Bhopal Encroachment : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में भोपाल में इन दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में शनिवार 2 अप्रैल को भोपाल के मानस भवन इलाके में 70 साल से रह रहे 27 परिवारों के घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। अधिकारियों का कहना है कि, ये सरकारी जमीन पर रह रहे हैं।
जानाकरी के मुताबिक, पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास पुलिस ने शुक्रवार रात से ही इलाके की घेराबंदी कर दी थी। शनिवार सुबह बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह बंद करा दी गई। इसके बाद सुबह 7 बजे शुरू की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोपहर करीब 3 बजे तक चली।
Pune Minor Rape : 4 साल की बच्ची से दरिंदगी! रेप के बाद पत्थर से कुचलकर की हत्या
कांग्रेस नेता बैठे धरने पर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और आसिफ जकी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया। धरने पर बैठ गए। एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाकर उतारा।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जब हंगामा बढ़ने लगा, तो पुलिस एक्शन मोड में आ गई। हल्का लाठी चार्ज किया। लेकिन जब कांग्रेसी नहीं हटे तो पुलिस ने शबिस्ता जकी, आसिफ जकी समेत कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
दरअसल, यहां से 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।