Gunmaaster G9 Teaser: महादेव की भक्ति, इश्क और जबरदस्त एक्शन का तड़का; इमरान हाशमी का नया अवतार देख चौंकेंगे फैंस
Gunmaaster G9 Teaser: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म Gunmaaster G9 का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Gunmaaster G9 Teaser: इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन और रोमांस का नया कॉम्बिनेशन लेकर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म Gunmaaster G9 का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर सामने आते ही फिल्म की कहानी, इमरान के किरदार और जबरदस्त एक्शन को लेकर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है। टीजर में इमरान का किरदार मुश्किल परिस्थितियों के बीच अपने प्यार तक पहुंचने के लिए लड़ता दिखाई देता है। शुरुआत से ही फिल्म का माहौल गंभीर और एक्शन से भरपूर नजर आता है।
महादेव की भक्ति के साथ इश्क की जंग
बता दें, टीजर की सबसे खास बात इमरान हाशमी का दमदार डायलॉग है, जिसमें उनका किरदार महादेव से अपने प्यार तक पहुंचने की प्रार्थना करता दिखाई देता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में प्रेम कहानी के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव भी देखने को मिलेगा। इसके बाद टीजर में गोलियों की आवाज, मारधाड़ और इमरान के जबरदस्त एक्शन सीन्स नजर आते हैं। उनका किरदार अपने मिशन को पूरा करने के लिए दुश्मनों से भिड़ता दिखाई देता है।
हिमेश रेशमिया के म्यूजिक की भी झलक
साथ ही फिल्म के टीजर में म्यूजिक भी ध्यान खींचता है। अंत में हिमेश रेशमिया के संगीत की झलक सुनाई देती है। 'Afsana' गाने की आवाज ने टीजर के माहौल को और खास बना दिया है। फिल्म के एक्शन और रोमांटिक कहानी के साथ म्यूजिक को भी अहम हिस्सा माना जा रहा है। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के बाकी गानों और ट्रेलर पर भी रहेगी।
जेनेलिया डिसूजा के साथ दिखेगी जोड़ी
वहीं Gunmaaster G9 में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी। दोनों पहली बार एक साथ किस तरह की कहानी में दिखाई देंगे, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। ऐसे में इमरान और अपारशक्ति के बीच होने वाली भिड़ंत कहानी का अहम हिस्सा हो सकती है।
27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट भी टीजर के साथ सामने आ गई है। Gunmaaster G9 को 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म का निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट ने किया है, जबकि आदित्य दत्त इसके निर्देशक हैं।
इमरान हाशमी की पिछली फिल्म Awarapan 2 को मिली सफलता के बाद अब उनकी अगली फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। Gunmaaster G9 के टीजर ने एक्शन, इश्क और भक्ति का ऐसा मिश्रण पेश किया है, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
