HIGHLIGHTS:
- भोपाल में आज विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
- 63 नवनियुक्त पदाधिकारी होंगे शामिल
- CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन
- 18 विभागों के अफसर देंगे जानकारी
- रैलियों और विवादों पर भी रहेगा फोकस
CM Corporation Board Training: मध्यप्रदेश। भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में रविवार को निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण और आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और पदाधिकारियों को सुशासन, अनुशासन और जवाबदेही का मंत्र दिया।
अधिकार और जिम्मेदारियों का दिया गया प्रशिक्षण
कार्यक्रम में 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान 18 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने निगम-मंडलों के कामकाज, वित्तीय प्रबंधन, शासन प्रक्रियाओं, नीतियों, अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किस तरह पदाधिकारी अपने विभागों में प्रभावी समन्वय बनाकर काम कर सकते हैं।
रैलियों और विवादों से बचने की सीख
प्रशिक्षण में हाल ही में पदभार ग्रहण के दौरान निकाली गई रैलियों और उससे जुड़े विवादों का भी जिक्र हुआ। पदाधिकारियों को बताया गया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों और प्रशासनिक कामकाज में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। साथ ही विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी तरह के टकराव की स्थिति न बने।
Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, मैजिक सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत
सरकार का फोकस बेहतर प्रशासन पर
मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं और जनहित कार्यक्रमों को जमीन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण में शासन की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और संगठनात्मक समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब भी किए।