Aayudh

Raghav Chadha Security : राघव चड्ढा पर मेहरबान केंद्र ! दी Z सिक्योरिटी, AAP सरकार ने ली थी वापस

Raghav Chadha Security

Raghav Chadha Security : नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सुरक्षा वापस लेने के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है। यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया बताया जा रहा है। अब दिल्ली और पंजाब में उन्हें Z सुरक्षा मिलेगी, जबकि अन्य जगहों पर Y+ सुरक्षा दी जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या यह सिर्फ सुरक्षा का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संकेत छिपा है? Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी में ‘आम आदमी’ के मुद्दे उठाना पड़ा भारी, राघव बोले चुप कराया गया हूं हारा नहीं… AAP से दूरी बढ़ी, जिम्मेदारियां भी छीनी गईं हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था और उनकी जगह Ashok Mittal को जिम्मेदारी दी गई। इतना ही नहीं, चड्ढा को सदन में बोलने से भी रोका गया। AAP पार्टी के इस फैसले को उनके घटते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह भी है कि जिस दिन अशोक मित्तल को जिम्मेदारी मिली, उसी दिन उनके ठिकानों पर ED की छापेमारी भी हुई, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई। MP Student Suicide Case : रिजल्ट के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम! मुलताई में छात्र ने कीटनाशक पिया, छिंदवाड़ा में छात्रा ने लगाई फांसी चड्ढा का पार्टी पर साधा निशाना AAP से दूरी बढ़ने के बाद राघव चड्ढा के तेवर भी बदलते नजर आए। उन्होंने खुलकर कहा कि उन्हें “खामोश किया जा सकता है, लेकिन हराया नहीं जा सकता।” उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के आरोपों का जवाब भी दिया। माना जा रहा है कि लंबे समय से पार्टी के अंदर चल रही नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। खासकर उस समय जब पार्टी के बड़े नेता जैसे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब चड्ढा की चुप्पी भी पार्टी को खल गई। Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान कितना मजबूत होता है यह सुरक्षा कवच? केंद्र सरकार द्वारा दी गई Z कैटेगरी सुरक्षा काफी हाई-लेवल मानी जाती है। इसमें करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिनमें 4 से 6 NSG कमांडो भी शामिल रहते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस, ITBP या CRPF के जवान और स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रहती है। इतनी कड़ी सुरक्षा आमतौर पर उन्हीं नेताओं को दी जाती है, जिनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे की आशंका होती है। क्या नई सियासी पारी की तैयारी? पूरे घटनाक्रम को देखें तो सवाल उठना लाजिमी है कि क्या राघव चड्ढा और AAP के बीच दूरी अब स्थायी हो चुकी है? और क्या केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा भविष्य की किसी नई राजनीतिक दिशा की ओर इशारा कर रही है? Ashok Mittal ED Raids : AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनें थे डिप्टी लीडर सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि चड्ढा आने वाले समय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी नई पार्टी में जाने के संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह सवाल बार-बार उठ रहा है- क्या अब राघव चड्ढा भाजपा के करीब जाते नजर आएंगे या फिर कोई अलग रास्ता चुनेंगे?

MP Student Suicide Case : रिजल्ट के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम! मुलताई में छात्र ने कीटनाशक पिया, छिंदवाड़ा में छात्रा ने लगाई फांसी

MP Student Suicide Case

MP Student Suicide Case : भोपाल। मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही जहां लाखों छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं कुछ छात्र अपने परिणाम से इतने निराश हुए कि उन्होंने गलत कदम उठाने की कोशिश की। बैतूल जिले के मुलताई में 12वीं के एक 17 वर्षीय छात्र ने फेल होने के बाद कीटनाशक पी लिया, जबकि छिंदवाड़ा के परासिया में 10वीं की छात्रा सानिया (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। खासकर जबलपुर के संवेदनशील स्थानों – तिलवारा घाट, भेड़ाघाट, बरगी डैम और गौरी घाट – पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि कोई भी छात्र भावनात्मक आवेश में अपनी जान को नुकसान न पहुंचाए। MP Board Results 2026 : मजदूर की बेटी बनीं State Topper, Chandni Vishwakarma ने रचा इतिहास लाखों छात्रों ने दी परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा जारी परिणाम में इस बार 10वीं में 73.42% और 12वीं में करीब 76% छात्र पास हुए हैं। दोनों परीक्षाओं में मिलाकर लगभग 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परिणाम आने के बाद जहां सफल छात्रों के घरों में जश्न का माहौल है, वहीं असफल छात्रों के बीच निराशा भी देखने को मिल रही है। शिक्षा विभाग और स्कूलों द्वारा लगातार यह समझाया जा रहा है कि यह अंतिम मौका नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत अब ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपने परिणाम में सुधार कर सकते हैं। इससे छात्रों को आगे बढ़ने का एक और अवसर मिलेगा। मुलताई में छात्र ने उठाया खतरनाक कदम बैतूल जिले के मुलताई में 12वीं के एक 17 वर्षीय छात्र ने फेल होने के बाद कीटनाशक पी लिया। छात्र ने खुद अपने पिता को इस बारे में बताया, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, प्रतिभा सिंह सोलंकी 10th की टॉपर, नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर फिलहाल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्र एक निजी स्कूल में पढ़ता था और परिणाम आने के बाद मानसिक दबाव में आ गया था। यह घटना दिखाती है कि परीक्षा परिणाम का दबाव कई बार छात्रों के लिए कितना भारी हो सकता है। छिंदवाड़ा में छात्रा ने दी जान छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में 10वीं की छात्रा सानिया (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, वह अपने नाना-नानी के घर रह रही थी और रिजल्ट देखने के बाद मानसिक तनाव में आ गई थी। बताया गया कि वह तीन विषयों में फेल हो गई थी। रिजल्ट देखने के बाद वह बाथरूम में गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे पर लटकी मिली। इस घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CBSE 10th Result 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक हर साल हजारों छात्र खो रहे हौसला देशभर में छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, हर साल 10 हजार से ज्यादा छात्र अपनी जान गंवा देते हैं। वर्ष 2018 में 10,159, 2019 में 10,335, 2020 में 12,526, 2021 में 13,089 और 2022 में 13,044 मामलों दर्ज किए गए। वहीं ICR3 Report 2024 के अनुसार, देश में होने वाले करीब 46% मामले महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों से सामने आते हैं। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि परीक्षा और करियर का दबाव युवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। स्टूडेंट सुसाइड आंकड़े: महाराष्ट्र : 1,834 मध्य प्रदेश : 1,308 तमिलनाडु : 1,246 कर्नाटक : 855 ओडिशा : 834 नई शिक्षा नीति: अब मिलेगा दूसरा मौका नई शिक्षा नीति के तहत इस साल से पूरक परीक्षा की जगह ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ का प्रावधान किया गया है, जो 7 मई 2026 से शुरू होगी। इसमें वे छात्र शामिल हो सकेंगे जो एक या अधिक विषयों में असफल रहे हैं या परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। Varanasi Shootout Case : बाहुबली धनंजय सिंह पर हमले के मामले में 24 साल बाद फैसला, विधायक अभय सिंह समेत 3 बरी खास बात यह है कि जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। दोनों में से जो बेहतर परिणाम होगा, वही अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा। हालांकि, प्रायोगिक विषयों में केवल अनुत्तीर्ण भाग में ही शामिल होने की अनुमति होगी और विषय परिवर्तन की इजाजत नहीं होगी।

CM Omar Abdullah Video Viral : सीएम उमर अब्दुल्ला ने रिबन काटने से किया इंकार! वजह जानकार लोग कर रहे तारीफ

CM Omar Abdullah Video Viral

CM Omar Abdullah Video Viral : श्रीनगर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उमर अब्दुला का एक ऐसा कदम देखने को मिला, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आमतौर पर उद्घाटन समारोह में रिबन काटना एक सामान्य प्रक्रिया होती है, लेकिन इस बार जो हुआ उसने इस कार्यक्रम को खास बना दिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। तिरंगे जैसे रिबन को काटने से किया इनकार दरअसल, श्रीनगर में एक उद्घाटन समारोह के दौरान जब उमर अब्दुला (CM Omar Abdullah) रिबन काटने के लिए आगे बढ़े, तो उन्होंने देखा कि रिबन भारतीय तिरंगे के रंगों से मिलता-जुलता है। यह देखते ही उन्होंने तुरंत रुककर रिबन काटने से इनकार कर दिया। Farooq Abdullah Firing : 20 साल से मारना चाहता था फारूक अब्दुल्ला को…हमलावर कमल सिंह का कुबूलनामा, वीडियो वायरल उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि इस रिबन को हटाया जाए और इसे सम्मान के साथ रखा जाए। उनका यह निर्णय वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में आ गया। अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश कार्यक्रम के दौरान उमर अब्दुला ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि तिरंगे जैसे दिखने वाले इस रिबन को नहीं काटा जाए। उन्होंने कहा कि इसे मोड़कर सम्मानपूर्वक रखा जाए, क्योंकि यह देश के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा प्रतीक है। उनके इस व्यवहार ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान हर स्थिति में सर्वोपरि होना चाहिए, चाहे वह एक छोटा सा आयोजन ही क्यों न हो। सोशल मीडिया पर हो रही जमकर सराहना इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने उमर अब्दुला की जमकर तारीफ शुरू कर दी। कई यूजर्स ने इसे देशभक्ति का अनूठा उदाहरण बताया और कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे कदम ही बड़े संदेश देते हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने बिल्कुल सही किया, जबकि दूसरे ने कहा कि उनके इस फैसले ने दिल जीत लिया। Amit Shah on TMC : सारे गुंडों को हम उल्टा लटकाएंगे, आप TMC का हिसाब करो – गृह मंत्री अमित शाह देशभर में बना चर्चा का विषय उमर अब्दुला का यह कदम अब सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का मानना है कि इस तरह की संवेदनशीलता और सम्मान की भावना नेताओं के भीतर होना बेहद जरूरी है। इस घटना ने यह भी दिखाया कि सार्वजनिक जीवन में छोटी-छोटी बातों का भी कितना बड़ा प्रभाव पड़ सकता है और कैसे एक सरल निर्णय लोगों के बीच सकारात्मक संदेश फैला सकता है।

CBSE 10th Result 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CBSE 10th Result 2026

CBSE 10th Result 2026 : नई दिल्ली। देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। CBSE (Central Board of Secondary Education) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र अब आसानी से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर छात्रों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सही जानकारी के साथ धैर्यपूर्वक अपना रिजल्ट चेक करें। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट छात्र cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। सही डिटेल्स भरते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे छात्र डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके बाद भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल लेना बेहतर रहेगा। MP Board Results 2026 : मजदूर की बेटी बनीं State Topper, Chandni Vishwakarma ने रचा इतिहास स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया से करें रिजल्ट चेक रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “CBSE Class 10 Result” लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी। सभी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। छात्र अपने अंक ध्यान से देखें और उसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध है मार्कशीट छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। इसके लिए digilocker.gov.in वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद “CBSE” सेक्शन में जाकर कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें, जिसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, प्रतिभा सिंह सोलंकी 10th की टॉपर, नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर छात्रों के लिए जरूरी सलाह रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपने अंक ध्यान से जांच लें। अगर किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें। साथ ही, ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट को संभालकर रखें, क्योंकि यह आगे के एडमिशन और अन्य प्रक्रियाओं में काम आएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी जानकारी साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।

Amit Shah on TMC : सारे गुंडों को हम उल्टा लटकाएंगे, आप TMC का हिसाब करो – गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah on TMC : जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दल जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हैं और लगातार रैलियां व जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जलपाईगुड़ी में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने पोइला बैसाख की शुभकामनाओं के साथ की और कहा कि नया साल बंगाल को “सोनार बांग्ला” बनाने वाला हो, यही उनकी कामना है। आगे उन्होंने कहा कि, “23 अप्रैल को ममता बनर्जी का हिसाब आप कर दो, गुंडों का हिसाब हम बराबर कर देंगे। सारे गुंडों को उल्टा लटकाने का काम हम करेंगे।” TMC पर निशाना, चुनाव के बाद कार्रवाई का दावा जलपाईगुड़ी को महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र बताते हुए अमित शाह ने कहा कि यहीं से राज्य में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सभी सीटें भाजपा के पक्ष में दें और EVM पर कमल के निशान को चुनें। शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद पार्टी के “गुंडों” के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राजगंज और जलपाईगुड़ी में व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से कथित रूप से कटमनी वसूली जा रही है, जिसे केवल भाजपा ही खत्म कर सकती है। Bengal Elections 2026 : 100 सीटों पर टिकी सत्ता की चाबी, बदलते समीकरणों से बढ़ी सियासी हलचल भ्रष्टाचार और माफिया पर कड़ा रुख दिखाया अपने भाषण में अमित शाह ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत के लिए आए 100 करोड़ रुपये कथित तौर पर गलत हाथों में चले गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में सिंडिकेट और स्टोन माफिया सक्रिय हैं, जिन्हें भाजपा सरकार बनने के बाद खत्म किया जाएगा। शाह ने कहा कि जलपाईगुड़ी, जो कभी टिंबर और टूरिज्म के लिए जाना जाता था, आज वहां लोगों के जीवन में “आंसुओं का दौर” आ गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे मतदान के जरिए इसका जवाब दें। West Bengal SIR Case : चुनाव की आंधी से अंधे नहीं बन सकते -बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी चाय बागान श्रमिकों के लिए बड़े वादे अमित शाह ने चाय बागान उद्योग की स्थिति पर चिंता जताते हुए श्रमिकों के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने न तो मजदूरों का वेतन बढ़ाया है और न ही उन्हें भूमि का अधिकार दिया है। शाह ने घोषणा की कि भाजपा सरकार बनने के बाद ढाई साल के भीतर हर चाय बागान श्रमिक को 500 रुपये से अधिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रमिकों को जमीन का पट्टा देकर उन्हें भूमि का मालिक बनाने का भी आश्वासन दिया गया। गोरखा समस्या के समाधान का भरोसा गोरखा समुदाय से जुड़े मुद्दों पर भी अमित शाह ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले भी समाधान के प्रयास किए, लेकिन राज्य सरकार के सहयोग की कमी रही। शाह ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के बाद भाजपा इस समस्या का संवैधानिक समाधान निकालेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर लगाए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा। Yogi-Adhikari Viral Video : CM योगी के सामने दंडवत हुए सुवेंदु अधिकारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल घुसपैठ और कानून व्यवस्था पर सख्त बयान रैली के दौरान अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य से घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर भी बयान दिए, जिससे चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। शाह के इन बयानों ने स्पष्ट कर दिया कि आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति और अधिक तीखी होने वाली है, और चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है।

Silver – Gold and Share Market : सोना-चांदी में आज जोरदार तेजी, शेयर बाजार भी हरे निशान पर बंद

Gold Silver Price Today

Gold, Silver and Share Market : मुंबई। निवेशकों और आम लोगों दोनों के लिए 15 अप्रैल का दिन खास रहा। एक तरफ जहां सोना-चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वैश्विक घटनाओं, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और नीतिगत फैसलों का असर सीधे तौर पर घरेलू बाजार पर दिखाई दिया। सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,938 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है, जबकि 13 अप्रैल को इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए थी। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखी गई है। एक किलो चांदी 13,874 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है, जो पहले 2.37 लाख रुपए प्रति किलो थी। इस तेजी ने आम ग्राहकों और निवेशकों दोनों को प्रभावित किया है और बाजार में खरीदारी के ट्रेंड में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। Trump vs Pope Dispute : नाराज ट्रम्प का पोप लियो पर तीखा हमला,कोई बताए उन्हें ईरान ने 42 हजार निहत्थे लोगों को मारा साल 2026 में लगातार बढ़ रही कीमतें इस साल की शुरुआत से ही सोना और चांदी लगातार महंगे होते जा रहे हैं। 2026 में अब तक सोना 19,754 रुपए और चांदी 20,435 रुपए तक महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.53 लाख रुपए हो गया है। वहीं चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.51 लाख रुपए तक पहुंच गई है। हालांकि इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला, जिसमें 29 जनवरी को दोनों धातुओं ने ऑलटाइम हाई छुआ और फिर फरवरी के अंत में गिरावट भी आई। सरकारी फैसलों का भी दिखा असर सरकार ने सोने-चांदी और प्लेटिनम ज्वेलरी को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय के इस फैसले के तहत अब विदेश से ज्वेलरी मंगाने के लिए विशेष लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इस कदम का सीधा असर बाजार की सप्लाई पर पड़ा है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सरकार का उद्देश्य फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के गलत इस्तेमाल को रोकना है। Gold Silver and Share Market Today : सोने-चांदी में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 170 अंक नीचे शेयर बाजार में भी दिखी जबरदस्त तेजी इसी दिन शेयर बाजार में भी शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,263 अंक यानी 1.64% बढ़कर 78,111 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 388 अंक यानी 1.63% चढ़कर 24,231 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में ऑटो, आईटी, मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में खासतौर पर खरीदारी देखी गई। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार में सकारात्मक माहौल बना। तेजी के पीछे ये हैं मुख्य वजहें शेयर बाजार में आई तेजी के पीछे कई अहम कारण रहे। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की संभावनाओं ने वैश्विक बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया है। डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों (ब्रेंट क्रूड के दाम गिरकर $100 प्रति बैरल के नीचे ) में गिरावट भी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत लेकर आई है। साथ ही अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी का असर भी घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दिया। Silver Gold Prices Today : सोने -चांदी के दामों में तेजी! चांदी 2.40 लाख पार, सोना भी 1.50 लाख क्रॉस एशियाई और अमेरिकी बाजारों का मिला सहारा एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती देखने को मिली। साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं 14 अप्रैल को अमेरिकी बाजारों में भी तेजी रही, जहां डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। इन वैश्विक संकेतों ने भारतीय बाजार को भी मजबूती दी है और निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से राहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 95.69 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है, जबकि अमेरिकी क्रूड भी करीब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। यह गिरावट अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता की वजह से आई है। तेल की कीमतों में कमी से भारत जैसे आयातक देशों को राहत मिलती है और इसका सकारात्मक असर अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। Petrol and Diesel Prices : चुनाव के बाद लग सकता है बड़ा झटका! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक हो सकता है महंगा निवेशकों के लिए क्या है संकेत मौजूदा हालात यह संकेत देते हैं कि बाजार में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रह सकता है। सोना-चांदी की कीमतों में तेजी जहां सुरक्षित निवेश की ओर इशारा कर रही है, वहीं शेयर बाजार की मजबूती जोखिम लेने वाले निवेशकों के लिए अवसर पैदा कर रही है। ऐसे में निवेशकों को सोच-समझकर और बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फैसले लेने की जरूरत है।

Varanasi Shootout Case : बाहुबली धनंजय सिंह पर हमले के मामले में 24 साल बाद फैसला, विधायक अभय सिंह समेत 3 बरी

Varanasi Shootout Case

Varanasi Shootout Case : उत्तर प्रदेश। वाराणसी की एमपी/एमएलए विशेष अदालत ने 15 अप्रैल 2026 को बहुचर्चित टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में अहम और बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में मुख्य आरोपी अभय सिंह समेत तीन लोगों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा था, जो उस समय प्रदेश की राजनीति और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बनकर उभरा था। इस फैसले के साथ ही करीब दो दशक से अधिक समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया का एक अहम पड़ाव पूरा हो गया है। 2002 में हुआ था जानलेवा हमला यह सनसनीखेज घटना 4 अक्टूबर 2002 की शाम करीब 6 बजे की है, जब धनंजय सिंह अस्पताल से जौनपुर लौट रहे थे। उसी दौरान वाराणसी के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनके काफिले को निशाना बनाया और एके-47 जैसे स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। Bihar CM Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी CM इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। फायरिंग में धनंजय सिंह के साथ उनके गनर और ड्राइवर सहित कुल 5 लोग घायल हो गए थे, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई थी। उस समय इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी थी। लंबी सुनवाई के बाद आया फैसला इस मामले में वर्षों तक चली सुनवाई के दौरान अभियोजन, बचाव और वादी पक्ष के बीच लंबी बहस हुई। 13 अप्रैल 2026 को अदालत ने सभी पक्षों को लिखित दलीलें और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। धनंजय सिंह के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी ने अदालत से आरोपियों के लिए कड़ी सजा, यहां तक कि उम्रकैद की मांग की थी, क्योंकि इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहीं बचाव पक्ष ने अपने तर्कों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को निर्दोष बताया। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे बाद में सुनाया गया। साक्ष्यों के अभाव में मिली राहत अदालत ने अपने विस्तृत फैसले में कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त और ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके कारण उन्हें दोषी ठहराना संभव नहीं है। इसी आधार पर कोर्ट ने मुख्य आरोपी अभय सिंह सहित तीनों आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया। Yamuna Steamer Accident : यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 4 अब भी लापता, रेस्क्यू में जुटे 250 गोताखोर इससे पहले भी इसी मामले में विनीत सिंह समेत चार अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में राहत मिल चुकी थी। इस फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया कि लंबे समय तक चले इस केस में अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध करने में असफल रहा। हमले में कई लोग हुए थे घायल इस हमले में धनंजय सिंह को बाएं हाथ में गोली लगी थी, जबकि उनके सुरक्षाकर्मी वासुदेव पांडेय और ड्राइवर दिनेश गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज किया गया। उस समय इस हमले को बेहद सुनियोजित और खतरनाक माना गया था। मुख्य आरोपी अभय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो इस केस की गंभीरता को दर्शाता है। फैसले के बाद मिली-जुली प्रतिक्रिया करीब 22 साल पुराने इस चर्चित और संवेदनशील मामले में आए इस फैसले के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आरोपियों के खेमे में राहत और संतोष का माहौल है, जबकि वादी पक्ष इस निर्णय से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखाई दे रहा है और इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देने की संभावना जताई जा रही है। Noida Labour Protest Update : नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी, NCR में हाई अलर्ट इस केस को उस समय बाहुबली नेताओं के बीच आपसी रंजिश और कथित गैंगवार के रूप में देखा जाता था। अब इस फैसले के साथ एक लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवाद का महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त होता नजर आ रहा है, लेकिन आगे की कानूनी प्रक्रिया पर भी सबकी नजर बनी हुई है।

MP Board Results 2026 : मजदूर की बेटी बनीं State Topper, Chandni Vishwakarma ने रचा इतिहास

State Topper Chandni Vishwakarma

MP Board Results 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10 वीं-12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार एक मजदूर की बेटी स्टेट टॉपर बनी है। भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा (Chandni Vishwakarma) ने कॉमर्स से 500 में से 494 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, प्रतिभा सिंह सोलंकी 10th की टॉपर, नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर भोपाल के भीम नगर स्लम एरिया (Bhim Nagar slum area) में रहने वाली चांदनी विश्वकर्मा (Chandni Vishwakarma) ने कठिन परिस्थितियों के बीच बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि, पढ़ाई के दौरान कई कठिनाई आई, पिता की तबियत भी खराब हुई। इसके बाद भी मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अड़िग रही। संघर्ष के बीच लगातार पढ़ाई से मिली सफलता चांदनी विश्वकर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार मेहनत और कंसिस्टेंसी को दिया है। उन्होंने बताया कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। उनके पिता मजदूरी करते हैं और बीच में उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी, फिर भी चांदनी ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। MP Heatwave Alert : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 42 के पार, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट परिवार की मेहनत और त्याग का फल चांदनी की मां ने बताया कि वे मजदूर परिवार से हैं और अपनी बेटी की परवरिश बहुत सामान्य तरीके से की है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी ने मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। वहीं उनके पिता, जो फर्नीचर बनाने का काम करते हैं, ने गर्व से कहा कि उनकी बेटी ने पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया। देश सेवा का सपना, NDA की तैयारी का लक्ष्य चांदनी का सपना अब देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह आगे NDA की परीक्षा पास कर भारतीय सेना में जाना चाहती हैं। उनका लक्ष्य है कि वे अपने परिवार के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करें। मेहनत और हौसले की मिसाल बनी चांदनी चांदनी विश्वकर्मा की कहानी उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी सफलता यह दिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।

Vedanta Plant Blast Update : बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 17 मौतें, मृतकों के परिजन को 35 लाख मुआवजा और नौकरी

Vedanta Plant Blast Update

Vedanta Plant Blast Update : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट हादसे में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4 की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 6 ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 ने जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 ने रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। सीएम विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजन को35-35 लाख रुपये का मुआवजा और नौकरी देंगे का ऐलान किया है। 36 लोग झुलसे, कई की हालत गंभीर इस दुर्घटना में कुल 36 लोग झुलस गए हैं, जिनमें से 18 का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब तक जिन मृतकों की पहचान हुई है, उनमें ठंडाराम, पप्पू कुमार, अमृत लाल पटेल (50) और यूपी के बृजेश कुमार शामिल हैं, जबकि अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। Vedanta Power Plant : वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 9 की दर्दनाक मौत लापता मजदूरों की तलाश जारी हादसे के बाद प्लांट के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें प्रबंधन की ओर से सही जानकारी नहीं मिल रही है। प्रशासन ने दिए जांच के आदेश सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है और बेहतर इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। मुआवजे का ऐलान: कंपनी, केंद्र और राज्य सरकार आगे आई वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।   अस्पतालों में भर्ती घायलों की हालत नाजुक रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में 10 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें कई 95-100% तक झुलसे हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल सहित विभिन्न अस्पतालों में जारी है। राजनीतिक प्रतिक्रिया और मुआवजे की मांग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए और घायलों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। वहीं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Yamuna Steamer Accident : यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 4 अब भी लापता, रेस्क्यू में जुटे 250 गोताखोर क्या होता है बॉयलर ब्लास्ट? बॉयलर में पानी से भाप तैयार की जाती है। जब इसमें दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है और सुरक्षा प्रणाली फेल हो जाती है, तो अचानक जोरदार विस्फोट हो सकता है। यह हादसा आमतौर पर प्रेशर कंट्रोल फेल होने, सेफ्टी वाल्व खराब होने, पानी की कमी या समय पर मेंटेनेंस न होने की वजह से होता है। कितना खतरनाक होता है ऐसा हादसा? बॉयलर ब्लास्ट के दौरान तेज धमाका होता है और अत्यधिक गर्म भाप (करीब 1000°C तक) बाहर निकलती है। इससे आसपास का इलाका सेकंडों में तबाह हो सकता है। ऐसे हादसों में गंभीर जलन, कई लोगों के एक साथ घायल होने और जान जाने का खतरा रहता है। साथ ही पूरी बिल्डिंग और मशीनरी को भी भारी नुकसान पहुंचता है।

Trump vs Pope Dispute : नाराज ट्रम्प का पोप लियो पर तीखा हमला,कोई बताए उन्हें ईरान ने 42 हजार निहत्थे लोगों को मारा

Trump Angered by Pope Statement

Trump vs. Pope Dispute : वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर पोप लियो पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईरान में पिछले दो महीनों में 42,000 से ज्यादा बेगुनाह और निहत्थे प्रदर्शनकारियों की हत्या हुई है। ट्रम्प ने यह बयान तब दिया, जब पोप लियो ने ईरान के मुद्दे पर बातचीत और शांति की अपील की थी। ट्रम्प ने साफ कहा कि अमेरिका के लिए ईरान का परमाणु बम बनाना बिल्कुल स्वीकार नहीं है। पोप का जवाब: शांति ही हमारा उद्देश्य पोप लियो ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे राजनीति में नहीं पड़ना चाहते और न ही ट्रम्प के साथ किसी बहस में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ शांति की अपील करना है और दुनिया में युद्ध खत्म होना चाहिए। अमेरिका का ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने साफ कर दिया है कि ईरानी तेल की बिक्री के लिए दी गई अस्थायी छूट कुछ दिनों में खत्म कर दी जाएगी और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह कदम ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। Petrol and Diesel Prices : चुनाव के बाद लग सकता है बड़ा झटका! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक हो सकता है महंगा यूरोप की नई पहल, अमेरिका को बाहर रखा युद्ध के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सामान्य करने के लिए यूरोपीय देश एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्रस्तावित मिशन में अमेरिका को शामिल नहीं किया गया है। लेबनान और इजराइल के बीच बढ़ा तनाव लेबनान से हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल पर करीब 20 रॉकेट दागे, जिनमें से कुछ को इजराइली रक्षा प्रणाली ने रोक लिया, जबकि कई खुले इलाकों में गिरे। वहीं हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में 34 सैन्य हमले किए हैं। पाकिस्तान PM का अहम विदेश दौरा शहबाज शरीफ 15 से 18 अप्रैल तक सऊदी अरब, कतर और तुर्किये के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और तुर्किये में एंटाल्या डिप्लोमेसी फोरम में हिस्सा लेंगे। दक्षिण कोरिया ने सुरक्षित किया तेल भंडार ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दक्षिण कोरिया ने 273 मिलियन बैरल कच्चा तेल स्टॉक कर लिया है, जो देश की तीन महीने की जरूरतों के लिए पर्याप्त बताया गया है। इसके अलावा 2.1 मिलियन टन नैफ्था की सप्लाई भी सुनिश्चित की गई है। Trump vs Pope Leo : ईरान युद्ध के बीच तीखा टकराव, AI तस्वीर से और बढ़ा विवाद IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चेतावनी दी है कि ईरान युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पहले ही दिखने लगा है। अगर संघर्ष लंबा खिंचता है, तो वैश्विक विकास दर 2% तक गिर सकती है और महंगाई 6% से ज्यादा बढ़ सकती है। अमेरिका-ईरान वार्ता की संभावना अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ एक मजबूत और दीर्घकालिक समझौता चाहता है। उन्होंने माना कि दोनों देशों के बीच अविश्वास अभी भी बड़ा मुद्दा है, लेकिन बातचीत आगे बढ़ रही है। रूस और चीन के बीच ऊर्जा सहयोग रूस ने चीन को ऊर्जा सप्लाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस चीन सहित उन देशों की जरूरतें पूरी कर सकता है, जो उसके साथ सहयोग करना चाहते हैं। ट्रम्प का मेलोनी पर हमला ट्रम्प ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ईरान मुद्दे पर अमेरिका का साथ नहीं दिया और “हिम्मत नहीं दिखाई।” इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच तनाव बढ़ गया है। Iran- US Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच गुरुवार से नई वार्ता की तैयारी, JD वेंस का बड़ा बयान तेल बाजार पर युद्ध का असर IMF के अनुसार, अगर हालात बिगड़ते हैं तो कच्चे तेल की कीमत 2026 में 110 डॉलर और 2027 में 125 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। वहीं बेहतर स्थिति में कीमतें 82 डॉलर तक भी आ सकती हैं। मध्य पूर्व में बढ़ती सैन्य गतिविधियां अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ईरान के बंदरगाहों के पास तैनात हैं और सभी जहाजों की निगरानी कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। सीजफायर पर ट्रम्प का रुख सख्त ट्रम्प ने साफ किया है कि वे मौजूदा सीजफायर को बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिन बेहद अहम होंगे और युद्ध किसी भी दिशा में जा सकता है, हालांकि उन्होंने कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दी है। Bihar CM Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी CM वैश्विक स्तर पर बढ़ती चिंता ईरान को लेकर जारी तनाव अब केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक मुद्दा बन चुका है। अमेरिका, यूरोप, रूस और एशियाई देशों की सक्रियता से साफ है कि आने वाले दिनों में यह संकट और गहरा सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।