Aayudh

Categories

MP Board Results 2026 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम, 16 लाख छात्रों को इंतजार

MP Board Results 2026

MP Board Results 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP बोर्ड) का बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम आज जारी किया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) से आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे।

छात्र अपने परीक्षा परिणाम को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इसके साथ ही रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को आसानी से अपने अंक देखने में सुविधा मिलेगी।

Bihar New CM : सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल लेंगे CM पद की शपथ

इस वर्ष एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल लगभग 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें कक्षा 10वीं के 9.07 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे। वहीं, कक्षा 12वीं में करीब 7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्साह और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, जो आज सुबह खत्म हो जाएगा।

Bhopal Ticket Scam : भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट स्कैम! ‘ब्रोकर को प्राथमिकता’ के आरोप, वीडियो वायरल

सीएम मोहन यादव जारी करेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। यह घोषणा भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल के समत्व भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम तय समय पर सुबह 11 बजे घोषित होंगे।

पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी

यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं होती है, तो उन्हें पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र भरना होगा और तय शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही छात्र का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *