Aayudh

Categories

बंद होने जा रहा है Paytm Payments Bank! जानिए आपके पैसे कैसे होंगे रिफंड

Paytm Payments Bank

Paytm Payments Bank : नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल 2026 को कारोबार बंद होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत ली गई है।इस फैसले के बाद अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारत में किसी भी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं नहीं दे सकेगा। RBI ने स्पष्ट किया है कि वह बैंक को कानूनी रूप से बंद करने (वाइंडिंग-अप) की प्रक्रिया शुरू करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख करेगा।

RBI ने बताए गंभीर कारण

केंद्रीय बैंक के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक का संचालन इस तरह किया जा रहा था जो बैंक और उसके ग्राहकों, दोनों के हितों के खिलाफ था। बैंक के प्रबंधन के चरित्र पर भी सवाल उठाए गए हैं, जिसे जमाकर्ताओं और सार्वजनिक हित के लिए नुकसानदायक बताया गया है।

RBI ने कहा कि बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम की धारा 22(3)(b) का पालन नहीं कर रहा था। नियामक का मानना है कि ऐसे हालात में बैंक को आगे चलने देना जनहित में नहीं है।

Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल

अब बैंकिंग कार्य नहीं कर सकेगा

लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक किसी भी तरह की बैंकिंग गतिविधि नहीं कर सकेगा। इसका मतलब है कि बैंक अब नए जमा स्वीकार नहीं कर पाएगा और न ही किसी प्रकार की बैंकिंग सेवा प्रदान कर सकेगा। RBI जल्द ही इस बैंक को कानूनी रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

ग्राहकों के लिए राहत की खबर

RBI ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास इतनी तरलता (लिक्विडिटी) मौजूद है कि वह अपने सभी ग्राहकों के जमा पैसे वापस कर सकता है। यानी, बैंक के बंद होने की स्थिति में भी ग्राहकों का पैसा सुरक्षित रहने की उम्मीद है।

Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान

पहले से ही कई प्रतिबंध लगे थे

RBI ने पहले ही वॉलेट, FASTag और अन्य प्रीपेड सेवाओं पर कई प्रतिबंध लगा रखे थे। 11 मार्च 2022 से नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद 31 जनवरी 2024 और 16 फरवरी 2024 को और सख्त कदम उठाए गए थे, जिनमें नए जमा, क्रेडिट और वॉलेट टॉप-अप बंद कर दिए गए थे। अब लाइसेंस रद्द होने के बाद इन सेवाओं से जुड़े ग्राहकों को भविष्य में वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ सकती है।

RBI का अब तक का सबसे कड़ा कदम

यह कार्रवाई RBI द्वारा अब तक उठाया गया सबसे सख्त कदम माना जा रहा है। इससे पहले भी कई बार चेतावनी और प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन अब पूरी तरह से लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

Hamidia Hospital Theft : हमीदिया अस्पताल से 1 क्विंटल ट्रांसफॉर्मर और 80 KG कंट्रोल पैनल चोरी

ग्राहकों के लिए सलाह

RBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे RBI और पेटीएम की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। इसमें पैसे निकालने की समयसीमा, रिफंड प्रक्रिया, खाते बंद करने और अन्य सेवाओं को दूसरी जगह स्थानांतरित करने से जुड़ी जानकारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *