Taniya – Chahal Controversy : स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और ओटीटी एक्ट्रेस तानिया चटर्जी (Taniya Chatterjee) के बीच सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में तानिया द्वारा पैपराजी के सामने इंस्टाग्राम DM दिखाने के बाद शुरू हुई चर्चा अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है।
DM विवाद के बाद नया दावा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें चहल की PR टीम की ओर से मैसेज मिले। उन्होंने बताया कि PR टीम ने उनसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो हटाने की मांग की।
तानिया ने कहा कि उनकी और चहल के बीच कभी फोन या व्हाट्सएप पर बातचीत नहीं हुई। उन्होंने सिर्फ इंस्टाग्राम पर आए मैसेज दिखाए थे। उनके मुताबिक, “मैंने कुछ गलत या झूठ नहीं कहा था। उन्होंने सिर्फ मेरी तारीफ की थी, फिर इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?”
Noida Labour Protest Update : नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी, NCR में हाई अलर्ट
“सीधे बात क्यों नहीं करते?”
तानिया ने यह भी कहा कि अगर युजवेंद्र चहल को इस पूरे मामले से कोई आपत्ति है, तो वे सीधे उनसे बात कर सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि PR टीम के जरिए बात क्यों की जा रही है।
उनका यह भी दावा है कि चहल ने उन्हें एक से ज्यादा बार मैसेज किया था। शुरुआत में उन्होंने इन मैसेज पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में प्रोफाइल देखने पर उन्हें पता चला कि वह एक जाने-माने क्रिकेटर हैं।
AI और फर्जीवाड़े के आरोपों पर जवाब
सोशल मीडिया पर इस पूरे विवाद को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिनमें चैट को फर्जी बताने की बातें भी शामिल हैं। इस पर तानिया ने साफ कहा कि लाइव स्क्रीन पर DM दिखाना आसान नहीं होता।
उनके मुताबिक, “वीडियो या फोटो में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन लाइव दिखाए गए मैसेज को फेक कहना सही नहीं है। मैंने वही दिखाया जो सच था।”
पहले भी जुड़ चुका है नाम
गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। धनश्री वर्मा के साथ उनके रिश्तों को लेकर खबरें आती रही हैं। इसके अलावा आरजे महवश के साथ भी उनका नाम जुड़ने की अटकलें सामने आ चुकी हैं।
फिलहाल, इस पूरे मामले पर चहल या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह विवाद अभी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है।
यहां देखिये वायरल वीडियो