Aayudh

Categories

Bhopal Ticket Scam : भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट स्कैम! ‘ब्रोकर को प्राथमिकता’ के आरोप, वीडियो वायरल

Bhopal Ticket Scam

Bhopal Ticket Scam : मध्य प्रदेश। भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से जुड़ा एक विवाद इन दिनों चर्चा में है। यहां एक यात्री और टिकटिंग स्टाफ के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें यात्री ने स्टाफ पर लाइन में लगे लोगों को नजरअंदाज कर एक कथित “ब्रोकर” को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है।

लाइन में लगे लोगों को नजरअंदाज

यह वीडियो X (पूर्व ट्विटर) यूज़र सूरज कुमार द्वारा शेयर किया गया, जिन्होंने इसे “टिकट स्कैम” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइन में इंतजार कर रहे लोगों को नजरअंदाज किया गया, जबकि एक व्यक्ति, जो लाइन में भी नहीं था, उसे पहले टिकट दे दिया गया। सूरज कुमार ने इसे स्टाफ और एजेंटों के बीच सांठगांठ का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Jagannath Temple Ratna Bhandar : सोने-चांदी का जखीरा! 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का भीतरी रत्न भंडार

एक ही व्यक्ति को बार-बार प्राथमिकता क्यों

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति टिकट काउंटर पर मौजूद महिला क्लर्क से सवाल करता है कि एक ही व्यक्ति को बार-बार प्राथमिकता क्यों दी जा रही है। वह पूछता है, “काहे का पहले नंबर है तेरा? यह सब में क्या इनका पहले नंबर ही रहता है?”

Petrol and Diesel Prices : चुनाव के बाद लग सकता है बड़ा झटका! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक हो सकता है महंगा

क्या यह सब मिलीभगत से हो रहा है?

यात्री ने इस दौरान मिलीभगत के आरोप भी लगाए और कहा, “क्या यह सब मिलीभगत से हो रहा है? ग्राहक को पागल समझ रखा है क्या?” बहस बढ़ने पर उसने अधिकारियों को टैग करने और शिकायत करने की चेतावनी भी दी।

वहीं, काउंटर पर मौजूद महिला कर्मचारी ने आपत्ति जताते हुए कहा, “क्या आप मुझसे बदतमीजी कर रहे हैं?” इस पर यात्री ने जवाब दिया कि वह केवल व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है और किसी तरह की बदतमीजी नहीं कर रहा।

Taniya – Chahal Controversy : डिलीट करो वीडियो! एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पर क्र‍िकेटर चहल की टीम बना रही प्रेशर

रेलवे ने दिया जवाब

मामले के सामने आने के बाद भारतीय रेलवे के भोपाल मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें टिकट को लेकर यात्री और कर्मचारी के बीच विवाद हुआ था।

फिलहाल, भोपाल की इस घटना को लेकर जांच जारी है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

यहां देखिये वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *