Aayudh

Categories

Suvendu Adhikari Oath : सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल सीएम के पद की ली शपथ, अग्निमित्रा पॉल समेत ये 5 विधायक बनें मंत्री

Suvendu Adhikari Oath

Suvendu Adhikari Oath : कोलकाता। BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल आर एन रवि ने सुवेन्दु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम के पास गए और उनके पैर छुए। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत NDA के सीनियर नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू और दूसरे लोग कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मौजूद रहे। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम के पास गए और उनके पैर छुए।

सीएम सुवेंदु के अलावा इन विधायकों ने ली शपथ

दिलीप घोष ने बंगाल के मंत्री के रूप में शपथ ली है।

बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली।

बीजेपी विधायक अशोक कीर्तनिया ने मंत्री पद की शपथ ली।

बीजेपी विधायक खुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली।

बीजेपी विधायक निषिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। 

 

यहां देखिये फोटो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *