Aayudh

Categories

Bihar New CM : सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल लेंगे CM पद की शपथ

Bihar New CM

Bihar New CM : पटना। बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। मंगलवार 14 अप्रैल को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। सम्राट चौधरी वर्तमान सरकार में गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताया और नई सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

सम्राट चौधरी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जानकारी के अनुसार, वे 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

Bihar New CM : बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, थोड़ी देर में पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

नीतीश कुमार ने गिनाए अपने कार्य

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि 24 नवंबर 2005 से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद से कानून का राज स्थापित हुआ और लगातार विकास कार्य किए गए।

उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी वर्गों हिंदू, मुस्लिम, ऊंची जाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित के लिए समान रूप से काम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे हर क्षेत्र में विकास हुआ है। महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई योजनाएं चलाई गईं।

‘सात निश्चय-3’ से आगे बढ़ेगा विकास

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों 2025 से 2030 के लिए ‘सात निश्चय-3’ योजना बनाई गई है, जिससे विकास कार्य और तेज होंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Nitish Kumar Resignation : ‘सुशासन बाबू’ का युग अब खत्म, नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

नई सरकार को देंगे सहयोग

नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि अब नई सरकार राज्य का काम संभालेगी और वे उसे पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार आगे भी तेजी से विकास करेगा और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

भावुक पल भी आया सामने

विधायक दल की बैठक के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

Petrol and Diesel Prices : चुनाव के बाद लग सकता है बड़ा झटका! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक हो सकता है महंगा

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार जताया। बिहार में नेतृत्व परिवर्तन के साथ अब नई सरकार से विकास और प्रशासन में नई दिशा की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *