Aayudh

Categories

MP Board Results 2026 : मजदूर की बेटी बनीं State Topper, Chandni Vishwakarma ने रचा इतिहास

State Topper Chandni Vishwakarma

MP Board Results 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10 वीं-12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार एक मजदूर की बेटी स्टेट टॉपर बनी है। भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा (Chandni Vishwakarma) ने कॉमर्स से 500 में से 494 अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, प्रतिभा सिंह सोलंकी 10th की टॉपर, नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर

भोपाल के भीम नगर स्लम एरिया (Bhim Nagar slum area) में रहने वाली चांदनी विश्वकर्मा (Chandni Vishwakarma) ने कठिन परिस्थितियों के बीच बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि, पढ़ाई के दौरान कई कठिनाई आई, पिता की तबियत भी खराब हुई। इसके बाद भी मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अड़िग रही।

संघर्ष के बीच लगातार पढ़ाई से मिली सफलता

चांदनी विश्वकर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार मेहनत और कंसिस्टेंसी को दिया है। उन्होंने बताया कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। उनके पिता मजदूरी करते हैं और बीच में उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी, फिर भी चांदनी ने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

MP Heatwave Alert : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 42 के पार, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

परिवार की मेहनत और त्याग का फल

चांदनी की मां ने बताया कि वे मजदूर परिवार से हैं और अपनी बेटी की परवरिश बहुत सामान्य तरीके से की है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी ने मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। वहीं उनके पिता, जो फर्नीचर बनाने का काम करते हैं, ने गर्व से कहा कि उनकी बेटी ने पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया।

देश सेवा का सपना, NDA की तैयारी का लक्ष्य

चांदनी का सपना अब देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह आगे NDA की परीक्षा पास कर भारतीय सेना में जाना चाहती हैं। उनका लक्ष्य है कि वे अपने परिवार के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करें।

मेहनत और हौसले की मिसाल बनी चांदनी

चांदनी विश्वकर्मा की कहानी उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उनकी सफलता यह दिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *