BRICS Culture Conference : भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक होगा ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन, दिखेगी भारतीय संस्कृति की भव्य झलक
BRICS Culture Conference : इस सम्मेलन की थीम सनातन संस्कृति के मूल संदेश 'सर्वे भवंतु सुखिनः' पर आधारित है। इसका उद्देश्य सभी के लिए शांति, समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश देना है।
BRICS Culture Conference : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल 5 से 8 अगस्त तक ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा। सम्मेलन में कई देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाना और देशों के बीच आपसी संवाद को मजबूत करना है। सम्मेलन के दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं की विशेष झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।
'सर्वे भवंतु सुखिनः' की भावना रहेगा मुख्य विषय
इस सम्मेलन की थीम सनातन संस्कृति के मूल संदेश 'सर्वे भवंतु सुखिनः' पर आधारित है। इसका उद्देश्य सभी के लिए शांति, समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश देना है।
सम्मेलन में भारत के साथ ब्राजील, इथोपिया, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, क्यूबा, थाईलैंड और बेलारूस सहित कई देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विभिन्न देशों के प्रतिनिधि संस्कृति, विरासत और सहयोग से जुड़े विषयों पर विचार साझा करेंगे।
भोपाल की सड़कों पर दिख रही सांस्कृतिक पहचान
ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए राजधानी भोपाल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। वीआईपी रोड, भोज सेतु, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, पॉलीटेक्निक चौराहा और मिंटो हॉल तक डिवाइडरों पर रंग-रोगन किया गया है। इसके साथ ही सुंदर पेंटिंग बनाई गई हैं।
इन चित्रों में मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और पारंपरिक कला को प्रमुखता से दर्शाया गया है। शहर की सजावट देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत करेगी और उन्हें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराएगी।