Bihar New CM : पटना। बिहार की सियासत में बड़ा फैसला सामने आया है। सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है और अब वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पटना में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।
यह बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक के दौरान विजय सिन्हा, मंगल पांडे और दिलीप जायसवाल ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
अब सम्राट चौधरी राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होगी।
Nitish Kumar Resignation : ‘सुशासन बाबू’ का युग अब खत्म, नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
पटना में लगे सम्राट भवः के पोस्टर
निर्णय के बाद पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में “सम्राट भवः” के पोस्टर लगाए गए हैं, जो नए नेतृत्व के स्वागत का संकेत दे रहे हैं।
सबकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं- सम्राट चौधरी
बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी ने बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हू। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है।
मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!’
कल होगा शपथ ग्रहण
जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी बुधवार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ ले सकते हैं।
#WATCH | Patna: Samrat Choudhary unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar. pic.twitter.com/Xd3reazFt4
— ANI (@ANI) April 14, 2026
