HIGHLIGHTS:
- लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा
- ट्रक और मैजिक की आमने-सामने टक्कर
- हादसे में 10 लोगों की मौत
- कई शव बुरी तरह कुचले गए
- ट्रक चालक मौके से फरार

Lakhimpur Kheri Accident: उत्तर प्रदेश। लखीमपुर खीरी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। सुबह करीब 7:30 बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक करीब 10 फीट तक घिसटती चली गई। हादसे में वाहन में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
Teacher Sexual Abuse: महाराष्ट्र में चौथी क्लास की बच्ची के साथ दुष्कर्म, टीचर गिरफ्तार
सीटों में फंसे मिले लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि कई यात्रियों के सिर फट गए और कुछ लोग सीटों के बीच बुरी तरह फंस गए। साथ ही दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
बहराइच से आ रहा था ट्रक
बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक बहराइच की तरफ से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और अचानक बेकाबू होकर सामने से मैजिक में जा भिड़ा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल लाए गए शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।