Aayudh

Categories

MP Governor News : 6 जुलाई को पूरा होगा मंगुभाई पटेल का कार्यकाल, फिर राज्यपाल रहेंगे या बदले जाएंगे? जल्द होगा फैसला

MP Governor News : मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच साल का कार्यकाल 6 जुलाई को पूरा होने जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि उन्हें दूसरा कार्यकाल मिलेगा या राज्य को नया राज्यपाल मिलेगा। इस पर अंतिम फैसला राष्ट्रपति की ओर से लिया जाएगा। इसे लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

15 साल बाद कोई राज्यपाल पूरा करेगा पांच साल का कार्यकाल

मंगुभाई पटेल पिछले डेढ़ दशक में दूसरे ऐसे राज्यपाल होंगे, जो मध्य प्रदेश में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। इससे पहले रामनरेश यादव ने 8 सितंबर 2011 से 7 सितंबर 2016 तक राज्यपाल के रूप में पूरा कार्यकाल पूरा किया था।

BJP Big Update : नेता बनने से पहले देनी होगी परीक्षा! बीजेपी के 7 लाख कार्यकर्ताओं का होगा ऑनलाइन टेस्ट

2016 से 2021 के बीच तीन बार बदले राज्यपाल

रामनरेश यादव के कार्यकाल के बाद मध्य प्रदेश में लगातार राज्यपाल बदले गए। इस दौरान लालजी टंडन, आनंदीबेन पटेल और ओपी कोहली ने अलग-अलग समय पर राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाली। आनंदीबेन पटेल दो बार मध्य प्रदेश की राज्यपाल भी रहीं। 7 जुलाई 2021 को मंगुभाई पटेल ने राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल अभियान पर रहा फोकस

राज्यपाल रहते हुए मंगुभाई पटेल ने आदिवासी परिवारों में सिकल सेल बीमारी को लेकर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। इस दिशा में

Ram Mandir Donation Scam : चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा! राम मंदिर ट्रस्ट छोड़ा, चंदा चोरी विवाद में बड़ा अपडेट

हुए प्रयासों के कारण मध्य प्रदेश देश में सिकल सेल बीमारी की पहचान और रोकथाम के अभियान में अग्रणी राज्यों में शामिल रहा।

अब राष्ट्रपति लेंगी अंतिम फैसला

मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उन्हें राज्यपाल के रूप में दूसरा कार्यकाल दिया जाएगा या मध्य प्रदेश को नया राज्यपाल मिलेगा। इस पर अंतिम निर्णय राष्ट्रपति की ओर से किया जाएगा, जिसका इंतजार राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही हलकों में किया जा रहा है।

MP Pride : कृष्णा शर्मा ने किया MP का नाम रोशन! महिला हॉकी टीम में हुई सिलेक्शन, जानिए कड़ी मेहनत से सफलता तक की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *