HIGHLGHTS:
- बुजुर्ग टीचर नंदलाल मराठे पर 2 साल से शोषण का आरोप
- अश्लील वीडियो दिखाकर बच्ची को फंसाया
- झाड़ू लगाने के बहाने सुबह स्कूल बुलाता था
- 30 अप्रैल को स्कूल में रेप किया
- POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार, जांच जारी

Teacher Sexual Abuse: जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां जिला परिषद स्कूल के बुजुर्ग शिक्षक नंदलाल नारायण मराठे पर चौथी कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने करीब 2 साल तक बच्ची का शोषण किया, साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया।
स्कूल में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाता था
आरोपी टीचर स्कूल खुलने से पहले सुबह 10 बजे बच्ची को झाड़ू लगाने के बहाने बुलाता था। खाली स्कूल में वह बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उसका शोषण करता था। सूचना के मुताबिक 30 अप्रैल को स्कूल के अंतिम दिन भी टीचर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।
बच्ची ने माँ को बताया सच
पीड़िता धरणगांव तहसील के एक गांव में रहती है। लंबे समय से चल रहे यौन शोषण से बेहद परेशान होकर बच्ची ने आखिरकार अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद मां ने तुरंत धरणगांव पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तारी
पुलिस ने तुरंत POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नंदलाल नारायण मराठे को गिरफ्तार कर लिया। डीवाईएसपी अण्णासाहेब घोलप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही स्कूल प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है और टीचर पर विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।