TCS Conversion Case : महाराष्ट्र। महिलाओं के साथ रेप इसलिए होता है क्योंकि वे बुर्का नहीं पहनतीं हैं… यह बयान देश की बड़ी आईटी कंपनी TCS के नासिक ऑफिस में काम करने वाली महिला कर्मचारी का है। यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने पांच सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न, अश्लील टिप्पणी, पीछा करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जून 2025 से मार्च 2026 तक लगातार उसे परेशान किया गया। यहां तक कि हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक बातें भी कहीं।
नई नौकरी और अकेलेपन का उठाया फायदा
महिला ने बताया कि उसने 20 जून 2025 को TCS के नासिक ऑफिस में एसोसिएट पद पर नौकरी शुरू की थी। शादी को सिर्फ एक महीना हुआ था और उसके पति बाहर रहते थे, इसलिए वह अकेली रहती थी। महिला का आरोप है कि सहकर्मियों ने इसी स्थिति का फायदा उठाया और उसे कमजोर समझकर परेशान करना शुरू कर दिया।
टीम लीडर पर छेड़छाड़ के आरोप
पीड़िता ने टीम लीडर रजा मेमन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, वह बार-बार ट्रेनिंग रूम में आता था और निजी जीवन को लेकर सवाल पूछता था। उसने कई बार पति और शादी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन वह साड़ी पहनकर ऑफिस पहुंची तो आरोपी ने उसका पल्लू पकड़ लिया।
दूसरे सहकर्मियों पर भी गंभीर आरोप
महिला ने अपने ट्रेनर शाहरुख कुरेशी पर भी आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं, आसिफ अंसारी पर सबसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी बार-बार पास आकर बैठता था, बिना अनुमति छूता था और अश्लील बातें करता था। महिला ने कहा कि उसने धार्मिक टिप्पणियां भी कीं, जिससे उसकी भावनाएं आहत हुईं।
Nashik TCS Conversion : फरार आरोपी निदा खान ने मांगी अग्रिम जमानत, बोली- मैं प्रेग्नेंट हूँ…
करियर खराब होने के डर से नहीं कर पाई शिकायत
पीड़िता ने बताया कि वह नई नौकरी में थी और शिकायत करने से डरती थी। उसे लगता था कि अगर उसने आवाज उठाई तो नौकरी चली जाएगी। इसी वजह से वह लंबे समय तक चुप रही और आरोपियों ने इसका फायदा उठाया।
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
अब महिला ने पांचों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में यौन उत्पीड़न, पीछा करना, छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसी धाराएं शामिल की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TCS Religious Conversion : नासिक TCS मामले में बड़ा अपडेट, HR हेड धर्मांतरण का बनाती थी दबाव
कार्यस्थल सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर बड़े कॉर्पोरेट दफ्तरों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कार्यस्थल पर गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। अब सभी की नजर पुलिस जांच और कंपनी की कार्रवाई पर टिकी है।