मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस के ADGP यशस्वी यादव ने शुक्रवार को मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस सेशन के दौरान यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने गिरफ्तारी की सटीक तारीख नहीं बताई।
अक्षय कुमार ने खुद बताया था घटना
अक्टूबर 2025 में मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी।
गेम के दौरान एक अनजान व्यक्ति ने पूछा कि तुम लड़का हो या लड़की? बेटी ने जवाब दिया- लड़की। इसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो?
Raghav Chadha के 1 मिलियन Followers घटे : Gen-Z ने किया बायकॉट! BJP जॉइन करते ही लगा झटका
अक्षय ने कहा कि उनकी बेटी (जो करीब 13 साल की हैं) ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी मां ट्विंकल खन्ना को सारी बात बताई। अक्षय कुमार ने इस घटना को साइबर क्राइम का हिस्सा बताया और कहा कि ऐसे मामलों में बच्चों को तुरंत अपने माता-पिता को बताना चाहिए।
अक्षय की अपील
अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की थी कि सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक ‘साइबर पीरियड’ रखा जाए, जिसमें उन्हें ऑनलाइन खतरे के बारे में जागरूक किया जाए।
साइबर पुलिस की कार्रवाई
ADGP यशस्वी यादव ने कहा कि अक्षय कुमार की बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और तुरंत कार्रवाई की गई।
Hindu Burial Customs : हिंदू धर्म में क्यों नहीं जलाए जाते कुछ शव? जानिये क्या है धार्मिक रहस्य
ऑनलाइन गेमिंग में ठगी के वॉर्निंग साइन
- अनजान प्लेयर का बार-बार मैसेज आना
- अप्रूव्ड ऑफर या आईडी बेचने का मैसेज
- बिना प्रूफ के तुरंत पैसे मांगना
- प्राइवेट या न्यूड तस्वीरें मांगना
- पैसे भेजने के बाद और डिमांड करना
- पुलिस या पैरेंट्स को बताने की धमकी देना
- चीट कोड्स बोलकर नए लिंक भेजना
- APK फाइल से ऐप डाउनलोड को कहना
- दोस्त बनकर पर्सनल बातें पूछना
Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल
ऑनलाइन गेमिंग स्कैम से बचने के टिप्स
- पैरेंटल कंट्रोल ऐप्स से फोन कंट्रोल करें।
- बैंक डिटेल्स और PIN कभी शेयर न करें।
- ट्रांजेक्शन अलर्ट हमेशा ऑन रखें।
- बच्चों से रोज उनके दिन के बारे में पूछें।
- टीनएजर्स को एडिक्शन हो तो काउंसलर की मदद लें।
- अनजान चैट या ऑफर्स पर भरोसा न करें।
- गेम में सिर्फ ऑफिशियल खरीदारी करें।