MP Student Suicide : इंदौर। मध्य प्रदेश में स्टूडेंट्स की आत्महत्या के मामले लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। यह घटना उस समय सामने आई जब उसके रूममेट्स खाना खाकर लौटे और दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर झांककर देखा तो छात्र फंदे पर लटका मिला। साथी छात्रों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उत्कर्ष श्रीवास्तव (21) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। वह सेज यूनिवर्सिटी से बीटेक थर्ड ईयर (6th सेमेस्टर) की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में रह रहा था।
Bhopal Encroachment : भोपाल मानस भवन इलाके से हटाई आदिवासी बस्ती, विरोध कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज
पुलिस ने दोस्तों से की पूछताछ
मृतक के दोस्तों से पूछताछ में पुलिस को बताया कि, तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उत्कर्ष कमरे में ही रुक गया था। जब साथी छात्र वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने ऊपर से झांककर देखा। अंदर उत्कर्ष फंदे पर लटका हुआ था।
इसके बाद साथियों ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और उसे तुरंत नीचे उतारकर पहले प्राइवेट अस्पताल, फिर एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है।
डायरी में मिला सुसाइड नोट
पुलिस को जांच के दौरान कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें छात्र अपनी निजी बातें लिखा करता था। इसी डायरी में सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि छात्र के पिता नहीं है। छात्र जिनके साथ रूम में रहता था वो उसके जूनियर थे।
डायरी में एक तरफा प्रेम की बात
तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। डायरी में उसी का जिक्र है, हालांकि युवती का नाम स्पष्ट नहीं लिखा गया है। कुछ समय से वह मानसिक तनाव में भी था। डायरी में उत्कर्ष की कई तरह की बातें लिखी है।
Sandeep Pathak : सांसद संदीप पाठक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज
एडिशनल डीसीपी प्रियंका डुडवे ने बताया कि छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट के आधार पर मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।