Aayudh

Categories

MP Teachers Protest : TET अनिवार्यता के खिलाफ MP के हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, पंडाल फुल तो पेड़ों की छांव में धरना!

MP Teachers Protest

MP Teachers Protest : भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल में शनिवार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बड़ा प्रदर्शन हुआ। भेल स्थित दशहरा मैदान में ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए करीब 50 हजार से अधिक शिक्षक एकत्र हुए। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने एमपी नगर एसडीएम (MP Nagar SDM) को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन समाप्त किया। अध्यापक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जून में फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

परीक्षा के लिए समय देने की मांग

संयुक्त मोर्चा के संयोजक जगदीश यादव ने कहा कि यदि सरकार परीक्षा लेना चाहती है, तो शिक्षकों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाए और उन्हें जनगणना जैसे कार्यों में न लगाया जाए।

उन्होंने साफ कहा कि पहले से कार्यरत शिक्षकों को दोबारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) देने के लिए मजबूर करना गलत है। शिक्षकों का तर्क है कि नियुक्ति के समय सभी योग्यताएं पूरी की गई थीं, ऐसे में 20-25 साल की सेवा के बाद नई शर्तें थोपना न्यायसंगत नहीं है।

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले! 2% महंगाई भत्ता बढ़ोतरी को मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बढ़ी चिंता

शिक्षकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से 90 से 95 प्रतिशत तक शिक्षक प्रभावित हुए हैं। खासकर वे शिक्षक, जो पहले अध्यापक संवर्ग में थे और बाद में शिक्षक संवर्ग में शामिल हुए। इन शिक्षकों ने कम वेतन से नौकरी शुरू की थी और आज भी पेंशन, ग्रेच्युटी और सेवा अवधि की गणना जैसे मूल अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सेवा गणना को लेकर आरोप

संयुक्त मोर्चा ने आरोप लगाया कि सरकार नियुक्ति की मूल तारीख से सेवा की गणना नहीं कर रही है, जिससे शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अब TET को अनिवार्य करने से उन पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है और भविष्य में कम पेंशन व ग्रेच्युटी मिलने की आशंका भी बढ़ गई है।

Wheat Procurement : मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत! स्लॉट बुकिंग की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ी

भीड़ के कारण मैदान छोटा पड़ा

दशहरा मैदान में भारी भीड़ के कारण पंडाल छोटा पड़ गया और कई शिक्षकों को पेड़ों की छांव में बैठना पड़ा। दूर-दराज से आए प्रदर्शनकारियों को पुलिस बैरिकेडिंग के चलते अपने वाहन पहले ही रोकने पड़े और उन्हें पैदल ही मैदान तक पहुंचना पड़ा।

पहले भी हो चुके हैं चरणबद्ध आंदोलन

गौरतलब है कि इससे पहले 8 अप्रैल को जिला स्तर और 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर भी प्रदर्शन किए जा चुके हैं। उसी कड़ी में अब राजधानी में राज्य स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया गया।

Women Reservation Bill : 12 साल में पहली बार बिल पास कराने में नाकाम मोदी सरकार, पक्ष में मिले 298 वोट

ज्ञापन सौंपकर समाप्त हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन के अंत में शिक्षकों ने एमपी नगर एसडीएम एल.के. खरे को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। इसके साथ ही दिनभर चला यह बड़ा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।

यहां देखें प्रदर्शन की वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *