Aayudh

Categories

SBI Fraud Case : SBI के 1266 करोड़ के फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन! 3.66 करोड़ की विदेशी पॉलिसियां अटैच जनिए पूरी खबर

SBI Fraud Case : SBI से जुड़े 1266 करोड़ रुपये के कथित फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने आरोपी कंपनी एडवांटेज ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर श्रीकांत भसी के नाम पर मौजूद 3.66 करोड़ रुपये की दो विदेशी इंश्योरेंस पॉलिसियों को अटैच कर लिया है। जांच में सामने आया है कि ये पॉलिसियां कथित फ्रॉड के दौरान ही खरीदी गई थीं।

ज्यूरिख इंटरनेशनल लाइफ की दो पॉलिसियां जब्त

ED के मुताबिक, श्रीकांत भसी के नाम पर ज्यूरिख इंटरनेशनल लाइफ लिमिटेड में दो इंश्योरेंस पॉलिसियां संचालित थीं। इन दोनों पॉलिसियों की कुल कीमत करीब 3.66 करोड़ रुपये है। जांच के बाद एजेंसी ने इन्हें अटैच कर लिया है। ED का कहना है कि ये पॉलिसियां जांच के लिए अहम सबूत मानी जा रही हैं।

MP Governor News : 6 जुलाई को पूरा होगा मंगुभाई पटेल का कार्यकाल, फिर राज्यपाल रहेंगे या बदले जाएंगे? जल्द होगा फैसला

जांच में सामने आया बड़ा कनेक्शन  

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में यह भी सामने आया कि दोनों पॉलिसियां उसी अवधि में खरीदी गई थीं, जब SBI से जुड़े 1266 करोड़ रुपये के कथित फ्रॉड को अंजाम दिया गया था। इसी आधार पर एजेंसी ने धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) जांच के तहत इन पर कार्रवाई की है। मामले की जांच अभी भी जारी है और एजेंसी इससे जुड़े अन्य वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है।

पहले भी हो चुकी है करोड़ों की संपत्तियां अटैच

इस मामले में ED पहले भी कई बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। जांच के दौरान श्रीकांत भसी से जुड़ी देश और विदेश की संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है। इनमें दुबई में 51 करोड़

Ujjain Muharram Juloos : मुहर्रम जुलूस वायरल वीडियो के बाद सियासत तेज, बीजेपी विधायक ने NSA लगाने की मांग उठाई

रुपये से अधिक कीमत की 9 संपत्तियां और भारत में करीब 111 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी शामिल हैं। अब 3.66 करोड़ रुपये की इन विदेशी पॉलिसियों को अटैच किए जाने के बाद मामले में ED की कार्रवाई और तेज होती नजर आ रही है।

जांच पर बनी हुई है नजर

1266 करोड़ रुपये के इस कथित फ्रॉड मामले को लेकर ED लगातार वित्तीय दस्तावेजों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एजेंसी का फोकस उन सभी संपत्तियों और निवेशों पर है, जिन्हें जांच के दौरान कथित तौर पर फ्रॉड से जुड़ी रकम से खरीदा गया माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

MP Pride : कृष्णा शर्मा ने किया MP का नाम रोशन! महिला हॉकी टीम में हुई सिलेक्शन, जानिए कड़ी मेहनत से सफलता तक की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *