Aayudh

Categories

Stock Market Sensex Nifty Update: तीसरे दिन भी टूटा बाजार: सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 27 अप्रैल को कैसा रहेगा ट्रेंड?

STOCK MARKET TODAY

HIGHLIGHTS:

  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 76,664 पर बंद
  • निफ्टी 275 अंक टूटकर 23,898 पर आया
  • IT सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली
  • ग्लोबल तनाव और FII निकासी से दबाव
  • 27 अप्रैल को बाजार में कंसोलिडेशन की संभावना

Stock Market Sensex Nifty Update: मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार, 24 अप्रैल को बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE Sensex 1000 अंक यानी 1.29% गिरकर 76,664 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 275 अंक यानी 1.14% टूटकर 23,898 पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली, जिससे बाजार का ओवरऑल सेंटीमेंट निगेटिव बना रहा।

AAP’s Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP छोड़ BJP में होंगे शामिल!

IT शेयरों में बिकवाली, कुछ स्टॉक्स में रही तेजी

आज की गिरावट में IT सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। Infosys, TCS, Tech Mahindra और HCLTech जैसे शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। वहीं Coal India, Trent और Hindalco में तेजी देखने को मिली। निफ्टी 50 के 38 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जो बाजार में कमजोरी का संकेत है।

Census 2026 Scam Alert: जनगणना के नाम पर ठगी से सावधान, भोपाल प्रशासन ने जारी की चेतावनी

ग्लोबल कारणों और FII बिकवाली का असर

एक्सपर्ट्स के अनुसार बाजार की गिरावट के पीछे कई कारण हैं। Equirus Wealth के एमडी अंकुर पुंज ने कहा कि कमजोर ग्लोबल संकेत, अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। इसके अलावा रुपये में गिरावट और IT कंपनियों के मिले-जुले नतीजों ने भी निवेशकों के भरोसे को कमजोर किया।

Bhopal Two-IC system: शिकायतों का फटाफट होगा निपटारा! भोपाल में लागू हुआ टू आईसी सिस्टम

27 अप्रैल के लिए क्या संकेत, सपोर्ट-रेजिस्टेंस समझें

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। SBI Securities के सुदीप शाह के मुताबिक निफ्टी के लिए 23600-23550 का स्तर अहम सपोर्ट है, जबकि 24200-24250 का स्तर रेजिस्टेंस रहेगा। वहीं Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि निवेशक फिलहाल ग्लोबल घटनाक्रमों और कंपनियों के नतीजों पर नजर बनाए रखेंगे, जिससे बाजार की चाल सतर्क रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *