बंद होने जा रहा है Paytm Payments Bank! जानिए आपके पैसे कैसे होंगे रिफंड

Paytm Payments Bank : नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल 2026 को कारोबार बंद होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत ली गई है।इस फैसले के बाद अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारत में किसी भी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं नहीं दे सकेगा। RBI ने स्पष्ट किया है कि वह बैंक को कानूनी रूप से बंद करने (वाइंडिंग-अप) की प्रक्रिया शुरू करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख करेगा। RBI ने बताए गंभीर कारण केंद्रीय बैंक के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक का संचालन इस तरह किया जा रहा था जो बैंक और उसके ग्राहकों, दोनों के हितों के खिलाफ था। बैंक के प्रबंधन के चरित्र पर भी सवाल उठाए गए हैं, जिसे जमाकर्ताओं और सार्वजनिक हित के लिए नुकसानदायक बताया गया है। RBI ने कहा कि बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम की धारा 22(3)(b) का पालन नहीं कर रहा था। नियामक का मानना है कि ऐसे हालात में बैंक को आगे चलने देना जनहित में नहीं है। Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल अब बैंकिंग कार्य नहीं कर सकेगा लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक किसी भी तरह की बैंकिंग गतिविधि नहीं कर सकेगा। इसका मतलब है कि बैंक अब नए जमा स्वीकार नहीं कर पाएगा और न ही किसी प्रकार की बैंकिंग सेवा प्रदान कर सकेगा। RBI जल्द ही इस बैंक को कानूनी रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। ग्राहकों के लिए राहत की खबर RBI ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास इतनी तरलता (लिक्विडिटी) मौजूद है कि वह अपने सभी ग्राहकों के जमा पैसे वापस कर सकता है। यानी, बैंक के बंद होने की स्थिति में भी ग्राहकों का पैसा सुरक्षित रहने की उम्मीद है। Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान पहले से ही कई प्रतिबंध लगे थे RBI ने पहले ही वॉलेट, FASTag और अन्य प्रीपेड सेवाओं पर कई प्रतिबंध लगा रखे थे। 11 मार्च 2022 से नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद 31 जनवरी 2024 और 16 फरवरी 2024 को और सख्त कदम उठाए गए थे, जिनमें नए जमा, क्रेडिट और वॉलेट टॉप-अप बंद कर दिए गए थे। अब लाइसेंस रद्द होने के बाद इन सेवाओं से जुड़े ग्राहकों को भविष्य में वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ सकती है। RBI का अब तक का सबसे कड़ा कदम यह कार्रवाई RBI द्वारा अब तक उठाया गया सबसे सख्त कदम माना जा रहा है। इससे पहले भी कई बार चेतावनी और प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन अब पूरी तरह से लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। Hamidia Hospital Theft : हमीदिया अस्पताल से 1 क्विंटल ट्रांसफॉर्मर और 80 KG कंट्रोल पैनल चोरी ग्राहकों के लिए सलाह RBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे RBI और पेटीएम की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। इसमें पैसे निकालने की समयसीमा, रिफंड प्रक्रिया, खाते बंद करने और अन्य सेवाओं को दूसरी जगह स्थानांतरित करने से जुड़ी जानकारी होगी।
Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल

Kejriwal Sheesh Mahal-2 : नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केजरीवाल को “दिल्ली का रहमान डकैत” करार दिया। मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि जिस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया, उसी तरह केजरीवाल ने दिल्ली के सबसे महंगे इलाके 94-95 लोधी एस्टेट में अपना ‘शीशमहल 2’ तैयार कर लिया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी जारी कीं और दावा किया कि ये फोटो केजरीवाल के नए बंगले की हैं। Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान AAP का खंडन आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का साफ खंडन किया है। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई तस्वीरें फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि ये केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं। #WATCH | Delhi Minister Parvesh Verma says, “…Delhi’s Rahman Dakait, just as a sequel to the movie ‘Dhurandhar’ came out, similarly, we are going to reveal ‘Sheesh Mahal 2’ today… Kejriwal built the Sheesh Mahal in Delhi when Delhi was suffering from the COVID wave… The… pic.twitter.com/LhsbPMFHFb — ANI (@ANI) April 25, 2026 प्रवेश वर्मा का तंज मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “जो व्यक्ति कभी ‘आम आदमी’ की तरह रहने और सादगी का दावा करता था, आज वह दिल्ली के सबसे आलीशान इलाकों में से एक लोधी एस्टेट में शिफ्ट हो गया है। अब आम आदमी पार्टी का नाम ‘आलीशान आदमी पार्टी’ होना चाहिए। केजरीवाल बताएं कि इस नए बंगले में कितना पैसा निवेश किया गया है और यह पैसा किसका है?” Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज पंजाब और दिल्ली की तुलना भाजपा नेता ने आगे कहा कि जब दिल्ली के मतदाताओं ने ‘रहमान डकैत’ को नकार दिया, तो वे पंजाब चले गए। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के आसपास चार बड़े सरकारी बंगलों पर केजरीवाल और उनके करीबी नेताओं (सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया) का कब्जा है। Hamidia Hospital Theft : हमीदिया अस्पताल से 1 क्विंटल ट्रांसफॉर्मर और 80 KG कंट्रोल पैनल चोरी उन्होंने कहा कि जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी और लोग दवाइयों के लिए मर रहे थे, तब केजरीवाल के आदेश पर उनके पुराने शीशमहल का काम एक दिन के लिए भी नहीं रुका था। अरविंद केजरीवाल के शीशमहल के फोटो
Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान

Dhirendra Shastri : नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। भारत दुर्गा शक्तिस्थल और धर्म सभा के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से सीधे अपील की कि हर परिवार को चार बच्चे पैदा करने चाहिए और उनमें से एक बच्चे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को समर्पित कर देना चाहिए। यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोग इसे राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना बताते हुए सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और जनसंख्या नीति पर अनुचित दबाव मान रहे हैं। Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज RSS की जमकर सराहना अपने संबोधन में शास्त्री ने RSS की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, आम लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं, लेकिन RSS के कार्यकर्ता मौके पर डटे रहते हैं और लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत है। इसी भावना से उन्होंने चार बच्चे पैदा करने और एक को RSS को समर्पित करने की अपील की। बड़े नेता मौजूद इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मंच पर मौजूद थे। शास्त्री ने मोहन भागवत के कार्यकाल में देश में बड़े बदलाव आने का विश्वास जताया। उन्होंने अखंड भारत की अवधारणा का भी जिक्र किया और कहा कि बच्चों को सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए भी तैयार किया जाना चाहिए। Hamidia Hospital Theft : हमीदिया अस्पताल से 1 क्विंटल ट्रांसफॉर्मर और 80 KG कंट्रोल पैनल चोरी पहले भी दिए विवादित बयान यह पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री के बयान चर्चा में आए हों। इससे पहले प्रयागराज में उन्होंने सनातन धर्म पर संकट की बात कही थी और सभी सनातनियों को एकजुट होने की अपील की थी। उन्होंने वंदे मातरम गाने का विरोध करने वालों की आलोचना भी की थी। नागपुर में दिए गए ताजा बयान के बाद अब राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ इसे राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा बता रहे हैं, जबकि दूसरे इसे विवादित और असंगत करार दे रहे हैं।
Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज

Raghav Chadha Joins BJP : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची राजनीतिक हलचल अब बड़े हंगामे में बदल गई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा समेत तीन सांसदों ने AAP छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, चार अन्य सांसदों के BJP में शामिल होने पर अभी सस्पेंस बरकरार है। सीएम भगवंत मान का तंज इस घटनाक्रम पर पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने तीखा तंज कसा। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए AAP छोड़कर BJP में जाने वाले और जाने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की। AAP’s Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP छोड़ BJP में होंगे शामिल! भगवंत मान ने लिखा- “अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया। ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं।” बलबीर सिंह का बयान AAP नेता बलबीर सिंह ने भी सांसदों पर नाराजगी जताते हुए कहा, “जिनको हमने चुनकर भेजा था, पंजाब के विधायकों ने भेजा था, उन लोगों ने हमारे साथ विश्वासघात किया है। अगर उनमें थोड़ी सी भी तमीज होती तो वे इस्तीफा देकर जाते। ये भाजपा का ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) है, यही काम भाजपा करती है।” Iran-US Peace Talks : अमेरिका-ईरान बातचीत का दूसरा दौर! सीधी मुलाकात से ईरान का इनकार कौन-कौन शामिल हुए? शुक्रवार को राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने औपचारिक रूप से भाजपा जॉइन कर ली। वहीं, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता के भी BJP में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, इन चारों नेताओं के नाम पर अभी सस्पेंस जारी है। आज हो सकती है विलय की प्रक्रिया पूरी सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा में AAP के इन 7 सांसदों के भाजपा में विलय की प्रक्रिया आज पूरी हो सकती है। अगर राज्यसभा सभापति इस विलय को मंजूरी दे देते हैं, तो AAP के लिए यह संसद में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा। इन सात सांसदों के जाने से उच्च सदन में बीजेपी का पलड़ा और भारी हो जाएगा।
Iran-US Peace Talks : अमेरिका-ईरान बातचीत का दूसरा दौर! सीधी मुलाकात से ईरान का इनकार

Iran-US Peace Talks : इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच रुकी हुई बातचीत का दूसरा दौर पाकिस्तान की मध्यस्थता में फिर शुरू हो रहा है। ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंच चुका है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में पहुंचे इस डेलिगेशन का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात का कार्यक्रम है। ईरान का साफ इनकार ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इनकार कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने आया है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका के साथ कोई प्रत्यक्ष बैठक की कोई योजना नहीं है। ईरान अपना प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाएगा। Israel Hezbollah War: ट्रम्प के सीजफायर ऐलान के बाद, इजरायल-लेबनान में फिर शुरू हुई गोलीबारी अमेरिकी डेलिगेशन अमेरिकी पक्ष की ओर से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बार पाकिस्तान नहीं गए हैं। उन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि वार्ता पाकिस्तान की मध्यस्थता में होगी, लेकिन अमेरिका की तरफ से प्रत्यक्ष चर्चा की तैयारी है। ट्रंप का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान एक प्रस्ताव देने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “वे एक ऑफर दे रहे हैं और हमें देखना होगा।” ट्रंप ने दोहराया कि किसी भी समझौते में ईरान को अपना समृद्ध यूरेनियम छोड़ना होगा और होर्मुज में तेल शिपमेंट की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करनी होगी। Bengal Election Violence 2026 : EVM खराबी पर बवाल! बुधपुर गांव में ग्रामीणों और केंद्रीय बल में झड़प, पुलिस वाहन पर पथराव पहले दौर की बातचीत फेल 11-12 अप्रैल को पाकिस्तान में हुई पहले दौर की बातचीत 21 घंटे चली थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई थी। ईरान में आंतरिक मतभेद ईरान में बातचीत टीम को लेकर आंतरिक मतभेद सामने आए हैं। संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ को टीम से हटा दिया गया या उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह ज्यादा सख्त रुख रखने वाले सईद जलीली को लाया जा सकता है। PM Modi in Bengal : झाल मुड़ी मैंने खाई और मिर्च TMC को लगी…कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी अमेरिका की सख्ती अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जहाजों को रोकना जारी रखा है। CENTCOM ने बताया कि 13 अप्रैल से अब तक 33 जहाजों को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर किया गया है।
Hamidia Hospital Theft : हमीदिया अस्पताल से 1 क्विंटल ट्रांसफॉर्मर और 80 KG कंट्रोल पैनल चोरी

Hamidia Hospital Theft : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में एक बड़ी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने विभाग का ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी-भरकम उपकरण चुरा लिए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। क्या-क्या चुराया? चोरों ने विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी सामान निकाल लिया। चोरी के सामान में शामिल हैं: 500 mA एक्सरे मशीन का पावर पैनल कंट्रोल पैनल (लगभग 80 किलो) ट्रांसफॉर्मर (लगभग 1 क्विंटल) 40 मीटर लंबी कॉपर केबल तीन पंखे 5 सीटर लोहे की वेटिंग चेयर एसी का आउटडोर यूनिट Bhopal Toxic Air : 2018 के 21 हॉटस्पॉट आज भी जहरीले, 197 करोड़ खर्च के बाद भी प्रदूषण का स्तर दोगुना 18 घंटे में अंजाम दी वारदात पुलिस के अनुसार चोरी 15 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 16 अप्रैल सुबह 9 बजे के बीच हुई। कर्मचारियों ने 15 अप्रैल को काम खत्म कर कमरा बंद किया था। अगले दिन सुबह जब इंजीनियर के साथ रेडियोग्राफर पहुंचे तो मेन शटर का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान गायब था। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने शातिराना तरीके से पहले बिजली की सप्लाई बंद की, फिर मोटी वायरिंग काटी और भारी उपकरण निकालकर ले गए। इससे साफ है कि चोरों को मशीनों की तकनीकी जानकारी थी। अस्पताल प्रशासन पर सवाल घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही निजी एजेंसी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इतने भारी सामान को 18 घंटे में निकाल लिया गया, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। Census 2026 Scam Alert: जनगणना के नाम पर ठगी से सावधान, भोपाल प्रशासन ने जारी की चेतावनी पुलिस ने दर्ज की FIR अस्पताल प्रशासन ने पहले आंतरिक जांच की, फिर 21 अप्रैल को कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। गांधी मेडिकल कॉलेज के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के HOD के हस्ताक्षर से शिकायत भेजी गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNSS की धारा 331(4) और 305(A) के तहत FIR दर्ज कर ली है। यह हमीदिया अस्पताल में कोविड काल के दौरान रेमेडेसिविर इंजेक्शन चोरी के बाद दूसरी बड़ी चोरी है।
Bhopal Toxic Air : 2018 के 21 हॉटस्पॉट आज भी जहरीले, 197 करोड़ खर्च के बाद भी प्रदूषण का स्तर दोगुना

Bhopal Toxic Air : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल की हवा साल-दर-साल लगातार बिगड़ती जा रही है। 2018 की सोर्स अपॉर्शनमेंट स्टडी में जिन 21 इलाकों को शहर के सबसे बड़े प्रदूषण हॉटस्पॉट बताए गए थे, आज 8 साल बाद भी वही इलाके भोपाल की हवा को सबसे ज्यादा जहरीला बना रहे हैं। कई जगहों पर 200 से 250 तक पहुंचा प्रदूषण 2018 में इन हॉटस्पॉट इलाकों में PM-10 का औसत स्तर 110 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो अब कई जगहों पर 200 से 250 तक पहुंच गया है। यानी हालात सुधरे नहीं, बल्कि और बिगड़ गए हैं। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) में दायर एक याचिका के साथ पेश की गई है। जनवरी-फरवरी 2026 के डेटा के अनुसार, 21 हॉटस्पॉट में से कई अब ‘खराब’ श्रेणी में आ गए हैं। Nitin Naveen Team : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं! संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक लागू होगा फॉर्मूला 197 करोड़ खर्च के बावजूद कोई सुधार नहीं सबसे हैरानी की बात यह है कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार ने अब तक 197 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन हॉटस्पॉट इलाकों में कोई ठोस सुधार नहीं दिखा है। तीन बड़ी कमियां सामने आईं: निगम के पास सक्शन और ब्लोअर मशीनें हैं, लेकिन सफाई के दौरान भी धूल उड़ती रहती है। तकनीक है, लेकिन निगरानी नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए 242 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए, जिनमें से 197 करोड़ खर्च हो चुके हैं, फिर भी हालात नहीं सुधरे। 2018 में जिन 21 हॉटस्पॉट की पहचान हुई थी, वहां ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) लागू करना था, जो कभी लागू ही नहीं हुआ। MLA PRITAM LODHI CONTROVERSY: प्रीतम लोधी विवाद पर भड़के पटवारी, बोले- नेताओं के आगे घुटने क्यों टेकती है पुलिस? प्रदूषण के मुख्य कारण पीसीबी (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) की स्टडी के अनुसार, भोपाल में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण सड़कों की धूल है, जो करीब 67 प्रतिशत है। दूसरे नंबर पर वाहनों का धुआं और निर्माण गतिविधियां हैं। सुझाव क्या थे? रिपोर्ट में सड़कों की सफाई के लिए सक्शन मशीन, सड़क किनारे पेवर्स ब्लॉक, ग्रीन बेल्ट विकसित करना और निर्माण स्थलों को ढंकने जैसे उपाय सुझाए गए थे। साथ ही हॉटस्पॉट इलाकों में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू करने की सिफारिश की गई थी। AAP’s Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP छोड़ BJP में होंगे शामिल! हॉटस्पॉट कैसे तय हुए? ये हॉटस्पॉट एक दिन के आंकड़ों से नहीं, बल्कि पूरे शहर के प्रदूषण पैटर्न के विस्तृत विश्लेषण से चुने गए थे। जहां ज्यादा ट्रैफिक, सड़क की धूल, बड़े निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियां थीं, उन्हें हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। जनवरी-फरवरी का औसत एयर क्वालिटी नादरा बस स्टैंड – एयरक्वालिटी: 257.54 – स्थिति – खराब भोपाल टॉकीज – एयरक्वालिटी: 240.11 – स्थिति – खराब नेहरू नगर चौराहा – एयरक्वालिटी: 223.00 – स्थिति – खराब JK रोड – एयरक्वालिटी: 218.02 – स्थिति – खराब ज्योति टॉकीज – एयरक्वालिटी: 216.54 – स्थिति – खराब बैरागढ़ बाजार – एयरक्वालिटी: 208.81 – स्थिति – खराब कोलार (सर्वधर्म) – एयरक्वालिटी: 160 – स्थिति – खराब प्रभात चौराहा – एयरक्वालिटी: 190 – स्थिति – मध्यम करौंद चौराहा – एयरक्वालिटी: 185 – स्थिति – मध्यम हमीदिया रोड – एयरक्वालिटी: 180 – स्थिति – मध्यम आईएसबीटी/हबीबगंज – एयरक्वालिटी: 175 – स्थिति – मध्यम
Nitin Naveen Team : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं! संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक लागू होगा फॉर्मूला

Nitin Naveen Team : नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Naveen) की नई टीम में महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व देने का फैसला लिया गया है। पार्टी ने तय किया है कि संगठन में 33 प्रतिशत महिला पदाधिकारी होंगी। यह व्यवस्था संसदीय बोर्ड से लेकर राष्ट्रीय सचिव स्तर तक लागू होगी। राज्यों के संगठन में भी यही फॉर्मूला अपनाया जाएगा।संगठन महासचिव की देखरेख में इस फैसले पर अमल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 396 सदस्य हैं, जिनमें 10 प्रतिशत से भी कम महिलाएं हैं। AAP’s Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP छोड़ BJP में होंगे शामिल! संसदीय बोर्ड में 4 महिलाएं तय फॉर्मूले के अनुसार, भाजपा के 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड में 4 महिलाएं होंगी। 7 महासचिव पदों में से 2, 12 उपाध्यक्ष पदों में से 4 और 11 राष्ट्रीय सचिव पदों में से 3 पर महिलाओं को जगह मिलेगी। पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड में अभी सिर्फ एक महिला है। कोई महिला महासचिव भी नहीं है। उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर भी महिलाओं की संख्या बहुत कम है। Delhi GST transfer: एक्शन मोड में दिल्ली सरकार, GST विभाग में 162 ट्रांसफर; अस्पतालों में सुधार के आदेश महिला सशक्तिकरण का संदेश यह फैसला ऐसे समय में आया है जब संसद में नारी चंदन (संशोधन) विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गिरने के बाद भाजपा ने अन्य दलों को महिला विरोधी बताने का स्टैंड लिया है। पार्टी अब संगठन स्तर पर ही 33 प्रतिशत महिला भागीदारी दिखाने जा रही है। 2007 में जब राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भाजपा अध्यक्ष थे, तब उन्होंने संगठन में महिलाओं को ज्यादा जगह देने के लिए सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। Census 2026 Scam Alert: जनगणना के नाम पर ठगी से सावधान, भोपाल प्रशासन ने जारी की चेतावनी उस समय सवाल उठा था कि पद के हिसाब से 33% आरक्षण दें या पदाधिकारियों में 33% महिलाएं रखें। समिति ने पद के हिसाब से आरक्षण के बजाय राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर 33% महिलाओं को जगह देने का सुझाव दिया था।