Aayudh

Categories

Ishank Singh World Record : 7 साल के इशांक सिंह ने रचा इतिहास! 10 घंटे में 29 किमी पाक स्ट्रेट तैरकर बने दुनिया के सबसे यंग स्विमर

Bengal Repolling 2026

Ishank Singh World Record : झारखंड। रांची के महज 7 साल के इशांक सिंह ने वो कर दिखाया, जिसे सुनकर बड़े-बड़े तैराक भी हैरान रह जाएं। इतनी छोटी उम्र में उन्होंने समुद्र के खतरनाक रास्ते को पार कर एक नया इतिहास रच दिया है।

29 किलोमीटर का कठिन सफर किया पूरा

इशांक सिंह (Ishank Singh) ने 30 अप्रैल 2026 को श्रीलंका के तलाईमन्नार (Talaimannar) से भारत के धनुषकोडी (Dhanushkodi) तक फैले करीब 29 किलोमीटर लंबे समुद्री रास्ते को तैरकर पार किया।

बता दें कि, यह रास्ता पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) में आता है, जो अपनी तेज लहरों, गहरी धाराओं और समुद्री जीवों के खतरे के लिए जाना जाता है। इशांक ने यह चुनौती 9 घंटे 50 मिनट में पूरी कर दुनिया को चौंका दिया।

Sandeep Pathak : सांसद संदीप पाठक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज

सबसे कम उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस उपलब्धि के साथ इशांक सिंह (Ishank Singh) दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक बन गए हैं, जिन्होंने इस समुद्री रास्ते को पार किया। उन्हें यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम (Universal Records Forum) की ओर से ‘यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पाक स्ट्रेट स्विमर’ का प्रमाण पत्र भी दिया गया है।

कड़ी मेहनत और रोज की प्रैक्टिस

इस बड़ी सफलता के पीछे इशांक की लगातार मेहनत छिपी है। वह रांची के धुर्वा डैम (Dhurva Dam) में रोजाना 4 से 5 घंटे तैराकी की प्रैक्टिस करते थे। उनकी ट्रेनिंग कोच अमन कुमार जयसवाल (Aman Kumar Jaiswal) और बजरंग कुमार के मार्गदर्शन में हुई, जिन्होंने उन्हें इस कठिन चुनौती के लिए तैयार किया।

Emergency Alert : एक साथ सबके मोबाइल में बजा सायरन! स्क्रीन पर आया अलर्ट मैसेज, आपदा विभाग कर रही टेस्टिंग

तीसरी कक्षा के छात्र हैं इशांक

इशांक सिंह रांची के DAV श्यामली स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने गर्व जताया है। स्कूल के प्रिंसिपल ने इसे न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे रांची और देश के लिए गर्व का पल बताया और इशांक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देश के लिए गर्व का पल

इतनी कम उम्र में इशांक का यह कारनामा यह साबित करता है कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। उनकी यह उपलब्धि देश के लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *