BJP Big Update : भारतीय जनता पार्टी अब संगठन में जिम्मेदारी देने से पहले अपने कार्यकर्ताओं की तैयारी और जानकारी भी परखेगी। प्रदेशभर के करीब 7 लाख कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा संगठन ऐप के जरिए होगी, जिसमें पार्टी की विचारधारा, संगठन की जानकारी और मोदी सरकार की योजनाओं से जुड़े सवाल शामिल रहेंगे।
संगठन ऐप पर होगा प्रशिक्षण और टेस्ट
बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत संगठन ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित होगी। परीक्षा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की संगठन और पार्टी से जुड़ी समझ का आकलन करना है।
65 हजार बूथ कार्यकर्ता भी होंगे शामिल
इस अभियान में प्रदेशभर के करीब 7 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। इनमें 65 हजार से ज्यादा बूथ समितियों के कार्यकर्ता और मंडल स्तर पर विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भी शामिल हैं। सभी को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा।
इन विषयों से जुड़े होंगे सवाल
डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में पार्टी की विचारधारा, संगठन का सफर, शीर्ष नेतृत्व और केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हीं विषयों के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा होगी।
6 जुलाई तक पूरा करना होगा प्रशिक्षण
बीजेपी ने सभी कार्यकर्ताओं को 6 जुलाई तक डिजिटल प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद संगठन ऐप के माध्यम से उनकी ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और विचारधारा से और अधिक मजबूत तरीके से जोड़ना है।