मध्यप्रदेश
31 Oct 2026, 08:09 am
MP में अब क्लर्क प्रमोशन से नहीं बन सकेंगे ADPO, हाई कोर्ट ने 10 परसेंट कोटा रद्द किया

MP में अब क्लर्क प्रमोशन से नहीं बन सकेंगे ADPO, हाई कोर्ट ने 10 परसेंट कोटा रद्द किया

मध्यप्रदेश
31 Oct 2026, 07:22 am
MP में 'अर्नब' के असर से बारिश का दौर जारी, आज भी 27 जिलों में गिरेगा पानी; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

MP में 'अर्नब' के असर से बारिश का दौर जारी, आज भी 27 जिलों में गिरेगा पानी; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

मध्यप्रदेश
31 Oct 2026, 06:52 am
कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के कारोबारी की मौत, महाकाल के लिए बनाते थे चांदी के मुकुट

कैलाश यात्रा पर गए इंदौर के कारोबारी की मौत, महाकाल के लिए बनाते थे चांदी के मुकुट

मध्यप्रदेश
30 Oct 2026, 07:09 pm
अभी-अभी

नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर टकराए, भारतीय यात्री की मौत; लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

3 Nov 2026
मध्यप्रदेश

देवास में शराब माफिया ने ट्रक से कुचलकर TI की हत्या कर दी, CM ने गहरा दुख जताया; पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद

2 Nov 2026
मध्यप्रदेश

मोनाली ठाकुर की सुरमयी प्रस्तुति और आतिशबाजी से जगमगाया मध्यप्रदेश, स्थापना दिवस पर CM ने गिनाईं उपलब्धियां

2 Nov 2026
मध्यप्रदेश

जज की परीक्षा पास की, ज्वानिंग से पहले सन्यास का रास्ता चुना; जैन दीक्षा लेने चलीं प्रखरश्री दीदी की शाही बग्घी से विदाई

1 Nov 2026
मध्यप्रदेश

'MP में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा', CM मोहन यादव बोले- किसानों को 4 गुना मुआवजा

1 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें