MP Bhojshala Controversy: भोजशाला विवाद पर रामेश्वर शर्मा का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले- फिर दर्शन करने तो नहीं जाएंगे?

HIGHLIGHTS: भोजशाला फैसले पर बढ़ी सियासत रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर साधा निशाना X पोस्ट कर किया कटाक्ष अयोध्या फैसले का भी किया जिक्र बीजेपी-कांग्रेस में बयानबाजी तेज MP Bhojshala Controversy: मध्यप्रदेश। भोपाल में भोजशाला को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि देश संविधान से चलेगा या आस्था से? उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि धार्मिक मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन पर तीखा तंज कसा है। बता दें कि रामेश्वर शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह पर सवाल उठाए। CM Corporation Board Training: भोपाल में निगम-मंडलों के अध्यक्षों की ट्रेनिंग शुरू, CM मोहन यादव ने दिया सुशासन का मंत्र X पोस्ट में किया कटाक्ष रामेश्वर शर्मा ने अपने X पोस्ट में लिखा, राजा साहब आपको आपके ख़ुदा की क़सम, कभी भविष्य में भोजशाला में माँ वागेश्वरी के दर्शन करने तो नहीं जाएँगे? उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने इसे आस्था से जुड़ा मुद्दा बताया, जबकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजा साहब आपको आपके ख़ुदा की क़सम कभी भविष्य में भोजशाला में माँ वागेश्वरी के दर्शन करने तो नहीं जाएँगे ?@digvijaya_28 https://t.co/AMqGCLvqQD — Rameshwar Sharmaa (@rameshwar4111) May 17, 2026 अयोध्या फैसले का भी किया जिक्र रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि फैसले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने उस फैसले पर भी आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में वे अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। बीजेपी अब इसी उदाहरण के जरिए दिग्विजय सिंह को घेरने की कोशिश कर रही है। Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, मैजिक सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत चुनावी माहौल में बढ़ी बयानबाजी मध्यप्रदेश में राजनीतिक माहौल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर बयानबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। भोजशाला मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में इस बयान को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। #WATCH ग्वालियर, मध्य प्रदेश: भोजशाला मामले पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, “… ASI का संरक्षित स्मारक पूजा-अर्चना का स्थान नहीं है… भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया था कि उन्हें उस स्थल पर किसी मंदिर के होने का कोई साक्ष्य नहीं… pic.twitter.com/iCb43fexOC — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2026
CM Corporation Board Training: भोपाल में निगम-मंडलों के अध्यक्षों की ट्रेनिंग शुरू, CM मोहन यादव ने दिया सुशासन का मंत्र

HIGHLIGHTS: भोपाल में आज विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 63 नवनियुक्त पदाधिकारी होंगे शामिल CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन 18 विभागों के अफसर देंगे जानकारी रैलियों और विवादों पर भी रहेगा फोकस CM Corporation Board Training: मध्यप्रदेश। भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में रविवार को निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण और आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और पदाधिकारियों को सुशासन, अनुशासन और जवाबदेही का मंत्र दिया। MP CM House Meeting: सीएम हाउस में मंत्रियों की क्लास: डॉ. मोहन यादव ने वन-टू-वन बैठक में लिया कामकाज का हिसाब अधिकार और जिम्मेदारियों का दिया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान 18 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने निगम-मंडलों के कामकाज, वित्तीय प्रबंधन, शासन प्रक्रियाओं, नीतियों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किस तरह पदाधिकारी अपने विभागों में प्रभावी समन्वय बनाकर काम कर सकते हैं। Kerala CM Shapath Grahan: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 मंत्रियों के साथ बनी नई UDF सरकार; यहां देखिये लिस्ट रैलियों और विवादों से बचने की सीख प्रशिक्षण में हाल ही में पदभार ग्रहण के दौरान निकाली गई रैलियों और उससे जुड़े विवादों का भी जिक्र हुआ। पदाधिकारियों को बताया गया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों और प्रशासनिक कामकाज में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। साथ ही विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी तरह के टकराव की स्थिति न बने। Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, मैजिक सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत सरकार का फोकस बेहतर प्रशासन पर मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं और जनहित कार्यक्रमों को जमीन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण में शासन की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और संगठनात्मक समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब भी किए।
MP CM House Meeting: सीएम हाउस में मंत्रियों की क्लास: डॉ. मोहन यादव ने वन-टू-वन बैठक में लिया कामकाज का हिसाब

HIGHLIGHTS: CM हाउस में मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा हारी सीटों और कमजोर बूथों पर फोकस निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा योजनाओं और विभागीय कामकाज पर फीडबैक मंत्रिमंडल विस्तार पर फिलहाल चर्चा नहीं MP CM House Meeting: भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में 18 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक की। बता दें कि अगले महीने सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले हुई इस अहम बैठक में करीब 20 मंत्रियों से अलग-अलग चर्चा की गई। बैठक में लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री नागर सिंह चौहान और भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप भी पहुंचे। America Fighter Jet Crash: एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट हारी सीटों और कमजोर बूथों पर चर्चा बैठक में खासतौर पर उन विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई, जहां बीजेपी पिछला चुनाव हार गई थी। मंत्रियों से उनके प्रभार वाले जिलों की राजनीतिक स्थिति, कमजोर बूथों और विरोधी दलों की गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया गया। आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बूथ मैनेजमेंट, प्रत्याशी चयन और संगठनात्मक मजबूती को लेकर मंत्रियों से सवाल किए गए। Kerala CM Shapath Grahan: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 मंत्रियों के साथ बनी नई UDF सरकार; यहां देखिये लिस्ट योजनाओं और विभागीय कामकाज की समीक्षा मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभागों के कामकाज और सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति पर भी जानकारी ली। स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और गृह प्रवेश योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की मॉनिटरिंग और प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई। मंत्रियों से पूछा गया कि उन्होंने अपने प्रभार वाले जिलों में कितने दौरे किए और कितनी बैठकें लीं। NEET PAPER LEAK MASTERMIND: NEET पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात मंत्रिमंडल विस्तार पर नहीं हुई चर्चा बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि बाकी मंत्रियों के साथ सोमवार को भी वन-टू-वन चर्चा होगी। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। बैठक देर रात तक चली, जिसमें समितियों, निगम-मंडलों और संगठनात्मक समन्वय को लेकर भी समीक्षा की गई।
America Fighter Jet Crash: एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट

HIGHLIGHTS: एयर शो के दौरान टकराए दो F-18 जेट हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने टक्कर के बाद आसमान में दिखा आग का गोला चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकले अमेरिकी नौसेना को बड़ा नुकसान America Fighter Jet Crash: वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के इडाहो स्टेट में आयोजित एक एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बता देइब कि अमेरिकी नौसेना के दो आधुनिक F-18 लड़ाकू विमान हवा में में टकरा गए और कुछ ही सेकेंड में आग के गोले में बदल गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों विमान बेहद करीब उड़ते दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुई इस टक्कर के बाद उनके पुर्जे हवा में बिखरने लगे और देखते ही देखते दोनों जेट तेजी से नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। Kerala CM Shapath Grahan: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 मंत्रियों के साथ बनी नई UDF सरकार; यहां देखिये लिस्ट टक्कर के बाद आसमान में दिखा आग का गोला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में लोगों को लगा कि दोनों विमान एयर शो का हिस्सा बनकर करतब दिखा रहे हैं। लेकिन कुछ ही पल बाद दोनों जेट्स के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों विमानों से धुआं निकलने लगा और वे तेजी से जमीन की ओर गिरने लगे। जमीन पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आसमान में आग का बड़ा गोला दिखाई दिया। इस खौफनाक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, मैजिक सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकले क्रू मेंबर्स हादसे के तुरंत बाद दोनों लड़ाकू विमानों के पायलट और क्रू मेंबर्स पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकलते दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों में कुल चार लोग सवार थे जो सभी सुरक्षित बच गए। राहत की बात यह रही कि क्रू हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर उतरा, जिससे किसी को गंभीर चोट नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि सभी क्रू मेंबर्स की हालत स्थिर है। Bhojshala Verdict: भोजशाला में गूंजे माँ के जयकारे, हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में शुरू हुई पूजा अमेरिकी नौसेना ने शुरू की जांच इस हादसे को लेकर अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट की नेवल एयर फोर्सेस की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायाम ने बताया कि हादसे के समय दोनों विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। F-18 लड़ाकू विमान अमेरिकी नौसेना के सबसे आधुनिक विमानों में गिने जाते हैं, ऐसे में दो विमानों का एक साथ तबाह होना अमेरिका के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
Kerala CM Shapath Grahan: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 मंत्रियों के साथ बनी नई UDF सरकार; यहां देखिये लिस्ट

HIGHLIGHTS: वीडी सतीशन बने केरल के नए CM 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने साथ ली शपथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रहे मौजूद कांग्रेस के खाते में 12 मंत्री पद कैबिनेट में 14 नए चेहरे शामिल Kerala CM Shapath Grahan: तिरुवनंतपुरम। केरल में UDF सरकार के गठन के बाद कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बता दें कि तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में उनके साथ 20 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। सतीशन ने कहा कि करीब 60 साल बाद ऐसा हुआ है, जब केरल में पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ग्रहण किया है। इससे पहले 1962 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आर शंकर ने पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, मैजिक सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि कांग्रेस नेता शशि थरूर विदेश दौरे पर होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा मंत्री पद कांग्रेस वीडी सतीशन – मुख्यमंत्री रमेश चेन्नीथला सनी जोसेफ के. मुरलीधरन एपी अनिल कुमार पीसी विष्णुनाथ रोजी एम जॉन बिंदु कृष्णा एम लिजू टी सिद्दीकी केए थुलसी ओजे जनीश IUML पीके कुन्हालिकुट्टी एन शमसुद्दीन केएम शाजी पीके बशीर वीई अब्दुल गफूर केरल कांग्रेस मॉन्स जोसेफ केरल कांग्रेस (जैकब) अनूप जैकब RSP शिबू बेबी जॉन CMP सीपी जॉन NEET PAPER LEAK MASTERMIND: NEET पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात 14 नए चेहरों को मिला मौका नई सरकार की कैबिनेट में 14 नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा और टी सिद्दीकी जैसे नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 22 मई को होगा, जबकि राज्यपाल का अभिभाषण 29 मई को और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।
Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, मैजिक सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत

HIGHLIGHTS: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा ट्रक और मैजिक की आमने-सामने टक्कर हादसे में 10 लोगों की मौत कई शव बुरी तरह कुचले गए ट्रक चालक मौके से फरार Lakhimpur Kheri Accident: उत्तर प्रदेश। लखीमपुर खीरी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। सुबह करीब 7:30 बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक करीब 10 फीट तक घिसटती चली गई। हादसे में वाहन में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। Teacher Sexual Abuse: महाराष्ट्र में चौथी क्लास की बच्ची के साथ दुष्कर्म, टीचर गिरफ्तार सीटों में फंसे मिले लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि कई यात्रियों के सिर फट गए और कुछ लोग सीटों के बीच बुरी तरह फंस गए। साथ ही दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। NEET PAPER LEAK MASTERMIND: NEET पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात बहराइच से आ रहा था ट्रक बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक बहराइच की तरफ से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और अचानक बेकाबू होकर सामने से मैजिक में जा भिड़ा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। DIGVIJAY SINGH VIRAL VIDEO: दिग्विजय- मैं तुमसे ज्यादा सनातनी हूं; इंदौर में सनातन पर भिड़े दिग्विजय और उषा ठाकुर पुलिस जांच में जुटी खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल लाए गए शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।