Aayudh

Categories

Lucknow Fire Update : लखनऊ कोचिंग में भीषण आग, अब तक 15 छात्रों की मौत; कुछ छत से कूदे

Lucknow Fire Update

Lucknow Fire Update : लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग एक बहुमंजिला व्यावसायिक भवन में लगी, जहां कोचिंग सेंटर और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। हादसे में कई छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

छात्रों ने बचने के लिए उठाए जोखिम भरे कदम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद भवन में तेजी से धुआं भर गया। दूसरे फ्लोर पर मौजूद कई छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया ताकि धुएं से बच सकें। कुछ छात्रों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी से बाहर निकलने की कोशिश की। एक छात्र ने पहली मंजिल से छलांग लगाई, लेकिन नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।

MP UCC Meeting : UCC बैठक में कांग्रेस समेत 4 पार्टियां गायब! CPM का विरोध, BJP का बड़ा सुझाव – NRI विवाह पंजीयन अनिवार्य

राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। राहत कार्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया।

घने धुएं के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। कई स्थानों पर रास्ता न मिलने के कारण टीमों को इमारत की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। घायल छात्रों और कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

डिप्टी सीएम हुए भावुक 

घटना स्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Dpty CM Brajesh Pathak) हादसे की भयावहता देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने बताया कि बचाव दल हर कमरे और कोने की जांच कर रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए। सरकार ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

NEET Paper Fraud : नीट के नाम पर ठगी ! ChatGPT से फर्जी पेपर बनाकर लाखों कमाए, इंदौर से धराया आरोपी अक्षय

सीएम योगी ने दौरा छोड़ा, लखनऊ लौटे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अलीगढ़ में अपने कार्यक्रम के दौरान घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भवन के बेसमेंट में लगे एयर कंडीशनिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा एक बार फिर शैक्षणिक और व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

यहां देखिये घटना से जुड़े वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *