HIGHLIGHTS:
- अक्षय कुमार और विद्या बालन फिर करेंगे साथ काम
- फिल्म का निर्देशन करेंगे अनीस बज़्मी
- केरल में शुरू हुई शूटिंग
- ‘भूल भुलैया’ जैसी हिट जोड़ी फिर लौटेगी स्क्रीन पर
- फैंस में नए प्रोजेक्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह

Akshay Kumar Vidya Balan movie: मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की हिट जोड़ी अक्षय कुमार और विद्या बालन एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि दोनों आखिरी बार मिशन मंगल में दिखाई दिए थे और अब करीब 7 साल बाद उनकी ऑन-स्क्रीन वापसी होने जा रही है। इस खबर से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
Census 2026 Scam Alert: जनगणना के नाम पर ठगी से सावधान, भोपाल प्रशासन ने जारी की चेतावनी
अनीस बज़्मी के साथ नई फिल्म की शुरुआत
इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी कर रहे हैं। खास बात यह है कि अक्षय कुमार करीब 15 साल बाद अनीस बज़्मी के साथ काम कर रहे हैं। दोनों पहले वेलकम जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। फिल्म की शूटिंग केरल में शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
Strait of Hormuz : चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का कब्जा, ईरान बोला – जल्दी देंगे इसका जवाब
फिर दिखेगी ‘भूल भुलैया’ वाली केमिस्ट्री
अक्षय और विद्या की जोड़ी पहले भूल भुलैया और हे बेबी जैसी फिल्मों में कमाल दिखा चुकी है। दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री हमेशा पसंद आई है और अब एक बार फिर उसी जादू की उम्मीद की जा रही है। वहीं, अक्षय कुमार के पास ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइनअप में हैं।