Raghav Chadha Followers Drop : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है। उनके Instagram फॉलोअर्स में मात्र 24 घंटे के अंदर करीब 10 लाख की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
आंकड़ों के अनुसार, BJP में शामिल होने से पहले राघव चड्ढा के Instagram फॉलोअर्स 14.6 मिलियन थे, जो अब घटकर 13.5 मिलियन रह गए हैं। जानकारों का कहना है कि इस गिरावट की मुख्य वजह Gen Z युवाओं का विरोध है, जो पहले उनके सबसे मजबूत ऑनलाइन सपोर्ट बेस का हिस्सा थे।
Swati Maliwal Joins BJP : आप की स्वाती मालिवाल बीजेपी की हुई, केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
NCP (SP) नेता का तंज
NCP (SP) के प्रवक्ता अनीश गावंडे ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, “Instagram पर Gen Z के ‘अनफॉलो’ करने के एक वायरल अभियान की वजह से राघव चड्ढा के फॉलोअर्स में 24 घंटे के अंदर ही 10 लाख की गिरावट आ गई। इंटरनेट आपको रातों-रात हीरो बना सकता है और इंटरनेट ही आपको रातों-रात जीरो पर भी ला सकता है।”
AAP को बड़ा झटका
राघव चड्ढा के साथ AAP के छह अन्य राज्यसभा सांसद भी BJP में शामिल हो गए हैं। यह कदम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राघव चड्ढा AAP के राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया था।
Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल
Gen Z की नाराजगी
Gen Z युवा वर्ग इस राजनीतिक बदलाव से काफी नाराज दिख रहा है। सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा के खिलाफ अनफॉलो अभियान चलाया जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि डेटा और युवा वोटरों पर निर्भर रहने वाले चड्ढा को इस डिजिटल नुकसान का असर भविष्य में उनकी लोकप्रियता पर पड़ सकता है।

